करवा चौथ पर चाहिए मेहंदी का एकदम गाढ़ा रंग, तो जान लें लगाने का सही समय

करवा चौथ (Karwa Chauth 2026) पर मेहंदी का डार्क और खूबसूरत रंग पाने के लिए सही समय पर मेहंदी लगाना बहुत जरूरी है। मेहंदी को रचने में 24 से 48 घंटे का समय लगता है, इसलिए समय देखकर ही मेहंदी लगाएं।
Updated:- 2026-10-25, 14:00 IST
right time to apply mehndi on hands in karwa chauth 2026

करवा चौथ का त्‍योहार इस बार 29 अक्‍टूबर को मनाया जा रहा है। इस दाैरान मह‍िलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। मेहंदी के ब‍िना श्रृंगार ताे मानो अधूरा ही होता है। मह‍िलाएं हाथों में मेहंदी तो लगाती हैं, लेक‍िन कई बार मेहंदी लगाने के बाद भी उसका रंग न‍िखरकर सामने नहीं आता है। ऐसे में हाथों की खूबसूरती तो कम लगती ही है, साथ ही मन भी खराब हो जाता है।

अगर आप चाहती हैं कि करवा चौथ की पूजा के समय आपके हाथों में गहरी रंगत वाली मेहंदी दिखे, तो इसे लगवाने के समय का खास ध्यान रखना चाह‍िए। आपको बता दें क‍ि मेहंदी लगाने के तुरंत बाद गहरा रंग नहीं आता बल्कि इसका रंग गहरा होने में समय लगता है। ऐसे में आइए जानते ह‍ैं क‍ि करवा चौथ से पहले मेहंदी कब लगवानी चाहिए और रंग गहरा करने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

right time to apply mehndi on hands in karwa chauth 2026

image credit- ai

मेहंदी का रंग डार्क होने में कितना समय लगता है?

जब हम मेहंदी छुड़ाते हैं, तो तुरंत बाद हाथों पर थोड़ा कम नारंगी रंग दिखाई देता है। इसके बाद धीरे-धीरे रंग गहरा होने लगता है और भूरा या मैरून रंग हो जाता है। मेहंदी का रंग पूरी तरह से गहरा होने में करीब 24 से 48 घंटे लगते हैं।

यह भी पढ़ें- अगर नहीं आती मेहंदी लगाना तो ये 10 आसान हैक्स करेंगे आपकी मदद

करवा चौथ से कितने समय पहले लगवाएं मेहंदी?

अगर आप चाहती हैं कि करवा चौथ की सुबह से ही हाथों पर गहरा रंग दिखे, तो मेहंदी करीब 24 से 48 घंटे पहले लगवाना सही रहेगा। इस बार करवा चौथ 29 अक्टूबर को है, इसलिए आप 27 अक्टूबर की रात में मेहंदी लगवा सकती हैं। इससे रंग को गहरा होने के लिए ठीक ठाक समय मिल जाएगा।

right time to apply mehndi on hands in karwa chauth 2026 (1)

image credit- magnific

मेहंदी का रंग डार्क करने के टिप्स

अगर आप चाहती हैं क‍ि मेहंदी का रंग सबसे डार्क दि‍खे, तो ये ट‍िप्‍स फॉलो कर सकती हैं। जैसे-

  • मेहंदी अच्छी तरह सूखने के बाद उसे धीरे-धीरे खुरचकर हटाएं। तुरंत पानी से हाथ न धोएं।
  • कुछ मह‍िलाएं तवे पर लौंग गर्म करके उसके धुएं से भी हाथों को सेंकती हैं। बस गर्म तवे और धुएं से हाथों को जलने से बचाएं।
  • आप मेहंदी के सूखने के बाद उस पर नींबू चीनी भी लगा सकती हैं। इसके एक घंटे बाद मेहंदी छुड़ा लें।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2026: फेस्टिव सीजन होगा खास जब हाथों पर रचेंगे मेहंदी के ये ट्रेंडिंग डिजाइन, पसंद के अनुसार करें चुनाव

Image Credit- Magnific

FAQ
मेहंदी छुड़ाने के तुरंत बाद क्या हाथों पर सरसो का तेल या बाम लगाना सही है?
जी हां, मेहंदी को बिना पानी के खुरचकर हटाने के बाद हाथों पर सरसो का तेल, विक्स या बाम लगाने से हाथों में गर्माहट बनती है, जिससे रंग और ज्यादा डार्क हो जाता है।
क्या मेहंदी लगाने से पहले हाथों पर कोई मॉइश्चराइजर या लोशन लगाना चाहिए?
बिल्कुल नहीं, मेहंदी लगाने से ठीक पहले हाथों पर कोई भी लोशन, क्रीम या तेल न लगाएं। इससे स्किन पर एक लेयर बन जाती है और मेहंदी का रंग सही से नहीं चढ़ पाता।
क्या पानी में ज्यादा देर काम करने से मेहंदी का रंग फीका पड़ सकता है?
जी हां, मेहंदी छुड़ाने के कम से कम 10-12 घंटे तक साबुन और पानी से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। ज्यादा देर पानी में हाथ रहने से मेहंदी का रंग हल्का पड़ सकता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।