करवा चौथ पर बिना हैवी गहनों के भी दिखेंगी खूबसूरत, ट्राई करें ये 5 लाइटवेट मिनिमल ज्वेलरी ऑप्शंस

करवा चौथ का त्योहार 29 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस मौके पर महिलाएं सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं। वे अपने लुक का पूरा ध्यान रखती हैं। इस दिन साड़ी या सूट के साथ मेकअप और गहनों पर भी खास ध्यान महिलाएं देती हैं, लेकिन खूबसूरत दिखने के लिए कई बार वे हैवी हार, बड़े-बड़े झुमके और ढेर सारी चूड़ियां पहन लेती हैं। आपको बता दें कि खूबसूरत दिखने के लिए हैवी ज्वेलरी पहनने की जरूरत नहीं है।
अगर आपको लाइटवेट ज्वेलरी पहनना पसंद है तो मिनिमल ज्वेलरी आपके लिए बढ़िया रहेगी। ये दिखने में भी सुंदर होती हैं और इन्हें पहनकर आप आराम से पूजा भी कर सकती हैं।
करवा चौथ पर हैवी गहनों के बजाय पहनें ये 5 मिनिमल ज्वेलरी
अगर आपको हैवी गहनें नहीं पहनना चाहती हैं तो हम आपको ऐसे 5 मिनिमल ज्वेलरी के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप करवा चाैथ पर पहन सकती हैं। इससे आपका लुक भी सबसे खास होगा।
image credit- pinterest/navfashion
1. छोटे झुमके या स्टड ईयररिंग्स
अगर आप बड़े झुमके नहीं पहनना चाहती हैं, तो छोटे झुमके या स्टड इयररिंग्स पहन सकती हैं। अगर आप साड़ी पहन रही हैं तो मोती वाले स्टड अच्छे लगेंगे। वहीं, सूट या अनारकली के साथ छोटे गोल्डन इयररिंग्स पहन सकती हैं। आप चाहें तो रोजाना पहनने वाली छोटी ज्वेलरी को भी अपने फेस्टिव लुक में शामिल कर सकती हैं।
image credit- pinterest/FashionFinds_Daily
यह भी पढ़ें- करवा चौथ 2026 पर दोबारा पहनना है वेडिंग लहंगा? फॉलो करें 3 स्टाइलिंग टिप्स
2. पतली चेन और छोटा पेंडेंट
भारी हार की जगह आप गले में पतली चेन भी पहन सकती हैं। इसमें छोटा-सा दिल, फूल या गोल डिजाइन वाला पेंडेंट भी लगाएंगी, तो आपका लुक और भी ज्यादा सुंदर लगेगा। इसे आप साड़ी, सूट और लहंगे के साथ भी पहन सकती हैं। अगर कपड़ों पर ज्यादा काम है, तो सिंपल चेन भी सही रहेगा।
image credit- pinterest/Bimal Sharma
3. चूड़ियां या ब्रेसलेट
कई बार महिलाएं हाथों में ढेर सारी चूड़ियां पहन लेती हैं। इससे लुक ओवर लगने लगता है। ऐसे में आप कुछ पतली चूड़ियां पहन सकती हैं या एक सुंदर ब्रेसलेट भी ट्राई कर सकती हैं। इस दिन आप गोल्डन या सिल्वर कलर की पतली वाली चूड़ियां पहनें। ये मैरून या रेड कलर के आउटफिट पर खूब अच्छी लगेंगी। आप चाहें तो छोटी मोतियों वाला ब्रेसलेट भी ट्राई कर सकती हैं।
image credit- pinterest/Vastrae
4. छोटी नथ या मिनिमल नोज पिन
अगर आपको ब्राइडल नथ नहीं पहनना है, तो आप छोटी नोज पिन भी ट्राई कर सकती हैं। छोटी गोल नोज पिन या लाइटवेट स्टोन वाली डिजाइन की नोज पिन खूब अच्छी लगेगी।
image credit- pinterest/Afsha
5. सिंपल अंगूठी
हाथों को सुंदर दिखाने के लिए एक या दो पतली अंगूठियां भी पहन लें। आप छोटी स्टोन वाली अंगूठी या सिंपल गोल डिजाइन वाली रिंग देख सकती हैं। अगर आपने हाथों में मेहंदी लगाई है तो ये सिंपल अंगूठियां बेस्ट रहेंगी।
करवा चौथ पर ऐसे चुनें गहने
करवा चाैथ के लिए आप ज्वेलरी देख रही हैं, तो ऐसे देखें।
- गहने खरीदते या पहनते समय अपने कपड़ों के कलर और डिजाइन का ध्यान रखें।
- अगर आपका सूट या साड़ी पहले से हैवी है, तो सिंपल और लाइटवेट की ज्वेलरी ही पहनें।
- सिंपल कपड़ों के साथ थोड़ा चमकदार पेंडेंट या इयररिंग्स पहन सकती हैं।
बस ध्यान रखें कि जो भी ज्वेलरी पहनें, वो कंफर्टेबल होनी चाहिए, ताकि पूजा करने में कोई दिक्कत न हो। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2026: साड़ी छोड़िए! इस बार इन 7 गॉर्जियस सूट्स डिजाइन में ढाएं कयामत
Image Credit- Pinterest/Meghamaala.k/Lavi Emily/seema yadav
- हैवी और हैवी वर्क वाले आउटफिट्स के साथ कैसी ज्वेलरी पहननी चाहिए?
- अगर आपका सूट, साड़ी या लहंगा पहले से ही काफी हैवी है, तो उसके साथ हमेशा सिंपल और लाइटवेट ज्वेलरी ही पहनें ताकि आपका लुक बैलेंस्ड और सुंदर दिखे।
- करवा चौथ पर हाथों में ढेर सारी चूड़ियों का क्या ऑप्शन हो सकता है?
- ढेर सारी चूड़ियां पहनने के बजाय आप गोल्डन या सिल्वर रंग की पतली चूड़ियां पहन सकती हैं या फिर एक सुंदर मोतियों वाला ब्रेसलेट ट्राई कर सकती हैं।
- बिना भारी नथ के फेस्टिव लुक को खास कैसे बनाएं?
- भारी ब्राइडल नथ की जगह आप छोटी गोल नोज पिन या हल्के स्टोन वाली मिनिमल नोज़ रिंग पहन सकती हैं। यह दिखने में बेहद एलिगेंट लगती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।