How to Darken Mehndi: हाथों की मेहंदी का रंग डार्क करने के लिए काफी हैं बस ये 3 इंग्रीडिएंट्स, आप भी आजमाएं

सावन शुरू होने पर महिलाएं मेहंदी लगाती हैं। अब तीज और रक्षाबंधन पर भी मेहंदी लगाई जाएगी। शृंगार करना किस महिला को अच्छा नहीं लगता है। मेहंदी खुशबू और रंग हाथों में खिलते ही मन खुश होने लगता है। अक्सर मेहंदी के रंग को जीवन में समृद्धि और पार्टनर के प्रेम से जोड़कर देखा जा सकता है। कहते हैं यदि मेहंदी का रंग गहरा होता है, तो मतलब आपका साथी भी खूब प्यार जताएगा।
मगर कई महिलाओं की मेहंदी का रंग एकदम फीका हो जाता है। अगर आप भी चाहती हैं कि आने वाली तीज पर आपके हाथों पर गहरे रंग की मेहंदी रचे, तो आप हमारी टिप्स को आजमाकर देख सकती हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे 3 इंग्रीडिएंट्स बताएंगे जिनकी मदद से आप मेहंदी के रंग को गहरा करने में कामयाब होंगी। नहीं, हम आपको नींबू, चीनी का लेप या लौंग का तेल लगाने के लिए नहीं कह रहे हैं, ये अलग इंग्रीडिएंट्स हैं जो जरूर काम आएंगे।
कैसे होती है मेहंदी लाल?
दरअसल, मेहंदी की पत्तियों में एक ऐसी डाई होती है, जो रंग के लिए जिम्मेदार होती है। ये डाई मॉलेक्यूल स्किन से कॉन्टैक्ट होती ही, स्टेन छोड़ते हैं। इसके बाद, जैसे-जैसे वक्त बीतता है ऑक्सीडेशन के कारण रंग गहरा हो जाता है। रंग गहरा तभी होता है, जब उसे ऑक्सीडाइज करने की प्रक्रिया तेज की जाती है। इसके लिए आमतौर पर ऐसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है, जो तासीर में गर्म होती हैं।
मेहंदी का रंग अदरक के रस से करें गाढ़ा
आपने अब तक सिर्फ चीनी का लेप,लौंग का तेल या नींबू लगाकर रंग को गाढ़ा किया होगा। क्या आपको पता है कि अदरक भी मेहंदी को डार्क कर सकता है। आपको बता दें कि अदरक अपने प्राकृतिक डाई रिलिजिंग गुणों के कारण जाना जाता है। मेहंदी का रंग निखारने के लिए अदरक का उपयोग ऐसे करें-
इसे भी पढ़ें: मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, हाथ दिखेंगे खूबसूरत
- सबसे पहले ताजा अदरक धोकर सुखा लें। इसके बाद, उसे कद्दूकस करके या पीसकर सारा रस निकाल लें।
- मेहंदी के पेस्ट में रस की कुछ बूंदें डालकर अच्छे से मिलाएं। फिर इसे कोन में भरकर हाथों पर लगाएं।
- आप मेहंदी लगाने से पहले इसे हथेली पर रगड़ सकते हैं।
- इसके अलावा, मेहंदी लगाने के बाद कॉटन की मदद से अदरक को हथेली पर लगाकर सूखने दें।
- मेहंदी को झाड़कर हाथ लें और फिर देखें आपकी मेहंदी कितनी डार्क रचेगी।
मेहंदी का रंग हल्दी से करें गाढ़ा
हल्दी अपने वाइब्रेंट पीले रंग के लिए जानी जाती है। आप इसका उपयोग भी मेहंदी के रंग को गाढ़ा करने के लिए कर सकते हैं। अगर आपको लगता है कि इससे हाथ पीले हो जाएंगे, तो ऐसा बिल्कुल नहीं होता। हल्दी मेहंदी के रंग को एन्हांस करती है।
- ध्यान रखें कि मेहंदी और हल्दी दोनों ही ऑर्गेनिक और शुद्ध हों।
- इसके बाद, कटोरे में मेहंदी पाउडर को नींबू के रस या पानी की थोड़ी मात्रा के साथ मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। रंग को निकलने देने के लिए इसे कुछ घंटों के लिए ऐसे ही रहने दें।
- मेहंदी पेस्ट में थोड़ी मात्रा में हल्दी पाउडर मिलाएं। याद रखें कि 100 ग्राम मेहंदी पाउडर में एक 1 चम्मच हल्दी पाउडर डालना है।
- हल्दी समान रूप से डिस्ट्रिब्यूट कर लें। हल्दी मेहंदी पेस्ट को हल्का पीला रंग देगी, जिससे इसका ओवरऑल रंग निखर कर आएगा।
- हल्दी से भरे मेहंदी को कोन में भरकर अपने हाथों में लगाएं और सूखने तक छोड़ दें।
- इसके बाद चाहें तो हाथों पर लौंग का तेल लगा सकते हैं। मेहंदी पूरी तरह सूखने दें और फिर धीरे से खुरचकर हटा दें।
- मेहंदी कुछ ही घंटों में डार्क हो जाएगी और खूबसूरत लगेगी।
मेहंदी का रंग दालचीनी पाउडर का करें इस्तेमाल
क्या आपने कभी सोचा था कि दालचीनी भी आपकी मेहंदी को डार्क कर सकती है? जी हां,दालचीनी का पाउडर मेहंदी के रंग को ऑक्सिडाइज करता है और रंग को गहरा करने में काफी मदद करता है।
- एक पैन में दालचीनी के पाउडर को डालकर ड्राई रोस्ट कर लें। इसे तब तक रोस्ट करें जब तक कि रंग थोड़ा गहरा नहीं हो जाता है।
- आंच बंद करके इसे मेहंदी पाउडर में मिलाएं। अब दालचीनी वाली मेहंदी को एक कटोरे में डालकर पेस्ट बना लें।
- अपने हाथों को धोकर सुखाएं और मेहंदी डिजाइन लगाएं। इसे सूखने तक के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद, सूखी मेहंदी को खरोंचकर निकाल लें।
इसे भी पढ़ें: खूब चढ़ेगा हाथों पर मेहंदी का रंग जब लगाएंगी यह तेल, जानें बनाने का तरीका
इसके अतिरिक्त, मेहंदी को अगर आप किसी मेटल के कटोरे में तैयार करेंगे, तो भी रंग अच्छा आएगा। वहीं, मेहंदी को हटाने के लिए हाथों को गर्म पानी से धोएं। इससे पोर्स खुलेंगे और रंग त्वचा के अंदर तक प्रवेश करेगा जिससे मेहंदी लंबे समय तक टिकेगी।
हमें उम्मीद है कि मेहंदी का रंग गाढ़ा करने के ये टिप्स आपको भी पसंद आएंगे। आप इन्हें आजमाकर देखें और अपने अनुभव हमारे साथ साझा करें। यदि आपको यह लेख पसंद आया, तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।