Karwa Chauth 2026: ट्रेडिशनल लुक में लगाएं मॉडर्न का तड़का, देखें लाल साड़ियों के ट्रेंडिंग डिजाइंंस

हर साल Karwa Chauth पर वही पुराने स्टाइल की लाल साड़ी पहनती हैं, तो यहां लाल साड़ियों के कुछ लेटेस्ट और खूबसूरत डिजाइन देख सकती हैं। इनकी मदद से इस फेस्टिव सीजन आप भी अपने ट्रेडिशनल लुक में मॉडर्न स्टाइल का तड़का लगा सकती हैं। ये साड़ियां न केवल देखने में आकर्षक रहेंगी, बल्कि पहनने पर भी बेहद आरामदायक महसूस होती हैं। 
Updated:- 2026-10-26, 20:23 IST
red saree designs for a gorgeous karwa chauth look

क्या आप भी सालों से करवा चौथ पर लाल रंग की ट्रेडिशनल साड़ी पहनती आ रही हैं? हालांकि, भारतीय परंपरा के अनुसार लाल रंग को सुहाग का प्रतीक माना जाता है, इसलिए बहुत सी महिलाएं Karwa Chauth पर लाल रंग पहनना पसंद करती हैं। लेकिन इस साल आप वही पुरानी लाल साड़ी की जगह ये ट्रेंडिंग डिजाइन्स देख सकती हैं। ऑर्गेंजा, जॉर्जेट शिमर से लेकर मोडल और डिजिटल प्रिंट की साड़ियां आजकल काफी ट्रेंड में हैं और महिलाओं के बीच इनकी डिमांड भी बढ़ती जा रही है। करवा चौथ 2026 के मौके पर वही पुराने ट्रेडिशनल लुक से हटकर अलग दिखना चाहती हैं, तो इसमें ये Red Saree Designs आपकी मदद कर सकते हैं। ये साड़ियाँ आपके साधारण लुक में आकर्षण जोड़ देंगी।

यहां देखें लाल रंग की साड़ियों के कुछ खूबसूरत डिजाइंस

1. मोडल और डिजिटल प्रिंटेड लाल साड़ी

model and digital print saree

इस डिजाइन की साड़ियाँ आजकल काफी ट्रेंड में हैं, जो सोशल मीडिया से लेकर हर जगह पर छाई हुई हैं। इसमें सैटिन या मोडल सिल्क फैब्रिक पर हल्के डिजिटल प्रिंट बने होते हैं, जो इन साड़ियों को मॉडर्न टच देते हैं। इस तरह की डिजाइनर साड़ियाँ ट्रेडिशनल लुक को सामान्य से हटकर मॉडर्न और आकर्षक बनाती हैं। साथ ही यह साड़ियां हल्की और आरामदायक होती हैं, इस प्रकार त्योहार पर इन्हें मैनेज करना भी बहुत आसान होता है।

2. जॉर्जेट शिमर डिजाइन की लाल साड़ियां

Red georgette shimmer-design sarees

जॉर्जेट शिमर डिजाइन की लाल रंग की साड़ियां त्योहार के मौकों पर आपके लुक में चार चांद लगा सकती हैं। यह देखने में हैवी लग सकती हैं, मगर असल में यह बहुत हल्की और हवादार होती है। इनके कपड़े में एक अलग-सी चमक होती है, जो इसे शाम और रात के इवेंट के लिए परफेक्ट बनाती है। इन्हें करवा चौथ पर स्टाइल करने के साथ आप वेडिंग सीजन में रिसेप्शन या संगीत नाइट पर भी पहन सकती हैं।

3. ऑर्गेंजा सिल्क की लाल साड़ियां ऑर्गेंजा 

Red organza silk sarees

आजकल ऑर्गेंंजा सिल्क फैब्रिक ट्रेंड में है, जो बेहद हल्का और हवादार होता है। आप इन्हें फेस्टिव सीजन के साथ ही शादी के मौके पर भी आराम से स्टाइल कर सकती हैं। इस फैब्रिक की साड़ी में एक अलग सी चमक होती है, जो इसे पार्टी वियर और ट्रेडिशनल इवेंट्स के लिए एक बढ़िया विकल्प बनाती हैं। वहीं इस डिजाइन की साड़ियाँ अपनी हल्की बनावट और बेहतरीन फॉल के लिए जानी जाती हैं। इसमें आपको प्लेन बॉर्डर डिजाइन के विकल्प मिल जाएंगे, वहीं कुछ साड़ियों में गोटा पट्टी का काम भी मिल जाता है। यह देखने में बेहद खूबसूरत लगती हैं और साधारण ट्रेडिशनल लुक में मॉडर्न स्टाइल का तड़का लगाने में मदद करती हैं।

4. गोटा पट्टी डिजाइनर लाल साड़ी

gotta pati designer saree

गोटा पट्टी वर्क वाली साड़ियां एक बार फिर से ट्रेंड में हैं और इन्हें महिलाओं का बेहद प्यार मिल रहा है। Gota Patti Sarees करवा चौथ, दिवाली या अन्य ट्रेडिशनल इवेंट्स पर आपको राजशाही लुक पाने में मदद करती हैं। इन साड़ियों में कोटा डोरिया, प्योरेस्ट सिल्क शिफॉन, जॉर्जेट और गाजी सिल्क जैसी फैब्रिक पर गोटा पट्टी का खूबसूरत काम मिल जाता है, जो आपको पारंपरिक में भी यूनिक और खूबसूरत लुक देता है। वहीं आप राजस्थानी लुक पहनना चाहती हैं, तो इसके लिए जयपुरी या ओजरिया बांधनी साड़ी डिजाइन देख सकती हैं। इसमें लाल रंग पर सुनहरे गोटा पट्टी का बारीक काम मिल जाता है।

यह भी पढ़ें- पहले करवा चौथ 2026 पर ट्राई करें एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के इंडो वेस्टर्न लुक्स, दिखेंगी खूबसूरत

5. कॉटन अजरक मिरर वर्क लाल साड़ियां

model and digital print saree

कॉटन अजरक मिरर वर्क साड़ियां एक हल्की और आरामदायक विकल्प हैं, जिन्हें फेस्टिव सीजन में आप आराम से स्टाइल कर सकती हैं। इन्हें बांधना बेहद आसान है, साथ ही इन साड़ियों को लंबे घंटों तक पहनकर आसानी से मैनेज कर सकते हैं। Ajrak Printed Sarees पारंपरिक भारतीय कला और मॉडर्न फैशन का एक बेहतरीन मेल हैं। कॉटन और कॉटन ब्लेन्ड कपड़ों पर पारंपरिक ब्लॉक प्रिंटिंग की कला की जाती है, जिसमें नेचुरल वेजिटेबल डाइस और जियोमेट्रिक डिजाइन का इस्तेमाल होता है। साथ ही किए गए प्रिंट के पैटर्न के अनुसार उन पर गोल, चौकोर और त्रिकोण आकार के मिरर का वर्क किया जाता है। जो पूरी होने के बाद बेहद खूबसूरत लगती है। महिलाएं इसे त्योहारों के अलावा भी छोटे-मोटे ट्रेडिशनल इवेंट्स पर आराम से कैरी कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- सुहाग के पर्व करवा चौथ 2026 पर बेहद गॉर्जियस लगेंगी ये घुंघरू साड़ियां, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

आप भी लाल साड़ी के इन डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
करवा चौथ कब मनाया जाएगा? 
इस साल करवा चौथ 2026, 29 अक्टूबर गुरुवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन पर शादीशुदा महिलाएं अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखती हैं। 
करवा चौथ पर लाल रंग की साड़ी क्यों पहनते हैं? 
करवा चौथ पर लाल रंग की साड़ी पहनना शुभ माना जाता है। इसके पीछे कई धार्मिक और सांस्कृतिक कारण हैं। विशेष रूप से लाल रंग को सुहाग का प्रतीक माना जाता है, इसलिए करवा चौथ के दिन ज्यादातर महिलाएं लाल रंग की साड़ी या लहंगा पहनती हैं। 
हल्के लाल रंग की साड़ियों में फेस्टिव लुक पाने के लिए क्या करें? 
आजकल हल्की लाल रंग की साड़ियों का ट्रेंड है, अगर आपको भी इनमें हेवी फेस्टिव लुक चाहिए तो इनके साथ एम्ब्रॉयडरी वाला डिजाइनर ब्लाउज पहनें। साथ में स्टेटमेंट नेकलेस, हैवी झुमके और माथा पट्टी जैसे ज्वेलरी के साथ अपना लुक पूरा कर सकती हैं। 
लाल रंग की डिजाइनर साड़ी के साथ किस रंग की ज्वेलरी अच्छी लगती है? 
करवा चौथ जैसे त्योहार के मौके पर इस तरह की साड़ी के साथ असली गोल्ड की ज्वेलरी आकर्षक लगती है। साथ में गोल्डन रंग की टेंपल स्टाइल ज्वेलरी भी बेहद खूबसूरत लगेगी। आप चाहें तो मिनमल लुक के लिए हाथों में बैंगल्स, कानों में डायमंड जड़ी हुई बालियां और गले में मंगलसूत्र भी पहन सकती हैं। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।