पहले करवा चौथ 2026 पर ट्राई करें एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के इंडो वेस्टर्न लुक्स, दिखेंगी खूबसूरत

करवा चौथ पर स्टाइलिश दिखने के लिए आप भी भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के इंडो-वेस्टर्न लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं। इस लेख में उनके 4 ट्रेंडी आउटफिट्स और स्टाइलिंग टिप्स बताएं गए हैं, जो आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं।
Updated:- 2026-10-25, 13:39 IST
image

हर सुहागिन महिला के लिए करवा चौथ का व्रत बहुत खास होता है। इस खास दिन अधिकतर महिलाएं नई नवेली दुल्हन की तरह सज-धजकर पूरा दिन निर्जला व्रत रखती हैं। अगर आप भी इस दिन अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, लेकिन किस तरह के आउटफिट पहनें इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आप इस लेख में बताई गई भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के कुछ इंडो-वेस्टर्न लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं।

करवा चौथ के लिए अक्षरा सिंह के 4 ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न लुक्स

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का फैशन सेंस हमेशा से चर्चा में रहा है। आप भी इस करवा चौथ उनके खूबसूरत और ट्रेंडी लुक्स को अपनाकर भीड़ से बिल्कुल अलग और खूबसूरत दिख सकती हैं। आइए जानते हैं उनके चार बेहतरीन इंडो-वेस्टर्न लुक्स के बारे में।

1. मैरून शिमरी कॉरसेट इंडो वेस्टर्न लुक

इस साल करवा चौथ के त्योहार पर अपने लुक में चार चांद लगाने के लिए आप अक्षरा का यह मैरून शिमरी कॉरसेट ब्लाउज और ड्रेप्ड साड़ी लुक ट्राई कर सकती हैं।

स्टाइलिंग टिप्स: इस तरह का मिलता-जुलता आउटफिट आप नजदीकी बाजार से या ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं। इसके साथ बालों का हाई बन बनाएं और कानों में छोटे पर्ल इयररिंग्स या स्टड्स पेयर करें।

04 (1)

2. ब्लैक एंड वाइट मोनोक्रोम ड्रेप साड़ी

आप चाहें, तो अक्षरा सिंह का यह ब्लैक एंड वाइट मॉडर्न ड्रेप साड़ी लुक भी ट्राई कर सकती हैं। ब्लैक एंड वाइट कॉम्बिनेशन हमेशा से ही महिलाओं की पहली पसंद रहा है। अगर आपको भी यह कॉम्बिनेशन पसंद है, तो यह आउटफिट आपके लिए बेस्ट रहेगा।

स्टाइलिंग टिप्स: इस मोनोक्रोम लुक के साथ मिनिमम ज्वेलरी पहनें, बालों में स्लीक पोनीटेल बांधें और बोल्ड आई मेकअप चुनें।

01 (11)

यह भी पढ़ें- शॉर्ट हाइट में पाएं गॉर्जियस साड़ी लुक, सावन में ट्राई करें ये 3 हैक्स

3. रॉयल ब्लू और मैजेंटा पिंक केप सेट

अक्षरा सिंह का यह रॉयल ब्लू और मैजेंटा पिंक केप सेट भी करवा चौथ के लिए एक शानदार विकल्प है। इस तरह का स्टाइलिश केप सेट आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर आसानी से मिल जाएगा।

स्टाइलिंग टिप्स: इस आउटफिट के साथ खूबसूरत चोकर नेकलेस पहनें। बालों को सॉफ्ट कर्ल्स में खुला रखें और नेचुरल मेकअप चुनें।

02 (7)

4. नेवी ब्लू धोती स्टाइल पैंट और इंडो-वेस्टर्न सेट

आप अक्षरा सिंह का नेवी ब्लू धोती स्टाइल पैंट और इंडो-वेस्टर्न लुक भी ट्राई कर सकती हैं। पैंट के साथ जिगजैग पैटर्न वाला पल्लू आपके पूरे लुक में चार चांद लगा देगा।

स्टाइलिंग टिप्स: इस लुक के साथ आप सिल्वर या डायमंड वाला चोकर नेकलेस पहन सकती हैं। साथ में मैचिंग ब्रेसलेट पहनें, स्लीक पोनीटेल बनाएं और खूबसूरत आई मेकअप के साथ अपना लुक पूरा करें।

03 (2)

यह भी पढ़ें- भोजपुरी स्टार मोनालिसा के इन साड़ी लुक्स से लें करवा चौथ 2026 के लिए इंस्पिरेशन, दिखेंगी सबसे खूबसूरत

निष्कर्ष:अगर आप भी शादी के बाद इस करवा चौथ पर अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं और एक नई दुल्हन की तरह सुंदर दिखना चाहती हैं, तो भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह से इंस्पायर्ड ये इंडो-वेस्टर्न लुक्स आपके लिए सबसे बेस्ट साबित हो सकते हैं। इन आसान स्टाइलिंग टिप्स को अपनाकर आप अपने करवा चौथ के लुक को हमेशा के लिए यादगार बना सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

Image credit: instagram/aksharasingh

FAQ
प्र.3: इंडो-वेस्टर्न ड्रेस के साथ किस तरह के फुटवियर पहनने चाहिए?
आप ट्रेडिशनल मोजड़ी, जूती या फिर स्टाइलिश हील्स पहन सकती हैं जो आपके आउटफिट से मैच करती हों।
क्या ब्लैक एंड व्हाइट कॉम्बिनेशन करवा चौथ जैसे त्योहार पर पहना जा सकता है?
हालांकि पारंपरिक रूप से लाल, गुलाबी या पीले रंग को शुभ माना जाता है, लेकिन आज के मॉडर्न फैशन में ब्लैक एंड व्हाइट या नेवी ब्लू जैसे रंगों को स्टाइलिश पैटर्न के साथ खूब पसंद किया जा रहा है।
इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ मेकअप कैसा होना चाहिए?
आउटफिट अगर मॉडर्न है, तो मेकअप को सटल या ग्लोइंग रखें। न्यूड लिप्स और हाइलाइटर के साथ हल्का सा आई मेकअप आपके लुक को बैलेंस करेगा।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।