Tue Oct 13, 2026 | Updated 06:55 AM IST

Raksha Bandhan 2026: सस्ते कपडे़ से भी मिलेगा 'रॉयल लुक', सिलवाने से पहले देख लें ये 3 सूट डिजाइंस

रक्षाबंधन पर अगर आप भी सूट सिलवाने की सोच रही हैं, तो इस बार सिर्फ ट्रेंडिंग डिजाइन की बजाय इसपर ध्यान दें कि आपके सूट के कपड़े के साथ कौन सा डिजाइन ज्यादा अच्छा लगेगा।
Updated:- 2026-08-19, 22:59 IST
raksha bandhan 2026 suit designs for stitching latest neck and sleeve style ideas

अगर रक्षाबंधन पर इस बार आप भी अपनी पसंद का सूट सिलवाकर पहनने वाली हैं, तो इस बार कुछ अलग डिजाइन में सूट सिलवा सकती हैं। जरूरी नहीं कि सूट के लिए बहुत महंगा कपड़ा ही खरीदा जाए, क्योंकि सस्ते कपड़े को भी अगर अच्छे से सिलवाया जाए, तो उसका लुक क्लासी बनाया जा सकता है। कई बार सिंपल फैब्रिक को ऐसी स्टिचिंग कर दी जाती है कि पूरा सूट देखने में डिजाइनर लगने लगता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही डिजाइन और टिप्स बताएंगे, जो इस बार आपके रक्षाबंधन के लुक को अच्छा बना देंगे।

राखी के लिए 3 सूट डिजाइंस (Suit Designs for Rakhi 2026)

त्योहारों पर सूट थोड़ा हैवी पहनने का मन करता है, क्योंकि इससे फेस्टिव वाइब आती है। हर डिजाइन को थोड़ा अलग तरीके से हैवी दिखाया जा सकता है।

1- शरारा सूट

सिंपल सूट को थोड़ा हैवी और स्टाइलिश बनवाना है, तो शरारा डिजाइन सिलवा सकती हैं। इसके साथ छोटी या मीडियम लेंथ की कुर्ती अच्छी लगेगी। साथ ही कोशिश करें कि नेक पर हल्की कढ़ाई या मोती या गोटा-पट्टी लगवा दें। सूट पर कोई डिजाइन नहीं है, तो लेस लगवाना अच्छा रहता है।

Anarkali suit designs

image credit-  SWORNY FASHION/amazon

हैवी लुक के लिए क्या करें?

  • शरारे के बॉर्डर और दुपट्टे के चारों तरफ एक जैसी लेस लगवाएं।
  • सूट सिंपल है, तो साथ में हैवी ज्वेलरी पहनें।
  • हाथों में मैंचिंग चूडियां पहनने से राखी लुक और भी अच्छा बन सकता है।

इसे भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: प्लेन सूट पर खूबसूरत लगेंगे लहरिया दुपट्टे, ट्राई करें 3 लेटेस्ट डिजाइंस

2- लॉन्ग अनारकली सूट

लंबी अनारकली कुर्ती के साथ आप चूड़ीदार सिलवा सकती हैं। इसके अलावा आप फ्लेयर्ड पैंट भी पहन सकती हैं। इसे सिलवाते समय ध्यान रखें कि आपको कमर के पास फ्लेयर्ड डिजाइन बनवाना है, ताकि सूट हैवी लगे। अगर कपड़ा कम पड़ रहा है, तो आप अलग से मैंचिक कपड़ा भी खरीद सकती हैं।

Rakshabandhan suit designs

image credit- JBPIPALIYA/amazon

हैवी लुक के लिए क्या करें?

  • इसके लिए आप सूट के फ्रंट डिजाइन में हल्की कढ़ाई करनी होगी।
  • गले पर जरी वर्क और नीचे चौड़ी बॉर्डर लगवाना बेस्ट होता है।
  • इस तरह के सूट में आपको बॉर्डर और लेस का चुनाव ध्यान से करना चाहिए।
  • सूट के पीछे लटकन के लिए डोरी लगवाएं और हैवी लटकन लगवाएं।

इसे भी पढ़ें-Raksha Bandhan 2026: हाथ ही नहीं, पैरों पर भी लगाएं ये मेहंदी डिजाइंस; हर कोई करेगा तारीफ

3- ए-लाइन सूट डिजाइन

अक्सर महिलाएं सिंपल कपड़े के साथ इस तरह का सूट ही सिलवाती हैं, लेकिन इसमें लेस और बॉर्डर का डिजाइन काफी ध्यान से चुनना पड़ता है।

WhatsApp Image 2026-08-19 at 15.53.21

image credit- Sangria/myntra

हैवी लुक के लिए क्या करें?

  • इसमें कुर्ती को या तो बहुत लंबा रखें या घुटनों से ऊपर रखें।
  • नीचे हैवी बॉर्डर, स्लीव पर कढ़ाई और नेक पर छोटा-सा डिजाइन रखें।
  • इसके साथ कॉन्ट्रास्ट दुपट्टा लुक को और खूबसूरत बना सकता है।

इन डिजाइंस को देखकर आप समझ सकती हैं कि इस तरह के स्टाइल एथनिक लुक को खास बनाते हैं। आप रंगों का चुनाव कर रही हैं, तो लाल, पीला, हरा और गुलाबी रंग के सूट चुनना बेहतर होगा।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- amazon/myntra

FAQ
छोटे कद की लड़कियों पर कौन-सा सूट अच्छा लगता है?
छोटे कद पर बहुत ज्यादा घेर या लंबा कुर्ता लेने के बजाय हल्का फिटिंग वाला स्ट्रेट या ए-लाइन सूट अच्छा लगता है।
हैवी लुक के लिए सूट में क्या-क्या लगवा सकते हैं?
गले पर कढ़ाई, कुर्ते पर गोटा, मोती या जरी वर्क और दुपट्टे पर चौड़ी लेस लगवा सकती हैं।
शादी या त्योहार के लिए कौन-सा सूट डिजाइन सबसे ज्यादा सुंदर लगेगा?
अनारकली, शरारा सूट और घाघरा स्टाइल अच्छा लगेगा। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।