Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:08 AM IST

Raksha Bandhan 2026: हाथ ही नहीं, पैरों पर भी लगाएं ये मेहंदी डिजाइंस; हर कोई करेगा तारीफ

रक्षाबंधन 2026 पर अगर आप भी अपने हाथों के साथ-साथ पैरों को मेहंदी से सजाना चाहती हैं, तो आपके लिए कुछ खूबसूरत और ट्रेंडी डिजाइंस परफेक्ट हो सकती हैं।
Updated:- 2026-08-18, 09:15 IST
image

रक्षाबंधन 2026 भारतीय त्योहारों में बहुत खास माना जाता है। यह त्योहार खासकर भाई और बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक माना जाता है। इस खास अवसर पर महिलाएं नए-नए कपड़े पहनकर श्रृंगार करती हैं और अपने हाथों में मेहंदी भी लगवाती हैं। अगर आप भी इस साल रक्षाबंधन पर अपने हाथ और पैर दोनों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो इस लेख में हम आपको कुछ बेहतरीन मेहंदी डिजाइंस बताएंगे, जो रक्षाबंधन पर बनाने के लिए सबसे आसान और खूबसूरत डिजाइंस में से एक हैं। 

हाथ और पैरों के लिए 7 खूबसूरत व ट्रेंडी मेहंदी डिजाइंस

हाथ और पैर में रची मेहंदी एथनिक और फेस्टिव लुक में चार चांद लगा देती है। ऐसे में आप भी नीचे बताई गई कुछ डिजाइंस को बनवाकर अपने पूरे लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं। आइए जानते हैं इन डिजाइंस के बारे में।

1. लोटस मोटिफ और जाल वर्क मेहंदी डिजाइन

इस साल रक्षाबंधन के खास मौके पर अपने हाथ और पैरों को खूबसूरत बनाने के लिए आप इस तरह की लोटस पैटर्न जाल वर्क वाली मेहंदी बनवा सकती हैं। ऐसी मेहंदी डिजाइन को आप किसी भी मेहंदी आर्टिस्ट से आसानी से बनवा सकती हैं। अपने मेहंदी वाले लुक को और बेहतर बनाने के लिए आप हाथों में स्टेटमेंट रिंग पहन सकती हैं।  

1 - 2026-08-17T210208.709

(Image credit: pinterest/Preet Kaur)

2. क्रिसेंट मून मिनिमल मेहंदी डिजाइन

रक्षाबंधन पर अगर आप बहुत लाइट और हल्की मेहंदी बनवाने की सोच रही हैं, तो आपके लिए इस तरह की मून पैटर्न मिनिमल मेहंदी डिजाइन सबसे परफेक्ट रहेगी। चांद के शेप वाली यह मेहंदी आपके पैर और हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देगी। इसे आप पतली ऑक्सिडाइज्ड या सिल्वर पायल के साथ पेयर करके अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।  

4 - 2026-08-17T210210.376

(Image credit: pinterest/Butterflyyyy)

3. क्लासिक मंडला और टिक्की पैटर्न मेहंदी डिजाइन

क्लासिक मंडला और टिक्की पैटर्न मेहंदी डिजाइन भी इस साल रक्षाबंधन के खास मौके पर बनाने के लिए परफेक्ट हो सकती है। हथेली और पैरों के बीच गोल टिक्की वाली यह डिजाइन आपके रक्षाबंधन लुक में चार चांद लगा देगी। इसके साथ आप हाथों में लाल, हरी या अपने सूट के कलर के हिसाब से चूड़ियां पहन सकती हैं।   

3 - 2026-08-17T210207.297

(Image credit: pinterest/vachi sharma)

यह भी पढ़ें- Sawan Mehndi: हाथों को खूबसूरत लुक देंगे झूला और मोर के ये 7 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन

4. हैवी राजस्थानी ब्राइडल पैटर्न मेहंदी डिजाइन

रक्षाबंधन पर अगर आप भरे-भरे हाथ और पैर चाहती हैं, तो सिंपल मेहंदी के बजाय हैवी राजस्थानी ब्राइडल पैटर्न मेहंदी डिजाइन बनवा सकती हैं। इसमें बारीक लाइन वर्क और जालीदार डिजाइन आपके रक्षाबंधन लुक को अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेंगे। इसके साथ आप पैरों में खूबसूरत चांदी की बिछिया पहन सकती हैं। 

7 (21)

(Image credit: pinterest/Nimisha Saxena)

5. अरेबिक बेल और फ्लोरल कलाई डिजाइन

इस रक्षाबंधन पर लगाने के लिए आप अरेबिक बेल और फ्लोरल कलाई मेहंदी डिजाइन को भी ट्राई कर सकती हैं। ऐसी मेहंदी डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं, जो आपके रक्षाबंधन लुक में चार चांद लगा देंगी। इसे आप रक्षाबंधन पर इंडो-वेस्टर्न गाउन या शिफॉन सूट के साथ पेयर कर सकती हैं।

6 - 2026-08-17T210200.360

(Image credit: pinterest/haute aura)

6. ज्योमैट्रिकल स्ट्राइप्स और डॉटेड वर्क मेहंदी डिजाइन

ज्योमैट्रिकल स्ट्राइप्स और डॉटेड वर्क वाली मेहंदी डिजाइन भी रक्षाबंधन पर बनाने के लिए सबसे सही विकल्प हो सकती है। इस तरह की मेहंदी डिजाइंस के साथ आप खूबसूरत गोल्डन या सिल्वर वर्क वाले ब्रेसलेट भी पहन सकती हैं। छोटे-छोटे बिंदुओं के साथ बनी यह मेहंदी डिजाइन आपके हाथ और पैरों को एक डिफरेंट और भीड़ से अलग लुक देने में मदद करेगी।

5 - 2026-08-17T210204.000

(Image credit: pinterest/Perle Desir)

7. सनबर्स्ट और फ्लोरल मंडला मेहंदी डिजाइन

सनबर्स्ट और फ्लोरल मंडला मेहंदी भी इन दिनों काफी ट्रेंड में है और महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है। ऐसे में आप इस तरह की मेहंदी को बनवाकर एक डिफरेंट लुक पा सकती हैं। इस मेहंदी के साथ आप घुंघरू वाली या लेयर्ड पायल पहन सकती हैं। आउटफिट में आप अनारकली सूट शामिल कर सकती हैं, जो आपको एक बेहतरीन फेस्टिव लुक देगा।  

2 - 2026-08-17T210205.533

(Image credit: pinterest/Bimal Sharma)

यह भी पढ़ें- सावन में मेहंदी और चूड़ियों के बिना क्यों नहीं होता पूरा श्रृंगार? जानें वजह

अगर आप भी रक्षाबंधन के खास मौके पर अपने हाथ और पैरों को मेहंदी से सजाना चाहती हैं, तो अपने आउटफिट और पसंद के हिसाब से इन मेहंदी डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं। ये आपके रक्षाबंधन लुक को यादगार और खास बना देंगे। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

FAQ
क्या पैरों पर मेहंदी लगाने में बहुत ज्यादा समय लगता है?
नहीं, अगर आप मिनिमल या एंकलेट (पायल) स्टाइल मेहंदी चुनती हैं, तो यह केवल 10 से 15 मिनट में लग जाती है।
रक्षाबंधन पर बिजी शेड्यूल के दौरान पैरों के लिए कौन सा मेहंदी डिजाइन सबसे बेस्ट रहेगा?
 पैरों की अंगूठियों और किनारों पर बना पायल (एंकलेट) स्टाइल या गोल मांडला डिजाइन सबसे बेस्ट और झटपट बनने वाला विकल्प है।
 क्या पैरों की मेहंदी का रंग भी हाथों जितना गहरा रचता है?
जी हां, अगर आप मेहंदी सुखाने के बाद उस पर तेल लगाती हैं और कुछ घंटे पानी से बचाती हैं, तो पैरों पर भी गहरा रंग आता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।