Raksha Bandhan 2026: साड़ी और सूट के साथ मैच करें ये 4 तरह के झुमके, मिलेगा एकदम परफेक्ट लुक

राखी के खास मौके पर अमूमन महिलाएं सूट या साड़ी पहनना पसंद करती हैं। इस मौके पर आप जो भी आउटफिट पहन रही हैं, उसके साथ लुक को पूरा करने के लिए सही एक्सेसरीज का चुनाव भी बहुत जरूरी है। खूबसूरत झुमके आपके ट्रेडिशनल लुक में चार-चांद लगा सकते हैं। यहां हम आपके लिए झुमके के कुछ ऐसे डिजाइंस लेकर आएं हैं, जिन्हें आप राखी पर सूट और साड़ी के साथ स्टाइल करके खूबसूरत लुक पा सकती हैं।
पर्ल और सिल्वर-गोल्ड टोन झुमका
इस झुमके डिजाइन को आप राखी के मौके पर सूट और साड़ी के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इस हैवी ट्रेडिशनल झुमके में गोल्डन और सिल्वर का कॉम्बिनेशन है, जो इसे काफी वर्सेटाइल बना रहा है। साथ ही इसमें लगी मोतियों की लटकन इसे फेस्टिव लुक दे रही हैं।
HZ स्टाइल टिप
अगर आप राखी पर हैवी झुमके पहनने की सोच रही हैं, तो इन झुमको को स्टाइल करें। ये कई तरह के सूट डिजाइंस के साथ एकदम परफेक्ट लगेंगे।
- अगर आपका सूट प्लेन है, तो इन झुमकों को ही लुक का सेंटर बनाएं।
- इसके साथ बहुत ज्यादा ज्वेलरी न पहनें ताकि इसका लुक खूबसूरती से उभरकर सामने आए।
- ये झुमके चिकनकारी सूट और साड़ी के साथ काफी जचेंगे।
- पेस्टल सूट के साथ इन झुमकों को पहनकर भी आप सॉफ्ट फेस्टिव लुक पा सकती हैं।
- इन बड़े झुमकों को हाईलाइट करने के लिए स्लीक बन, लो बन या सॉफ्ट वेव्स के साथ साइड पार्टिंग करें। इन हेयरस्टाइल के साथ ये झुमके अच्छे लगेंगे।
- ड्यूई मेकअप और न्यूड लिपस्टिक के साथ अपने लुक को पूरा करें।

मिनिमल ट्रेडिशनल झुमका डिजाइन
अगर आपको ज्यादा हैवी झुमके पहनना पसंद नहीं है, तो यह मिनिमल डिजाइन वाला झुमका आपके लिए बेस्ट हो सकता है। इसका साइज बहुत बड़ा नहीं है, इसलिए यह डेली वियर से लेकर फेस्टिव लुक तक के लिए अच्छा विकल्प है।
HZ स्टाइल टिप
ये झुमके सॉफ्ट और सिंपल लुक देने का काम करेंगे। इन्हें आप सूट ही नहीं, कुर्ती और जींस के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं।
- इम झुमकों के साथ आप गले में हल्का चोकर भी पहन सकती हैं।
- इन ऑक्सीडाइज्ड झुमकों के साथ ऑक्सीडाइज्ड कंगन पहनें।
- व्हाइट, आइवरी, ब्लैक, मैरून, रानी पिंक, पेस्टल पिंक, बॉटल ग्रीन और रॉयल ब्लू जैसे रंगों के सूट के साथ यह डुअल-टोन झुमका काफी अच्छा लगेगा।
- अगर आप इसके साथ छोटी बिंदी, ब्राइट कलर का सूट और कुछ चूड़ियां पहनेंगी, तो सिंपल लेकिन स्टाइलिश फेस्टिव लुक तैयार हो जाएगा।

लड़ी स्टाइल झुमका
कुंदन और पर्ल वर्क वाले ये झुमके आपको रॉयल लुक देंगे और बिना किसी अन्य एक्सेसरीज के रक्षाबंधन पर आपके लुक को पूरा करेंगे। ये साड़ी और सूट दोनों के साथ बहुत क्लासी लगेंगे। आप इसे किसी सिंपल प्लेन केप/गाउन या फ्यूजन आउटफिट के साथ 'स्टेटमेंट ज्वेलरी' की तरह भी स्टाइल कर सकती हैं।
HZ स्टाइल टिप
इन झुमकों को अगर आप सही तरह से स्टाइल करेंगी, तो राखी पर बहुत ही रॉयल और खूबसूरत लुक पा सकती हैं।
- यह झुमके खुद एक स्टेटमेंट पीस हैं, ऐसे में इनके साथ मेकअप को लाउड न रखें।
- न्यूड/गुलाबी लिपस्टिक, हल्का ब्लश और हाइलाइटर के साथ लुक को पूरा करें।
- क्लासिक विंग्ड आईलाइनर या हल्का सा काजल लुक इसके साथ बेहतरीन लगेगा।
- अगर आप इसे साड़ी या अनारकली सूट के साथ पहन रही हैं, तो बालों का जूड़ा बनकर उसमें गजरा लगाएं।

यह भी पढ़ें- Sawan 2026: हरी चूड़ी के साथ पहनें ये कंगन डिजाइंस, खूबसरत लगेंगे हाथ
ट्रेंडी लॉन्ग-हुक झुमका डिजाइन
यह ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर फिनिश वाले ट्रेंडी लॉन्ग-हुक झुमके आपको क्लासिक बोहो लुक देंगे। ड्रॉप-शेप वाला यह झुमका राखी पर सूट या चिकनकारी कुर्ती के साथ खूब जचेगा।
HZ स्टाइल टिप
इस तरह के झुमके कॉटन या लिनन कुर्ते, प्रिंटेड अनारकली, चिकनकारी सूट और एथनिक ड्रेसेस पर बेहतरीन लगेंगे। इन्हें स्टाइल करते वक्त कुछ बातों का खास ध्यान रखें।
- इसके साथ हाथ में ऑक्सीडाइज्ड कड़ा और रिंग पहनें।
- स्मोकी आई मेकअप, न्यूड लिपस्टिक और माथे पर एक छोटी सी काली बिंदी इसकी ऑक्सीडाइज्ड वाइब को निखार देगी।
- इसके साथ हाफ-पिन अप हेयरस्टाइल काफी अच्छा लगेगा।

यह भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: मिनटों में बनाएं ये 5 'बेल और जाल' मेहंदी डिजाइंस
अगर आपको रक्षाबंधन पर सूट और साड़ी के साथ पहनने के लिए झुमकों के ये डिजाइंस पसंद आए हों और आप इस तरह के अन्य आर्टिकल्स को पढ़ना चाहती हैं, तो हरजिंदगी को फॉलो जरूर करें।
Image Courtesy: Myntra/Karatcart, chhanak, rubans, diva
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।