रॉयल राजस्थानी लुक के लिए बेस्ट है बोरला और रखड़ी ज्वेलरी, दिखेंगी बेहद खूबसूरत
-1794494648370.webp)
राजस्थान के राजशाही ठाठ-बाठ, भव्य शादियों और लोक त्योहारों की चर्चा देश से लेकर विदेशों में भी होती है। महिलाओं का राजस्थानी परिधानों के साथ पारंपरिक गहना पहनना उनकी खूबसूरती को दोगुना कर देता है। बात करें राजस्थानी पोशाक के साथ आने वाली ज्विलरी- 'बोरला' और 'रखड़ी' की, तो दोनों ही गहनों के बिना राजस्थानी लुक अधूरा है। अगर आप भी अभी तक नार्मल मांगटीका पहन रही थी, तो अब आप इस बार कुछ अलग ट्राई कर सकती हैं।
बोरला और रखड़ी के 4 डिजाइंस
आजकल न सिर्फ राजस्थान में बल्कि पूरे देश में वेडिंग सीजन, संगीत सेरेमनी और फेस्टिव मौकों पर राजस्थानी बोरला और रखड़ी पहना जा रहा है। आप भी इस बार बोरला और रखड़ी पहनने का सोच रही हैं, तो आइए जानते हैं बोरला और रखड़ी के कुछ बेहतरीन डिजाइंस के बारे में।
1. कुंदन वर्क वाला लाल-सफेद बोरला
आप किसी भी त्योहार या शादी ब्याह के मौके पर इस तरह का खूबसूरत कुंदन वर्क वाला लाल-सफेद बोरला ट्राई कर सकती हैं। कुंदन वर्क वाला यह गोल आकार का बोरला आपके लुक में चार चांद लगा देगा। इसके चारों ओर मोतियों की झालर और बीच मेंखूबसूरत नग चेहरे को आकर्षक बना देगा। यह राजपूती पोशाक या भारी बनारसी साड़ी के साथ जचेगा।

pinterest/Sarvati
2. स्टोन और पर्ल ड्रॉप रखड़ी
रखड़ी का ऊपरी हिस्सा थोड़ा फ्लैट और चौड़ा होता है, जिसके नीचे नाजुक मोतियों की लड़ाइयां और लटकन जुड़ी होती है। ऐसे में आप इस तरह का स्टोन और पर्ल ड्रॉप रखड़ी ट्राई कर सकती हैं। यह माथे पर बहुत ही एलिगेंट और सोबर दिखाई देता है। इसे आप लहंगे या इंडो-वेस्टर्न एथनिक गाउन के साथ भी कैरी कर सकती हैं।

pinterest/Ramadevi nallamothu
3. अमेरिकन डायमंड और टेम्पल ज्वेलरी बोरला
मॉडर्न और ट्रेडिशनल का फ्यूजन लुक पाने के लिए आप अमेरिकन डायमंड्स या ट्रेडिशनल गॉड-फिगर टेम्पल डिजाइन वाला बोरला कैरी करें। इस तरह के बोरला डिजाइंस इन दिनों खूब पसंद किए जा रहे हैं, जो आपके लिए भी बेस्ट हो सकते हैं। ऐसे बोरला डिजाइंस यंग गर्ल्स पर फबता है। आप इसे रिसेप्शन या कॉकटेल पार्टी के गाउन व साड़ी के साथ पहनें।
-1794494912562.webp)
pinterest/MAHAKALI JEWELLERS
4. मीनाकारी और गोल्ड-प्लेटेड डबल लेयर बोरला
आजकल मीनाकारी ज्वेलरी डिजाइंस भी बहुत चलन में हैं। ऐसे में आप इस तरह का मीनाकारी बोरला भी ट्राई कर सकती हैं। इस तरह केबोरला को आप शादी ब्याह में होने वाली किसी भी रस्म के दौरान पहन सकती हैं। यह शरारा गरारा से लेकर लेहंगा और साड़ी तक हर ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ खूब उठाव देगा।
यह भी पढ़ें- कुंदन जैसी दिखती है पर दाम में है सस्ती, गुजरात की ऐतिहासिक 'पच्चीकम ज्वेलरी' के बारे में जानें
-1794495221066.webp)
pinterest/Kiran
बोरला या रखड़ी को ऐसे करें स्टाइल
ऊपर बताएं गए इन ज्वेलरी डिजाइंस को ट्राई कर आप भी परफेक्ट लुक पा सकती हैं। इसके लिए आपको कुछ टिप्स को फॉलो करना होगा। जैसे -
- बोरला या रखड़ी हमेशा बीच की मांग निकालकर ठीक मांग के शुरुआती छोर पर ही पहनें।
- इसे सेट करने के लिए आप अच्छी क्वालिटी की बॉबी पिन्स या टिक टोक पिंस का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- अगर आपका चेहरा गोल है, तो थोड़ा चपटा रखड़ी चुनें।
- अगर चेहरा लंबा या अंडाकार है, तो गोल और उभरा हुआ बड़ा बोरला ज्यादा सुंदर लगता है।
- परफेक्ट लुक के लिए आप इसके साथ मैचिंग पोइंची, बाजूबंद या राजस्थानी आड़ पहने।
यह भी पढ़ें- History of Maang Tikka: सदियों पुराना है माथे की शान मांग टीका का इतिहास, जानिए भारत में कहां से हुई थी इसकी शुरुआत?
निष्कर्ष: अगर आप भी परफेक्ट राजस्थानी लुक पाना चाहती हैं, तो अपने आउटफिट के साथ बोरला और रखड़ी शामिल करना ना भूले। इन दोनों चीजों में से कोई भी एक आप अपने माथे पर सजाकर चेहरे की खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। इन्हें आप किसी भी शादी, सगाई, त्योहार या खास पारिवारिक समारोह में पहनकर भीड़ से अलग दिख सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
- बोरला और रखड़ी में क्या मुख्य अंतर होता है?
- रखड़ी ऊपर से थोड़ी चपटी और चौड़ी होती है, जबकि बोरला टमाटर या गोल घंटी के आकार का उभरा हुआ होता है।
- क्या बोरला सिर्फ राजपूती पोशाक के साथ ही पहना जा सकता है?
- बिल्कुल नहीं! आजकल महिलाएं इसे लहंगे, अनारकली सूट और डिजाइनर साड़ियों के साथ भी फैशन स्टेटमेंट के तौर पर पहनती हैं।
- क्या आर्टिफिशियल बोरला भी अच्छी क्वालिटी में मिलते हैं?
- हां, बाजार में रीगल लुक वाले बहुत खूबसूरत आर्टिफिशियल कुंदन और मीनाकारी बोरला आसानी से मिल जाते हैं, जो बिल्कुल असली सोने जैसे दिखते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।