कुंदन जैसी दिखती है पर दाम में है सस्ती, गुजरात की ऐतिहासिक 'पच्चीकम ज्वेलरी' के बारे में जानें

शादी हो या कोई त्योहार, अच्छे गहने पूरे लुक को खास बना देते हैं, लेकिन अगर आप कुंदन जैसी दिखने वाली ज्वेलरी पहनना चाहती हैं और ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करना चाहतीं, तो गुजरात की पच्चीकम ज्वेलरी ट्राई कर सकती हैं। इस ज्वेलरी की खास बात है कि इसे मशीनों के बजाय हाथों से तैयार किया जाता है।
चांदी और रंग-बिरंगे पत्थरों से बनी ये ज्वेलरी दिखने में भी बहुत खूबसूरत लगती है। इसका रिश्ता गुजरात के कच्छ से है और कहानी भी इसकी सदियों पुरानी है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि आखिर पच्चीकम ज्वेलरी क्या है और इसकी खासियत क्या है? आइए जानते हैं-
image credit- Pinterest/Tribeza
क्या है पच्चीकम ज्वेलरी?
पच्चीकम गुजरात के कच्छ इलाके की पुरानी गहने बनाने की कला है। इसमें चांदी के ढांचे में स्टोन को हाथ से दबाकर फिट किया जाता है। इसी तरीके से इन गहनों को खास लुक मिलता है। हर ज्वेलरी को बनाने में कारीगर की काफी मेहनत लगती है। खास बात तो यह है कि इनके डिजाइन भी एक-दूसरे से अलग होते हैं।
यह भी पढ़ें- Jhumka History: 2000 साल से भी पुराना है झुमके का फैशन, जानें इसकी पूरी कहानी
16वीं सदी से जुड़ी है पच्चीकम ज्वेलरी की कहानी
बताया जाता है कि इस कला की शुरुआत करीब 16वीं शताब्दी में कच्छ में हुई थी। पुराने समय में ऐसे गहने राजघरानों में पहने जाते थे। राजा-महारानी इन्हें खास मौकों पर पहनते थे। धीरे-धीरे यह हुनर एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचता गया और आज भी कच्छ के कारीगर इस ज्वेलरी को बनाने का काम करते हैं।
किन चीजों से बनते हैं ये गहने?
आपको बता दें कि पच्चीकम ज्वेलरी में खासतौर से चांदी और अलग-अलग रंगों के स्टोन यानी कि पत्थरों का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें कई तरह के कीमती और कम कीमती वाले पत्थर लगाए जाते हैं। जैसे-
- हीरा और पन्ना: गहनों को खास लुक देने के लिए।
- माणिक और फिरोजा: रंगों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए।
- एमेथिस्ट: अपने अलग रंग के लिए इस्तेमाल होने वाला पत्थर।
image credit- Pinterest/Manjula reddy
फैशन की दुनिया में भी है पच्चीकम ज्वेलरी की जगह
पच्चीकम ज्वेलरी अब सिर्फ ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ ही नहीं पहनी जाती है बल्कि इसकी डिजाइन अब तरह के आउटफिट पर मैच कर जाती है।
- साड़ी और लहंगे के साथ: शादी या त्योहार में इसे पहन सकती हैं।
- इंडो-वेस्टर्न कपड़ों के साथ: यह गहने आपके लुक को अलग अंदाज दे सकते हैं।
- जींस और ड्रेस के साथ: छोटे पेंडेंट या ईयररिंग्स से स्टाइलिश लुक पा सकती हैं।
- ऑक्सीडाइज्ड चांदी वाले डिजाइन: ये गहने पुराने जमाने जैसा लुक पसंद करने वालों को अच्छे लगेंगे।
यह भी पढ़ें- सुहाग की निशानी ही नहीं, शिव-शक्ति का प्रतीक भी है कश्मीरी पंडित दुल्हनों का देझूर; पढ़ें कहानी
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit- Pinterest/Rakhi Ravindran/Katha of Jewels
- पच्चीकम और कुंदन ज्वेलरी में क्या अंतर है?
- कुंदन ज्वेलरी में सोने का इस्तेमाल होता है और यह काफी महंगी होती है, जबकि पच्चीकम ज्वेलरी चांदी के ढांचे पर बनती है और ज्यादा किफायती होती है।
- पच्चीकम ज्वेलरी को साफ और देखभाल कैसे करें?
- इसे पानी, परफ्यूम और पसीने से दूर रखें। इस्तेमाल के बाद सूखे मुलायम कपड़े से पोंछकर एयर-टाइट डिब्बे या कॉटन कपड़े में लपेटकर रखें।
- क्या पच्चीकम ज्वेलरी वेस्टर्न या कैजुअल आउटफिट्स के साथ पहनी जा सकती है?
- जी हां, इसके छोटे ईयररिंग्स, रिंग्स या सिंपल पेंडेंट को आप जींस, शर्ट और इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेस के साथ भी आसानी से स्टाइल कर सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।