Rajasthani Kada Payal Designs: मॉडर्न आउटफिट्स पर भी खूब जमेंगे ये राजस्थानी कड़ा पायल डिजाइंंस

आज के समय में फैशन की दुनिया बहुत बड़ी हो गई है। कब कौन-सी चीज किसके साथ पेयर कर ली जाए कुछ पता नहीं होता है। अब आप जयपुर के पारंपरिक गहनों को ही देख लीजिए। जब भी जयपुर के गहनों की बात आती है तो लोग ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ ही कैरी करते हैं। ये दिखने में भी काफी खूबसूरत लगते हैं। वहीं पायल की बात करें तो ये भी काफी हैवी होते हैं और लहंगे-साड़ी या फिर सूट के साथ भी खूब जचते हैं।
लेकिन क्या आपने कभी राजस्थानी कड़ा पायल देखा है? ये पायल ऐसे हैं जो न सिर्फ ट्रेडिशनल पर सुंदर लगते हैं बल्कि वेस्टर्न आउटफिट्स पर भी खूब अच्छे लगते हैं। यहां हम आपको कुछ राजस्थानी कड़ा पायल के लेटेस्ट और यूनिक डिजाइंस दिखाने जा रहे हैं जो आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।
मिनिमलिस्ट सिल्वर कड़ा पायल
अगर आप हैवी ज्वेलरी पहनना नहीं पसंद करती हैं तो ये एलिगेंट सिल्वर कड़ा पायल आपके लिए बेस्ट रहेगा। इसकी स्लीक बनावट और बीच में लगा छोटा सा घुंघरू इसे क्लासी लुक देता है। ये डिजाइन न केवल एथनिक वियर, बल्कि एंंकल लेंथ जींस और बोहो स्कर्ट्स के साथ भी परफेक्ट लगता है।
Image Credit- Pinterest/Ana
यह भी पढ़ें- Earring Styling Tips: वेस्टर्न ड्रेस के साथ भी खूब जंचते हैं झुमके और चांदबालियां, इन 5 यूनिक तरीकों से करें स्टाइल
एडजस्टेबल स्लीक सिल्वर कड़ा
अगर आप सादगी पसंद करती हैं, तो ये मिनिमलिस्ट कड़ा डिजाइन का पायल आपके लिए एकदम सही रहेगा। इसमें बिना किसी शोर-शराबे या घुंघरू के, किनारों पर बारीक नक्काशी वाला काम किया गया है। इसका ओपन-एंडेड (खुला हुआ) डिजाइन इसे पहनने में काफी कंफर्टेबल बनाता है। इसे आप ऑफिस वियर या वेस्टर्न ड्रेसेस के साथ एक स्टेटमेंट एक्सेसरी की तरह कैरी कर सकती हैं।
Image Credit- Pinterest/terri walton
एंटीक नक्काशीदार हैवी कड़ा पायल
ये राजस्थानी ट्रेडिशनल आर्ट का एक शानदार ऑप्शन है। इस कड़ा पायल पर की गई बारीक नक्काशी और ऑक्सीडाइज्ड फिनिश इसे एक रॉयल और विंटेज लुक देती है। इसके नीचे लटके छोटे-छोटे गुच्छेदार घुंघरू न केवल देखने में खूबसूरत हैं, बल्कि चलने पर बहुत प्यारी सी खनक की आवाज भी आती है। मॉडर्न फैशन की बात करें तो ये डिजाइन ब्लैक वेलवेट ऑउटफिट्स, लंबी अनारकली ड्रेसेस या फिर बोहो-चिक लुक के लिए एकदम परफेक्ट है।
Image Credit- Pinterest/Etsy
यह भी पढ़ें- Gold Tops Earring: रोजाना पहनने के लिए परफेक्ट हैं ये गोल्ड टॉप्स इयररिंग, देखें डिजाइंस
स्नेक स्किन पैटर्न बोहो कड़ा
ये राजस्थानी कड़ा पायल का डिजाइन दिखने में बहुत ही खास है। इस पर बना स्नेक स्किन या जालीदार पैटर्न इसे बहुत मॉडर्न और रफ-एंड-टफ लुक देते हैं। बिना घुंघरू वाला ये सॉलिड कड़ा पायल उनके लिए बेस्ट है जो बहुत हैवी नहीं बल्कि क्लासी लुक पसंद करती हैं। ये डिजाइन मॉडर्न फ्यूजन वियर के साथ परफेक्ट लगता है। आप इसे चौड़े मोहरी वाली जींस, लिनन पैंट्स या लॉन्ग स्कर्ट्स के साथ पहनकर एक शानदार बोहेमियन लुक पा सकती हैं।
Image Credit- Pinterest/Etsy
रॉयल नक्काशीदार चौड़े कड़ा पायल
ये डिजाइन प्योर राजस्थानी राजसी ठाट-बाट को दिखा रहा है। ये दिखने में काफी चौड़ा है, जिस पर हाथ से की गई नक्काशी इसे किसी एंटीक ज्वेलरी जैसा लुक दे रही है। इसका उभरा हुआ हिस्सा पैरों को एक बोल्ड लुक देता है। ये कड़ा पायल इंडो-वेस्टर्न गाउंंस या शॉर्ट ड्रेसेस के साथ एक स्टेटमेंट पीस बन सकता है।
Image Credit- Pinterest/self-love
तो अगर आप भी कुछ यूनिक डिजाइन के राजस्थानी कड़ा पायल देख रही हैं तो ये आपके लिए परफेक्ट रहेंगे। आप इसे मॉडर्न आउटफिट्स के साथ कैरी कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (Cover Image) Ai generated/Pinterest-Gulzar Khan
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।