कई बार ऐसा होता हैं जब शादी जैसे खास मौके पर महिलाएं कुछ नया पहनने का सोचती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हर समय एक रंग और डिजाइन का आउटफिट पहनकर आप बोर हो जाती हैं। अगर आप कुछ नया ट्राई करने का सोच रही हैं तो शादी में आप इस तरह के पर्पल कलर का आउटफिट्स पहन सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको पर्पल कलर के कुछ ऐसे आउटफिट्स दिखाएंगे जिन्हें आप शादी जैसे खास मौके पर वियर कर सकती हैं। इस आउटफिट्स में जहां आप खूबसूरत लगेंगी तो वहीं आप भीड़ से भी अलग नजर आएंगी।
सिल्क एंब्रॉयडरी ज़रदोज़ी लहंगा
शादी में पहनने के लिए पर्पल कलर में आप इस तरह का सिल्क एम्ब्रॉयडरी ज़रदोज़ी लहंगा बेस्ट हैं। यह लहंगा जहां स्लीवेलेस हैं तो वहीं इस लहंगे में सेक्विन, ज़रदोज़ी वर्क किया हैं जो इस लहेंगे को खूबसूरत बनता है। इस तरह का लहंगे में आप जहां आप स्टाइलिश नजर आएंगी तो वहीं भीड़ से अलग लगेंगी। यह लहंगा आप बाजार से या फिर ऑनलाइन खरीद सकती हैं साथ ही यह लहंगा आप किसी डिज़ाइनर की मदद से भी बनवा सकती हैं। यह लहंगा आपको 2000 तक की कीमत में आसानी से मिल जायेगा।
पर्पल गोल्डन गोटा पट्टी लहंगा
इस तरह पर्पल गोटा पट्टी लहंगा भी आप शादी जैसे खास मौके पर वियर कर सकती हैं। वहीं इस लहंगे को किस तरह कैरी करें इसके लिए एक्ट्रेस के लुक से आइडिया ले सकती हैं। जहां ये लहंगा पर्पल कलर में है तो वहीं इस लहंगे में गोटा पट्टी वर्क किया गया हैं, वहीं इस तरह का लहंगे के साथ झुमके वियर कर सकती हैं जो आपके लुक में चार चाँद लगा देगा। यह लहंगा आपको आसानी से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगहों से सस्ते दाम में मिल जायेगा। इस तरह का लहंगा आपको 3000 तक की रेंज में मिल जायेगा।
साटन सिल्क एम्ब्रॉयडरी लहंगा
अगर आप न्यू लुक चाहती हैं तो आप इस तरह साटन सिल्क एम्ब्रॉयडरी लहंगा भी वियर कर सकती हैं। इस लहंगे में एम्ब्रॉयडरी वर्क है साथ ही दुपट्टे का फैब्रिक पेपर सिल्क में है। वहीं चोली का फैब्रिक बंगलोरी साटन सिल्क में है। इस तरह का लहंगा आपको आसानी से ऑनलाइन मिल जायेगा साथ ही ऑफलाइन भी आप इस लहंगे को 2500 से 3000 तक की कीमत में खरीद सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:एथनिक लुक में परफेक्ट नजर आने के लिए वियर करें ये लेटेस्ट डिजाइंस के झुमके
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है तो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit : instagram (aparna dixit),fabja, azafashions
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों