Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:28 PM IST

श्लोका की मेहंदी पर प्रियंका का साड़ी लुक देखते ही रह गए निक जोंस

निक जोंस के साथ प्रियंका चोपड़ा पहुंची आकाश अंबानी और शलोका अंबानी की मेहंदी पार्टी में, देखें तस्‍वीरें। 
Updated:- 2018-06-28, 16:24 IST
priyanka chopra reached with nick jonas at akash ambani and shloka Mehta mehendi party

रिलायंस ग्रुप के चेयरमेन और एमडी मुकेश अंबानी और उनकी पत्‍नी नीता अंबानी ने सास-ससुर बनने के तैयारियां शुरू कर दी हैं। अपने बड़े बेटे आकाश अंबानी और हीरा व्‍यापारी रसेल मेहता की बेटी श्‍लोका अंबानी की रोका पार्टी के बाद अब अंबानी परिवार ने 27 जून को अपने घर आंटीला में श्‍लोका की मेंहनी का फंक्‍शन ऑर्गेनाइज किया। गौरतलब है यह फंक्‍शन 30 जून को होने वाली दोनों की इंगेजमेंट के लिए किया गया था। इस फंक्‍शन में अंबानी परिवार के गेस्‍ट बन कर बॉलीवुड के कई सितारे आए थे। मगर लोगों की नजर केवल प्रियंका चोपड़ा पर टिकी हुई थीं। 

Read More: प्रियंका और निक की लव स्टोरी यहां से हुई शुरू, जल्द ही करेंगे सगाई?

priyanka chopra reached with nick jonas at akash ambani and shloka Mehta mehendi party

निक जोंस के साथ दिखीं प्रियंका चोपड़ा 

बीते कई दिनों से प्रियंका चोपड़ा और उनके कथित बॉयफ्रेंड एंव अमेरिकन सिंगर निक जोंस के अफेय के चर्चे चल रहे हैं। दोनों को कई मौको पर साथ देखा गया है। आजकल निक जोंस और उनके फादर भी इंडिया आए हुए हैं। बाते हो रही हैं कि निक जोंस भारत में प्रियंका की मम्‍मी से उनका हाथ मांगने आएं हैं। इन बातों को कल रात और भी मजबूती तब मिल गई जब आकाश अंबानी और श्‍लोका अंबानी के मेहंदी के फंक्‍शन में वह निक जोंस और उनके फादर के साथ पहुंचीं। इस मौके पर जो तस्‍वीरें सामने आई हैं वह यही बता रही हैं कि निक जोंस और प्रियंका के बीच कुछ तो खिचड़ी पक रही हैं। 

Read More: ‘इंडियन फिल्म्स इज ऑल अबाउट हिप्स एंड बूब्स’, कह कर प्रियंका चोपड़ा ने मचा दिया बवाल

priyanka chopra reached with nick jonas at akash ambani and shloka Mehta mehendi party

प्रियंका ने पहनी डिजाइनर साड़ी 

आकाश अंबानी और श्‍लोका मेहता की मेहंदी के फंक्‍शन में प्रियंका फेमस फैशन डिजाइनर तरुण तहलियानी की डिजाइन की हुई आइवरी कलर की लाइलिक जॉर्जेट की साड़ी पहनी थी। इस साड़ी में जहां लेस वर्क था वहीं इसके ब्‍लाउज के बैक में फ्रेंच नॉट और एपलिक वर्क किया गया था। इस खूबसूरत साड़ी के साथ प्रियंका का मेकअप भी उन पर खूब जंच रहा था। प्रियंका ने डार्क लिपस्टिक के साथ न्‍यूड आई मेकअप कैरी किया था जो उनको बेहद हॉट लुक दे रहा था। इसके साथ ही प्रियंका ने ज्‍वैलरी डिजाइनर काजल फैबिआनी की डिजाइन की हुई ज्‍वैलरी पहनी थी, जो उनके इंडियन ट्रेडिशनल लुक को और भी ज्‍यादा ब्‍यूटिफुल बना रही थी। 

priyanka chopra reached with nick jonas at akash ambani and shloka Mehta mehendi party

ये सितारे भी फंक्‍शन में आए 

श्‍लोका और आकाश की प्री इंगेजमेंट पार्टी में प्रियंका चोपड़ा के अलावा ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन, कैटरीना कैफ, करण जौहर और किरन राव को भी देखा गया। फिलहाल केवल प्रियंका ने ही अपने इंस्‍टाग्राम पर श्‍लोका और आकाश के मेहंदी के फंक्‍शन की कुछ तस्‍वीरें अपलोड की हैं और उसमें दोनों को बधाई देते हुए लिखा है ‘मेहंदी है रचने वाली’।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।