Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:15 AM IST

प्रिंयका चोपड़ा और निक जोंस की नजदीकियों से परेशान है यह महिला

सुर्खियों में छाए प्रियंका और निक के रिलेशनशिप को लेकर निक की एक्‍स गर्लफ्रेंड काफी परेशान हैं। प्रियंका के बारे में उन्‍होंने कुछ ऐसा कह दिया है कि अब वह भी सुर्खियों में आ गई हैं। 
Updated:- 2018-06-20, 11:56 IST
Nick jonas girlfriend talk about priyanka chopra stardom

प्रिंयंका चोपड़ा इन दिनों काफी चर्चा में हैं। इसकी वजह है अमेरिकन सिंगर निक जोनस से उनकी नजदीकियां। लोगों का ऐसा मानना है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बीच में अफेयर चल रहा है जबकि प्रियंका निक जोनस को अपना बहुत अच्‍छा दोस्‍त मानती हैं। वह इन खबरों को महज अफवाह बताती हैं। मगर प्रियंका और निक जोनस के बीच जो भी खिचड़ी पक रही है उससे निक की एक्‍स गर्लफेंड डेल्‍टा काफी परेशान हैं। खबर के मुतबिक डेल्‍टा इस बात से काफी परेशान हैं कि प्रियंका चोपड़ा के निक की लाइफ में आ जाने के कारण कहीं निक अब उनसे पूरी तरह दूर न हो जाएं। 

Nick jonas girlfriend talk about priyanka chopra stardom

सीरियस रिलेशनशिप में थे निक और डेल्‍टा 

डेल्‍टा और निक के बीच वर्ष 2011 में दोस्‍ती हुई और फिर यह दोस्‍ती प्‍यार में बदल गई। एक साल तक दोनों के बीच सब कुछ एकदम सही चलता रहा मगर वर्ष 2012 में दोनों के बीच दूरियां आा शुरु हो गई यह दूरियां इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच बातचीत तक बंद हो गई। मगर डेल्‍टा को हमेशा यह उम्‍मीद रही कि निक उनके पास वापिस जरूर आएंगे। मगर एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्‍यू में डेल्‍टा ने कहा है कि, ‘मुझे लगा एक दिन निक और मेरे बीच में सब कुछ सही हो जाएगा मगर मैं इंतजार ही करती रह गई। प्रियंका चोपड़ा का स्‍टार्डम मुझसे कहीं ज्‍यादा है। प्रिंस हैरी की वाइफ मेगन मार्कल उनकी दोस्‍त है। ऐसा तो केवल बड़े सितारों के साथ होता है। मैं तो प्रियंका के आगे कुछ भी नहीं हूं इसलिए अब मुझे उम्‍मीद नहीं है कि निक मेरे पास वापिस आएंगे और मैं इस बात से काफी दुखी हूं।’

Nick jonas girlfriend talk about priyanka chopra stardom

गहरी हो रही है दोस्‍ती 

प्रियंका और निक के बीच की दोस्‍ती दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। अब प्रियंका चोपड़ा निक के फादर को भी इंस्‍टाग्राम पर फॉलो कर रही हैं। निक के छोटे भाई को भी प्रियंका चोपड़ा काफी पसंद हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों एक दूसरे की तस्‍वीरों पर कमेंट कर रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों के डिनर डेट पर जाने की बातें भी खूब की जा रही हैं और अब तो पिछले दिनों दोनो को साथ में एलए डोगर्स स्‍टेडियम में बेसबॉल मैच देखते हुए पाया गया था। 

उम्र में 10 वर्ष छोटे है निक 

आपको बता दें कि प्रियंका का नाम जिस अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ जोड़ा जा रहा है वह उनसे उम्र में 10 वर्ष छोटे हैं। निक की उम्र महज 25 वर्ष है जबकि प्रियंका 35 वर्ष की हैं। प्रियंका और निक की मुलाकात टीवी शो क्वांटिको के दौरान एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी.

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।