herzindagi
Indian Fashion

Priyanka Chopra Ethnic Looks: बेहद खूबसूरत है देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का एथनिक कलेक्शन, आप भी लें इंस्पिरेशन

Priyanka Chopra Indian Looks: यदि आपको भी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के एथनिक लुक्स पसंद आते हैं तो आज हम आपको उनका शानदार इंडियन ऑउटफिट का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिनसे इंस्पिरेशन लेकर आप भी खुद को एक्ट्रेस की तरह गॉर्जियस लुक दे सकती हैं। आइए डालें एक नजर।
Editorial
Updated:- 2025-02-11, 12:37 IST

Priyanka Chopra Brother Wedding Indian Looks: बॉलीवुड की हिट अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की एक्टिंग के लाखों दीवाने हैं। देसी गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस का फैशन भी कमाल का होता है। इंडियन हो या वेस्टर्न प्रियंका का हर लुक अट्रैक्टिव होता है। फैंस भी उनके हर लुक को रिक्रिएट करते नजर आते हैं। अभिनेत्री का हर लुक आते ही इंटरनेट पर वायरल होने लगता है। हाल में प्रियंका चोपड़ा अपने भाई की शादी में शामिल होने भारत आई थीं। ऐसे में उन्होंने हर दिन अपने एक से बढ़कर एक इंडियन लुक्स शेयर किए। आज हम आपको उनके हल्दी से लेकर शादी तक के सभी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप भी कॉपी करके एक्ट्रेस के जैसा लुक क्रिएट कर सकती हैं। आइए जानें स्टाइलिंग टिप्स।

प्रियंका चोपड़ा शिमरी लहंगे

priyanka chopda ethnic looks

भाई की शादी और संगीत नाइट में प्रियंका चोपड़ा ने शिमरी वर्क लहंगे कैरी किए थे। जिसमें एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं। अभिनेत्री ने वेडिंग में कला स्काई ब्लू कलर का ओंब्रे शेड वाला लहंगा पहना था। साथ में वन शोल्डर चोली कहर ढहा रही थी। उनके लहंगे पर पूरा हैंड वर्क था। लहंगे के संग स्टोन और सिल्वर वर्क ज्वेलरी पेयर अप की थी। हेयर स्टाइल को डीवा ने बन लुक रखा था। प्रियंका चोपड़ा के इस लहंगे को फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। वहीं डार्क ब्लू कलर का स्लिम फिट शिमरी लहंगा उन्होंने संगीत नाइट वाले दिन स्टाइल किया था। इस लहंगे को डिजाइनर फाल्गुनी शाने ने तैयार किया है। ब्लू लहंगे के संग एक्ट्रेस ने स्लीक सा सिल्वर नेकलेस कैरी किया था। हेयर स्टाइल को उन्होंने स्ट्रेट के साथ ओपन रखा था। लहंगे के संग उनकी स्ट्रैपी चोली उनको ग्लैमरस लुक दे रही थी।

ये भी पढ़ें: Birthday Special: प्रियंका चोपड़ा के इन लुक्स ने जीता फैंस का दिल

येलो स्कर्ट विद कुर्ती  

priyanka chopda suit

हल्दी फंक्शन में प्रियंका ने येलो कलर की प्लेन स्कर्ट जिसके बॉर्डर पर गोटा वर्क किया गया था। साथ में उन्होंने शार्ट स्ट्रैपी कुर्ती और शीर दुपट्टा पेयर अप किया था। प्रियंका का हल्दी सेरेमनी ऑउटफिट फैशन डिजाइनर अनीता डोंगरे ने डिजाइन किया था। इस अटायर के संग उन्होंने केवल बिग येलो इयररिंग्स और हाथों में येलो चूड़ियां पहनी थीं। हेयर स्टाइल को एक्ट्रेस ने कर्ल के साथ हाफ रखा था। ऐसे में प्रियंका ओवरऑल लुक क्लासी लग रहा था।

यह विडियो भी देखें

प्लाजो सूट

priyanka chopda plazo suit

माता की चौकी पर प्रियंका ने ऑरेंज और गोल्डन कॉम्बिनेशन वाला प्लाजो सूट पहना था। साथ में उन्होंने फ्लोरल बॉर्डर वाला प्लेन ऑरेंज दुपट्टा पेयर किया था। हेयर स्टाइल को एक्ट्रेस ने कर्ल के साथ ओपन रखा था। ज्वेलरी की बात करें तो इस सूट के संग एक्ट्रेस ने गोल्डन पर्ल वर्क चांद बाली झुमके और गले में चेन विद स्मॉल पेंडेंट नेकलेस कैरी किया था।

फ्लोरल प्रिंट लहंगा विद कोर्सेट चोली

priyanka chopda skirt top

भाई के मेहंदी फंक्शन में प्रियंका ने डिजाइनर राहुल मिश्रा का डिजाइन किया हुआ स्कर्ट और कोर्सेट टॉप पहना था। जिसमें डीवा का लुक बेहद खूबसूरत नजर आ रहा था। व्हाइट कलर के ऑउटफिट पर मल्टीकलर थ्रेड का फ्लोरल वर्क गजब का लग रहा था। उनके फाल्गुन लहंगे पर पूरा हैंड वर्क था। इस अटायर के संग एक्ट्रेस ने कंट्रास्ट रेड स्टोन वाला नेकलेस कैरी किया था। जबकि हेयर स्टाइल को हाफ कर्ल के साथ ओपन रखा था। 

ये भी पढ़ें: Priyanka Chopra Brother Sangeet Function: भाई के संगीत फंक्शन में ब्लू कलर लहंगे के साथ महंगी ज्वेलरी पहनें नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीरें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: instagram/priyanka chopra/stylebyami

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।