प्रिंयका चोपड़ा जिन्हें लोग देसी गर्ल भी कहते हैं। उनके लुक्स के आज भी लोग दिवाने हैं। इसलिए हर कोई उनकी तस्वीरों को देखना और उनके आउटफिट्स को रीक्रिएट करना सबसे ज्यादा पसंद करता है। इस बार तो वो अपने भाई के शादी फंक्शन के लिए अलग-अलग लुक में नजर आ रही हैं, जिसके हर लुक में वो काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। हाल ही में संगीत नाइट का फंक्शन रखा गया। इस फंक्शन के लिए प्रियंका चोपड़ा ने एथनिक आउटफिट को स्टाइल किया। इस लुक में वो काफी खूबसूरत नजर आईं। चलिए आपको बताते हैं इस आउटफिट की खासियत और कैसे उन्होंने इसे स्टाइल किया।
ब्लू कलर के लहंगे में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा
भाई के संगीत नाइट फंक्शन के लिए प्रियंका चोपड़ा ने ब्लू कलर के लहंगे को स्टाइल किया। जिस डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक इंडिया ने डिजाइन किया है, उन्होंने इस लहंगे पर स्वारोवस्की के क्रिस्टल, सीक्वेंस और मोतियों का वर्क किया है। इसके कलर को मिडनाइट ब्लू इसलिए चूज किया गया है, ताकि नाइट पार्टी में ये कलर अच्छा लगे। साथ ही, लुक में एक ग्रेस ऐड हो सके। इसमें प्रियंका चोपड़ा का लुक बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। इस लहंगे के साथ उन्होंने क्रॉप चोली, जिसकी प्लंजिंग नेकलाइन और कंधों को ब्रॉड करके तैयार किया गया है। इसके साथ स्टोन वर्क वाले दुपट्टे को तैयार किया गया है। इससे लहंगा और भी खूबसूरत नजर आ रहा है।
लहंगे के साथ वियर की ये ज्वेलरी
इस लहंगे के लुक को और एलीगेंट बनाने के लिए उन्होंने डायमंड की ज्वेलरी को स्टाइल किया। इसमें चोकर सेट, हाथों में ब्रेसलेट, इयररिंग्स और अंगूठी शामिल हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि ये पूरा नेकलेस सेट काफी एक्सपेंसिव है, जिसे उन्होंने वियर किया है। साथ ही, आउटफिट के साथ भी अच्छा नजर आ रहा है।
इसे भी पढ़ें: Celebrity Inspired Wedding Look:लहंगे और साड़ी से हो गई हैं बोर, तो इन एथनिक आउटफिट्स को करें ट्राई
प्रियंका चोपड़ा का मेकअप और हेयर स्टाइल
View this post on Instagram
लहंगे के साथ उन्होंने अपने बालों को ओपन रखा है। इसके लिए उन्होंने हेयर को स्लीक और बीच का पार्टिशन किया है। इसके साथ आंखों को स्मोकी और काजल को बोल्ड करके लगाया है। लिपस्टिक शेड को न्यूड चूज किया है। इस तरह के लुक में वो खूबसूरत नजर आ रही हैं।
इसे भी पढ़ें:शादी पर सेलिब्रिटी जैसा लुक पाने के लिए एक्ट्रेसेस के इन आउटफिट से लें इंस्पिरेशन, देखें लुक्स
फंक्शन की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। साथ ही, हर कोई इनके आउटफिट के प्राइस और ज्वेलरी के बारे में पूछते हुए नजर आ रहे हैं। आप चाहें तो संगीत फंक्शन के लिए ऐसे लुक को क्रिएट कर सकती हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Instagram/ Pallav paliwal
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों