herzindagi
image

Prajakta Koli Wedding Lehenga: इस तरह की खास पेंटिंग से सजा था प्राजक्ता कोली का लहंगा, आप भी करा सकती हैं रीक्रिएट

यूट्युबर प्राजक्ता कोली हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड वृशांक संग शादी की है, शादी में उन्होंने सबसे अलग डिजाइन वाले लहंगे को वियर किया। इसमें वो काफी खूबसूरत नजर आईं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे खास तरीके से तैयार किया गया था।आप भी आर्टिकल में जानें कैसे किया लहंगे को डिजाइन।
Editorial
Updated:- 2025-02-27, 13:05 IST

फेमस यूट्यूबर और एक्टर प्राजक्ता कोली ने हाल ही में बॉयफ्रेंड वृशांक संग शादी की है। अपने शादी के फंक्शन की एक-एक तस्वीर उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन सभी फंक्शन में वो काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। इसके साथ ही, उन्होंने अपने दुल्हन वाले लुक को भी अलग तरह से क्रिएट किया। इसकी तस्वीरें जब सोशल मीडिया पर शेयर हुईं तो हर किसी ने लहंगे को देखकर काफी तारीफ की। ऐसा इसलिए क्योंकि उनका लहंगा काफी अलग लग रहा था। चलिए आपको भी बताते हैं इनके लहंगे के बारे में, जिससे ये काफी खास नजर आया।

प्रजाक्ता कोली का लहंगा लुक

Prajakta Koli

प्रजाक्ता कोली ने अपनी शादी में अलग तरह के लहंगे को स्टाइल किया है। जिसे काफी अच्छे तरीके से डिजाइन किया है। इसमें एक खास पेंटिंग से डिजाइन को क्रिएट किया गया है। जिसे पिछवाई पेंटिंग कहते हैं। ये पेंटिंग राजस्थान की काफी फेमस पेंटिंग में से एक है। इस पेंटिंग का इस्तेमाल ट्रेडिशनल कपड़ों में सबसे ज्यादा किया गया है। साथ ही, इसे काफी खास डिजाइन के लिए क्रिएट किया जाता है। प्राजक्ता कोली के लहंगे के लिए इसी पेंटिंग को क्रिएट किया गया है। इससे उनके लहंगे में पारिजात के फूलों के डिजाइन को बनाया है। इसे काफी शुभ माना जाता है। आपको बता दें कि इस लहंगे को अनिता डोंगरे (Anita Dongre) ने डिजाइन किया है। इसके साथ उन्होंने एम्ब्रॉयडरी वर्क वाले दुपट्टे को स्टाइल किया है। इससे ये लहंगा काफी अट्रैक्टिव नजर आ रहा है।

दुल्हन की ज्वेलरी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Prajakta Koli (@mostlysane)

इस लहंगे के साथ प्राजक्ता ने काफी खूबसूरत ज्वेलरी के साथ पेयर किया है। इसके लिए उन्होंने ऑफ व्हाइट शेड का कुंदन चोकर सेट, सिंपल डिजाइन वाला मांग टीका, इयररिंग्स, हाथों में रिंग और मैचिंग चूड़ियों के साथ वियर किया है। इससे लहंगा लुक और भी ज्यादा अट्रैक्टिव नजर आ रहा है।

इसे भी पढ़ें: जानें आखिर किन सेलेब्स का वेडिंग लहंगा रहा है सबसे महंगा

दुल्हन का मेकअप लुक

Prajakta koli looks

शादी में प्राजक्ता कोली ने मेकअप और हेयर दोनों को सिंपल रखा है, ताकि पूरा लुक सटल नजर आए। इसके लिए आंखों को हाइलाइट किया है। लिपस्टिक शेड को न्यूड रखा है। वहीं मेकअप को ग्लॉसी रखा है। इसके साथ माथे पर लाल बिंदी को सजाया। वहीं हेयर स्टाइल उन्होंने सिंपल ओपन और बाउंसी रखा है। इससे उनका लुक काफी खूबसूरत रखा है।

इसे भी पढ़ें: ऐसा बनवाएं निकाह का लहंगा की आप पर अटक जाएंगी सबकी निगाहें

आप भी अपनी शादी के लिए प्राजक्ता कोली वाले लहंगे को रीक्रिएट करा सकती हैं। इससे आप नए ट्रेंड वाले लहंगे को वियर कर पाएंगी। साथ ही, इससे लुक भी अट्रैक्टिव नजर आएगा। इस तरह के लहंगे को आप बाद में चाहें तो किसी फैमिली फंक्शन में भी स्टाइल कर सकती हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Instagram/ Prajakta Koli 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।