हर लड़की अपनी शादी का लंबे समय तक इंतेजार करती हैं। कुछ समय बाद जब शादी का वो खास दिन आ जाता है, तब हर दुल्हन दुनिया की सबसे सुन्दर लड़की बनना चाहती है। ऐसे में वे अपने ऑउटफिट से लेकर मेकअप तक सब कुछ परफेक्ट पसंद करती हैं। अगर आप भी दुल्हन बनना चाहती हैं, तो शॉपिंग से पहले इस आर्टिकल को जरूर पढ़े। आज हम आपको मैडोना सेबेस्टियन के ऐसे ऑउटफिट के बारे में बताएंगे, जिसे देख आपका भी मन करेगा की आप अपने निकाह में इस लहंगे को जरूर पहने।
दिखें राजकुमारी की तरह
अगर आप अपने निकाह वाले दिन राजकुमारी की तरह दिखना चाहती हैं और अपने निकाह को यादगार बनाना चाहती हैं, तो मैडोना सेबेस्टियन का ये लहंगा लुक रीक्रिएट कर सकती हैं।इस लहंगे को पहनकर आप किसी हसीना से कम नहीं लगेंगी। बता दें कि इस लहंगे को विंटेज ब्लॉसम ब्राइडल्स ने डिजाइन किया है। मैडोना के इस क्रीमी ब्राइडल लहंगे ने हर किसी का दिल जीत लिया है। ऐसे में आप भी इस लहंगे को डिजाइन कर मेहमानों के बिच अपना जलवा बिखेर सकती हैं। ये आउटफिट आपके निकाह लुक के लिए एक दम परफेक्ट साबित हो सकता है।
चोकर ब्राइडल सेट
क्रीम कढ़ाई वाला सेक्विन्ड सेमी-स्टिच्ड ब्राइडल लेहेंगा चोली के साथ फैंसी ब्लाउज आपके लुक को शानदार बनाने में मदद करेगा। आप इस लहंगे के साथ मैजेंटा कलर गोल्ड प्लेटेड दुल्हन चोकर ब्राइडल सेट कैरी कर सकती हैं। इस लहंगे के साथ आप मांग टीका, अंगुठी और गोल्डन कड़े भी पहन सकती हैं। आप इस लहंगे के साथ लाल बॉर्डर और सुनहरे रंग के धागे के साथ बना दुपट्टा भी कैरी कर सकती हैं। इस लहंगे को आप टेलर की मदद से बनवा सकती हैं या फिर आप इसे आर्डर देकर किसी बड़ी दूकान से खरीद भी सकती हैं। यही नहीं इस तरह का लेहंगा आपको ऑनलाइन भी आसानी से मिल जायेगा।
डिजाइन करें ब्लाउज
बात करें ब्लाउज की तो गोल्डन सुनहरे मोतियों के साथ बना ये कोहनी तक की आस्तीन वाला डिजाइनर ब्लाउज भी आप मार्किट से खरीद सकती है या फिर इसे बनवा सकती हैं। इस लहंगे के साथ आप मेकअप कर बन बना कर बालों में गजरा लगा सकती हैं या फिर कोई खूबसूरत हेयर स्टाइल भी कर सकती हैं। आप इसे पहनकर अपने निकाह की शान बढ़ा सकती हैं। इस लहंगे में आपको देखकर आपके शोहर भी आपको निहरते ही रह जाएंगे, ये लहंगा आपको गोर्जियस और रॉयल लुक देगा। इसे पहनकर आप राजघराने की रानी की तरह लगेंगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
यह भी पढ़ें:Lehenga Designs: आपके लुक के सामने सबका रंग पड़ जाएगा फीका जब स्टाइल करेंगी ये प्रिंटेड लहंगा
Image Credit: Instagram/madonnasebastianofficial
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों