herzindagi

जानें आखिर किन सेलेब्स का वेडिंग लहंगा रहा है सबसे महंगा

भारतीय महिलाओं में ब्राइडल लहंगे का काफी क्रेज है। महिलाएं अपनी शादी के दिन के लिए बिल्कुल परफेक्ट लहंगा चाहती हैं, जिससे वो उस दिन भीड़ में भी सबसे खास लगें। इसलिए हम कई सेलेब्स से भी लहंगे की इंस्पिरेशन लेते हैं, किसी हेयर स्टाइल तो किसी का अटायर हमारे लिए नया फैशन बन जाते हैं। आज के आर्टिकल में हम आपको सेलेब्स के सबसे महंगे लहंगे के बारे में बताएंगे, जिन्हें भारतीय सेलेब्स ने अपनी शादी पर कैरी किया। तो आइए बताते हैं आपको सेलेब्स के इन लहंगों के बारे में।

Pragati Pandey

Editorial

Updated:- 06 Dec 2021, 21:12 IST

सोनम कपूर-

Create Image :

एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने फैशन के लिए बॉलीवुड में जानी जाती हैं। समय-समय पर उनके डिफरेंट लुक्स ऑडियंस को बहुत पसंद आते हैं। उसी तरह सोनम की शादी में भी उनका लहंगा चर्चा में रहा।

सोनम ने शादी पर लाल रंग का लहंगा पहना था, जिसे बनाने में करीब 6 महीने का समय लगा था। इस खूबसूरत लहंगे को अनुराधा मलिक ने डिजाइन किया था। इस लहंगे की कीमत करीब 90 लाख रुपये के आसपास थी। इस खूबसूरत लहंगे के साथ सोनम ने ट्रेडिशनल ज्वेलरी कैरी की थी, वहीं हाथों में खूबसूरत कलीरे पहने थे।

दीपिका पादुकोण-

Create Image :

साल 2018 में दीपिका और रणवीर की शादी ने बॉलीवुड में खूब बज मचाया था। आपको बता दें कि दीपिका ने शादी के लिए सब्यसाची का लाल रंग का लहंगा चुना था, जिसकी कीमत करीब 12 लाख रुपये थी।

तो ये थे सेलेब्स के सबसे ज्यादा महंगे और खूबसूरत लहंगे, आप इनमें से कौन सा लहंगा पहनने की इच्छा रखना चाहेंगी हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। हमारा आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ। 

image credit-simplyamina.file, wedmegood.com, instagram, vogue.in, wemegood.com, rediff.com and vogue.in

अनुष्का शर्मा-

Create Image :

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी सभी के लिए एक बहुत फिल्मी मोमेंट था। शादी में अनुष्का का लहंगा बिल्कुल अलग और खूबसूरत था। आपको बता दें कि अनुष्का के इस लाइट पिंक लहंगे के पहने के बाद से ही भारतीय ब्राइड्स ने रेड के अलावा इन कलर्स के लहंगों को शादी में पहना शुरू किया। अनुष्का ने अपनी शादी पर सब्यसाची का लहंगा कैरी किया था, जिस पर फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी की कई थी। अनुष्का का यह लहंगा करीब 30 लाख रुपये का था।

ईशा अंबानी-

Create Image :

मुकेश नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी का लहंगा भारत के सबसे महंगे ब्राइडल लहंगा है। बता दें कि साल 2018 में ईशा की शादी बिजनेसमैन आनंद पीरामल से हुई थी। उस दिन के लिए ईशा ने आइवरी और गोल्डन कलर का लहंगा पहना था, जिसे अबू जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया था। इस खूबसूरत लहंगे की कीमत 90 करोड़ है, इसे आम इंसान तो खरीदने की सोच भी नहीं सकता है। 

प्रियंका चोपड़ा-

Create Image :

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की शादी किसी ईवेंट जैसी थी। जोधपुर के खूबसूरत पैलेस में निक और प्रियंका ने शादी की थी। जहां पर प्रियंका ने हिंदू और ईसाई दोनों धर्मों से शादी की थी। प्रियंका के दोनो ही अटायर ने बराबर की चर्चा बटोरी। मगर प्रियंका का खूबसूरत लहंगा उनकी शादी पर सबसे खास लगा। प्रियंका ने करीब 18 लाख का लहंगा पहना था, जिसे सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन किया गया था।

अमृता पुरी-

Create Image :

एक्ट्रेस अमृता पुरी ने अपनी शादी पर ट्रेडिशनल रेड ब्राइडल जोड़े की जगह आइवरी कलर का लहंगा पहना था। अमृता का लहंगा सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन किया गया था, जिसमें खूबसूरत फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी की गई थी। अमृता का यह लहंगा करीब 20 लाख रुपये का था, इसका कारण इसमें इस्तेमाल की कई पर्ल और क्रिस्टल थे। अमृता ने इस लहंगे के साथ ट्रेडिशनल ज्वेलरी कैरी की थी, जिसमें वो बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रहीं थी।

असिन थोट्टूमकल-

Create Image :

असिन को आप उनकी ‘गजनी’ और ‘रेडी’ जैसी फिल्मों के कारण जानते होेंगे। साल 2016 में असिन ने माइक्रोमैक्स के फाउंडर राहुल शर्मा से शादी की थी। शादी की फोटो आने के बाद असिन के लहंगे की खूब चर्चा हुई। शादी पर असिन ने गोल्ड कलर का लहंगा पहना था, जिसका बॉर्डर मेहरून कलर के थे। ज्वेलरी में असिन ने कुंदन और रूबी नेकलेस पहना था। असिन ने भी सब्यसाची मुखर्जी का लहंगा कैरी किया था, जिसकी कीमत करीब 7 लाख रुपये थी।

उर्मिला मातोंडकर-

Create Image :

उर्मिला ने शादी में मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था। जो लाल रंग का था, इस लहंगे में गोल्डन कलर की खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी की गई थी। लहंगे के साथ उर्मिला ने ट्रेडिशनल गोल्डन ज्वेलरी पहनी थी।

काजल अग्रवाल-

Create Image :

साउथ में अपनी दमदार पहचान बना चुकी काजल अग्रवाल ने साल 2020 में शादी की। शादी के बाद उनके लहंगे ने खूब चर्चा बटोरी। काजल के इस लहंगे को डिजाइनर अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया था। जिसके बाद मीडिया से बातचीत में अनामिका ने बताया कि इस लहंगे को बनाने में 1 महीने का समय लगा था, जिसके लिए हर दिन 20 लोग इस लहंगे पर काम कर रहे थे। इस लहंगे की कीमत करीब 5 लाख रुपये है। इस लंहगे का बेस रेड कलर का था वहीं लहंगे में जरदोजी और एम्ब्रॉयडरी और मोतियों का काम किया गया था।

नेहा धूपिया-

Create Image :

लाल और चटक कपड़ों की जगह एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने हल्के गुलाबी रंग का लहंगा पहना था। इस खूबसूरत लहंगे को डिजाइनर अनीता डोंगरे ने डिजाइन किया था, जिस पर जरी और जरदोजी का वर्क किया गया था। इस लहंगे की कीमत 3 लाख के आसपास थी, यह लहंगा अगर आप चाहें तो खरीदने के बारे में सोच सकती हैं।