Plus Size Fashion : प्लस साइज महिलाएं इन टिप्स को फॉलो करेंगी तो दिखेंगी स्टाइलिश

(How To Look Stylish In Hindi) हर महिला खूबसूरत दिखना चाहती है। इसके लिए वे तरह-तरह के लुक्स को इंटरनेट की मदद से देखकर फॉलो करती हैं।
वहीं दूसरी तरफ प्लस साइज महिलाएं अपने लुक्स को लेकर हर समय बेहद कंफ्यूज दिखाई देती हैं। उनको अक्सर यही चिंता सताती है कि क्या उनकी पसंद की हुई ड्रेस उन पर सूट भी करेगी या नहीं?
ऐसा इसलिए क्योंकि वे प्लस साइज हैं, लेकिन प्लस साइज का होना कोई खराब बात नहीं होती है।
अगर आपकी बॉडी प्लस साइज है तो आप कॉन्फिडेंस के साथ अपनी ड्रेस को चुनें, न की निराश होकर बस कुछ भी पहन लें।
आप अगर प्लस साइज हैं तो इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं होता कि आप अपना मन मार कर कोई भी ड्रेस को पसंद करें।
बल्कि आपको केवल अपनी बॉडी के हिसाब से अपने फैशन सेंस को समझने की जरूरत होती है।
एक बार आप उस सेंस को पक्कड़ लेंगी, तो ये आपके बाय हाथ का खेल बन जाएगा।
इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि आप किन आसान टिप्स को फॉलो कर दिख सकती हैं बेहद स्टाइलिश।
- प्लस साइज महिलाएं हमेशा छोटे पैटर्न वाले ही प्रिंटेड डिजाइन पहनें।
- स्लीव्स के लिए हमेशा मिनिमल डिजाइन ही चुनें।
- साथ ही आप स्लीव्स के लिए लूज स्लीव्स का डिजाइन भी चुन सकती हैं।
- स्ट्रिप को डिजाइन को ध्यान से चुनें।इसके लिए हमेशा वर्टीकल स्ट्रिप्स को ही चुनें।
- फ्लफी फैब्रिक की जगह सॉफ्ट फैब्रिक को चुनें।
इसे भी पढ़ें : Plus Size : कपड़े खरीदते समय प्लस साइज महिलाएं रखें इन बातों का ख्याल, जानें
- फल्फी फैब्रिक जैसे ऑर्गेंजा को अवॉयड करें।
- साथ ही सॉफ्ट फैब्रिक जैसे साटन या कॉटन को चुनें।
- नेकलाइन पर ध्यान दें और ज्यादा ब्रॉड नैक डिजाइन न चुनें।
- स्लिम-फिट जीन्स ही पहनें और बैगी जीन्स को अवॉयड करें।
इसे भी पढ़ें : प्लस साइज वुमन फुटवियर स्टाइल करते समय इन टिप्स को करें फॉलो
- ऑउटफिट के लिए डार्क कलर का ही चुनाव करें।ए-लाइन कुर्ती या ड्रेस को चुनें।
- ऐसा करने से आपका पेट हाइलाइट नहीं होगा।
- साथ ही फ्लैर्स वाली कुर्ती या ड्रेस जैसे अनारकली कुर्ती को अवॉयड करें।
- आप चाहे तो बॉडी शेपर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- ऐसा करने पर आपकी बॉडी की शेप बेहद खुबसुरती से डिफाइन होगी।
- ज्यादा लूज कपड़े पहनने से बचें और नार्मल फिटिंग वाले कपड़े ही पहनें।
- अक्सर कहा जाता है कि प्लस साइज महिलाओं को लूज कपड़े पहनने चाहिए, लेकिन ऐसा करने से आप का बॉडी शेप खराब दिख सकता है।
- ऐसा करने से आपका लुक बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश दिखाई देगा।
कोशिश करें कि अगली बार जब आप शॉपिंग के लिए जाएं तो इन प्लस साइज टिप्स को ध्यान में जरूर रखें।
इसी के साथ अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर करना न भूलें और ऐसे कई अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए फॉलो करें हरजिंदगी को।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।