हरियाली तीज महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन महिलाओं खूब सजती-सवंरती हैं। लेकिन ज्यादातर महिलाएं साड़ी और मेकअप पर तो बेहद ध्यान देती हैं, लेकिन हेयर स्टाइल और एक्ससेरीज को नजर अंदाज कर देती हैं। ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि परफेक्ट लुक के लिए हर एक चीज मायने रखती हैं।
अगर आप हमेशा नॉर्मल तरीके से तैयार होती हैं, लेकिन इस बार कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो पंजाबी लुक अपनाएं। इसके लिए आपको केवल बालों में परांदा लगाना होगा। क्योंकि ट्रेडिशनल पंजाबी लुक में परांदा लगाया जाता है। परांदा देखने में बेहद खूबसूरत लगता है, इससे बालों की खूबसरती चार गुना बढ़ जाती है। आज हम आपके लिए बेस्ट परांदा डिजाइन्स लेकर आए हैं।
कलरफुल परांदा
कलरफुल चीजें आंखों को बेहद अट्रैक्ट करती हैं। इसलिए अगर आप चाहती हैं कि आपके बाल और भी सुंदर दिखे तो इसके लिए आप कलरफुल परांदा डिजाइन चुन सकती हैं। इसकी खासियत यह है कि इसमें पॉम पॉम लगे हैं और मिरर वर्क भी है। यह परांदा आपकी किसी भी साड़ी के साथ मैच करेगा। यह आपके सिंपल लुक को और भी खूबसूरत बना देगा। इस परांदे को बालों में लगाकर आपका लुक पंजाबी लगेगा।
सिंपल परांदा
अगर आप हरियाली तीज के दिन सिंपल हैवी हेयर स्टाइल बना रही हैं तो इस पर सिंपल परांदा डिजाइन अच्छा लगेगा। यह बेहद पुराना परांदा डिजाइन है। लेकिन महिलाएं के बीच आज भी इसका क्रेज कम नहीं हुआ है। यह आपकी हर साड़ी या सूट के साथ मैच भी करेगा। इसलिए आप बिना सोचे अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए इसे बालों में लगा सकती हैं।
ज्वेलरी परांदा
अगर आप चाहती हैं कि हरियाली तीज पर सबकी नजरें आप पर टिकी रहें तो इसके लिए हैवी ज्वेलरी वाला परांदा बालों में लगाएं। यह परांदा डिजाइन आजकल महिलाओं के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। खजूर हेयरस्टाइल पर यह परांदा अच्छा लगेगा। लेकिन इस परांदे को अच्छे से बालों में सेट कर लें। क्योंकि हैवी होने के कारण यह गिर सकता है। इसके अलावा अगर आपके बाल पतले हैं, तो नकली बाल का इस्तेमाल करें। क्योंकि पतले बालों पर यह परांदा नहीं लग पाएगा। (2022 का वेडिंग ज्वेलरी ट्रेंड्स)
इसे भी पढ़ें: Hariyali Teej: हरी साड़ी में खुद को बॉलीवुड एक्ट्रेस जैसे करें स्टाइल
Recommended Video
ट्रेडिशनल परांदा
अगर आप कंफ्यूज हैं कि तीज के दिन हेयर एक्सेसरीज का इस्तेमाल करें, तो आपको पंजाबी ट्रेडिशनल परांदा चुनना चाहिए। इससे आपका लुक एकमद पंजाबी लगेगा। लेकिन अलग लुक के लिए आधे बालों में परांदा लगाएं। अपनी साड़ी से मैचिंग परांदा डिजाइन चुनें।
इसे भी पढ़ें: Style Hacks: डिजाइनर पेटीकोट के साथ साड़ी ड्रेपिंग स्टाइल
डोरी वाला परांदा
View this post on Instagram
पंजाबी लुक के लिए डोरी वाला परांदा काफी अच्छा लगता है। आप क्रिस-क्रॉस करके इस अपने बालों में लगा सकती हैं। इससे आपको थोड़ा अलग लुक मिलेगा। इस तरह के परांदे के निचले हिस्से पर डिजाइन होते हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।