दिवाली का त्योहार हर किसी के लिए खास होता है। इस दिन हर कोई अलग तरह से तैयार होना पसंद करता है। किसी को कपड़े खरीदना अच्छा लगता है, तो किसी को पसंद होता है कि वो अपने लिए अलग-अलग डिजाइन की ज्वेलरी लें, ताकि इससे आपका लुक अच्छा लग। इस बार आप बालों के हेयर स्टाइल को अट्रैक्टिव बनाने के लिए परांदा लगा सकती हैं। इसमें आपको काफी सारे अच्छे-अच्छे डिजाइन मिल जाएंगे। जिसे आप बालों में लगाकर अच्छा हेयरस्टाइल बनाएं। चलिए आपको बताते हैं किस तरह का परांदा आप लगा सकती हैं।
आप अपने बालों में गोटे से बना परांदा लगा सकती हैं। इस तरह के परांदे में आपको नीचे की तरफ फोटो में नजर आने वाला डिजाइन मिल जाएगा। इसमें गोल नजर आ रहा है। आप इसकी जगह पर और भी अलग-अलग डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको ऊपर की तरफ गोटे की डोरी मिलेगी। नीचे की तरफ टेस्ल मिलेंगे। इसे आप ब्रेड बनाकर बालों में लगाएं और अच्छे से तैयार हो जाएं। इस तरह से हेयर स्टाइल अच्छा भी लगेगा। साथ ही, दिवाली पर गजरे या एक्सेसरीज की जगह कुछ अलग ट्राई करने को मिलेगा। इस तरह के परांदे आपको 100 से 200 रुपये में मिल जाएंगे।
आप अपने हाथों में मिरर वाला परांदा लगा सकती हैं। इस तरह के परांदे भी बालों में लगने के बाद अच्छे लगेंगे। साथ ही, इससे आपका लुक थोड़ा अलग नजर आएगा। इस तरह के परांदे को आप बाजार से 100 से 200 रुपये में खरीदें। फिर फ्रेंच चोटी बनाकर इसे बालों में लगाएं। इससे आपके बालों का हेयर स्टाइल अट्रैक्टिव नजर आएगा। साथ ही, आप सुंदर लगेंगी।
इसे भी पढ़ें: मॉर्डन स्टाइल से परांदी वाली चोटी बनाएं और दिखें स्टाइलिश
आप बालों में गोल्डन फ्लावर के साथ परांदा लगा सकती हैं। इसके लिए आपको बालों को हाफ पार्टिशन में बांटना है। इसके बाद इसमें परांदे को लगाना है। इसे उसी तरह लगाएं जैसे आप बालों में ब्रेड बनाती हैं। इसके बाद इसे नीचे सेट करे। इससे आपके बाल अच्छे नजर आएंगे। इस तरह के परांदे भी आपको मार्केट में 100 से 200 रुपये में मिल जाएंगे। जिसे वियर करके आप अपने बालों को अच्छे से क्रिएट कर सकती हैं।
इस बार बालों में आप फूलों के गजरे या आर्टिफिशियल एक्सेसरीज की जगह पर परांदा लगा सकती हैं। इससे आपका हेयर स्टाइल अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको दिवाली पर कुछ अलग ट्राई करने को मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: Hair Accessories For Bun: सिंपल जुड़े को स्टाइलिश बनाने के काम आएंगी ये फैंसी हेयर एक्सेसरीज, देखें तस्वीरें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Amazon
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।