हर मौके पर सूट करेंगे Manika Vishwakarma के हेयर स्टाइल, तस्वीरों से लें आइडियाज

Manika Vishwakarma जो मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज जीती हैं। उनके हेयर स्टाइल लुक को देखकर आप भी पार्टी या फंक्शन के लिए आइडिया ले सकती हैं। इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा।
image

सुंदर दिखना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम अक्सर सेलिब्रिटीज के इंस्टाग्राम को खोलकर इनके लुक्स पर एक बार नजर जरूर डालते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हम भी चाहते हैं कि कुछ ट्रेंडी लुक को पार्टी या किसी खास फंक्शन के लिए हम भी क्रिएट कर सकें। इस बार आप मनिका विश्वकर्मा (Manika Vishwakarma) के हेयर स्टाइल लुक्स पर नजर डालें। इन हेयर स्टाइल को आप आसानी से ट्राई कर सकती हैं। साथ ही, लुक को क्रिएटिव बना सकती हैं।

परांदा लगाकर बनाएं ब्रेड हेयर स्टाइल

अगर आप किसी पार्टी या फेस्टिवल के लिए हेयर स्टाइल क्रिएट करना चाहती हैं, तो इस फोटो में नजर आने वाले हेयर स्टाइल को क्रिएट कर सकती हैं। मनिका विश्वकर्मा ने इस तस्वीर में एथनिक आउटफिट को वियर किया है। इसके साथ उन्होंने परांदा लगाकर ब्रेड हेयर स्टाइल को क्रिएट किया है। इस हेयर स्टाइल को बनाकर जैसे मिस यूनिवर्स इंडिया मनिका विश्वकर्मा सुंदर नजर आ रही हैं। आप भी इसे क्रिएट करके अच्छी लग सकती हैं। इससे लुक अच्छा लगेगा।

Braid hairstyle (7)

एक्सेसरीज के साथ क्रिएट करें ओपन हेयर स्टाइल

ओपन हेयर स्टाइल को बनाना हम सभी को अच्छा लगता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे बनाने में सिर्फ 10 से 15 मिनट का टाइम मिलता है। लेकिन आप मनिका विश्वकर्मा की तरह हेयर स्टाइल को एक्सेसरीज के साथ क्रिएट कर सकते हैं। इसके लिए उन्होंने सेंटर पार्टिशन करके बालों को लूज कर्ल किया है। इसमें छोटे-छोटे फूलों को लगाया है। इससे हेयर स्टाइल अच्छा लग रहा है। आप इसे जरूर ट्राई करें। इससे लुक अच्छा लगेगा।

Accessories hairstyle

इसे भी पढ़ें: छोटे बालों के लिए परफेक्ट हैं ये 3 ओपन हेयर स्टाइल

हैवी कर्ल हेयर स्टाइल को करें क्रिएट

अगर आप किसी फंक्शन में जा रही हैं, तो ऐसे में आप मनिका विश्वकर्मा के इस हेयर स्टाइल लुक को क्रिएट कर सकती हैं। इसमें हैवी कर्ल को क्रिएट किया गया है। इसके साथ इसे थोड़ा सा स्लीक बनाया गया है। ऐसे में लुक सिंपल और अट्रैक्टिव नजर आ रहा है। इसे आपको ट्राई करना चाहिए। इससे आप सुंदर दिखेंगी।

Open hairstyle (2)

इसे भी पढ़ें: इस तरह के हेयर कट आपकी खूबसूरती में लगा देंगे चार चांद, लुक दिखेगा फैशनेबल

आपको आगे कभी भी किसी फंक्शन या पार्टी में जाना है, तो इस तरह के हेयर स्टाइल को क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के हेयर स्टाइल को बनाने में समय भी कम लगता है। लेकिन आप ट्रेंड को फॉलो कर पाते हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ

Image Credit-Instagram, Manika Vishwakarma

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP