प्लाजो डिजाइन्स जिन्हें किसी भी कुर्ती के साथ कैरी सकती हैं आप

जिस तरह एक टाईम पर चूड़ीदार सलवार को काफी पसंद किया जाता था उसी तरह आजकल प्लाजो काफी चलन में है। प्लाजोके नए-नए डिज़ाइन को अलग-अलग तरह के सूट्स के साथ पहना जा रहा है। हमें पता है कि आप बाकी महिलाओं से अलग दिखना चाहती हैं। इसलिए आज हम आपको इस लेख में प्लाजो के 3 अलग अलग डिज़ाइन के बारे में बताने वाले हैं। साथ ही हम आपको यह भी बताएंगे की इन्हें किस तरह कैरी किया जा सकता है।
हैवी डिजाइन प्लाजो
त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। घर के काम के साथ साथ आपको त्योहारों की तैयारी भी करनी होती है इसलिए ऐसे में आप भी चाहेंगी की त्योहारों में कुछ अच्छे और आरामदायक कपड़े पहने। इसलिए आप इस हैवी डिजाइन प्लाजो को इन तरीकों से कैरी कर सकती हैं-
- आप इस सुंदर प्लाजो के साथ मैरून, बोटल ग्रीन या गोल्डन रंग की कुर्ती ट्राई कर सकती हैं।
- आप इस प्लाजो सतज शार्ट कुर्ती(शॉर्ट कुर्ती को ऐसे करें स्टाइल) पहन सकती हैं क्योंकि इसमें घुटने तक हैवी डिज़ाइन है।
- अगर आप लांग कुर्ती डालती हैं तो इसका डिज़ाइन छुप जाएगा।
- आप चाहें तो प्लेन गोल्डन कुर्ती के साथ हैवी दुपट्टा ले सकती हैं।या फिर एम्ब्रॉयडिड कुर्ती के साथ गोटे वाला प्लेन दुपट्टा भी ले सकती हैं।
इसे जरूर पढे़-हैवी दुपट्टे को शरारा सूट के साथ स्टाइल करने के लिए यहां से लें आइडियाज
फ्लेयर पलाजो डिजाइन(mirror work palazzo)
इस पिंक कलर के सुंदर से प्लाजो में मिरर वर्क बहुत ही सुंदर लग रहा है। जितना सुंदर यह प्लाजो दिखने में है उससे भी ज्यादा सुंदर तब लगेगा जब आप इसे पहनेंगी। आप इस सुंदर से प्लाजो इस इन अलग अलग तरीकों से भी कैरी कर सकती हैं-
- आप इस सुंदर पिंक प्लाजो को आप येल्लो, स्काई ब्लू और वाइट कलर की शॉर्ट कुर्ती पहन सकती हैं।
- आप इसके साथ मिरर वर्क वाली शार्ट कुर्ती भी कैरी कर सकती हैं।
- आप चाहे तो इसके साथ प्लेन लांग कुर्ती और मिरर वर्क वाला दुपट्टा ले सकती हैं।
- अगर आप फैशनेबल दिखना चाहती हैं तो इस प्लाजो के साथ केप वाले क्रॉप टॉपभी स्टाइल कर सकती हैं।
- इस प्लाजो के साथ आप सिंपल क्रॉप टॉप और साथ में श्रग भी पहन सकती हैं।
शरारा स्टाइल प्लाजो डिजाइन
आजकल लड़कियों और महिलाओं में सबसे ज्यादा पहना जाने वाला परिधान शरारा(शरारा सूट में ऐसे दिखें गार्जियस) और गरारा है। यह आपको स्टाइलिश लुक भी देता है और आपका इसे पहनना यह दिखाता है कि आप फैशन के मामले में अपडेटेड रहती हैं। हर बार हम शरारा सूट का सेट नहीं खरीद सकते इसलिए आप शरारा स्टाइल प्लाजो को खरीद सकती हैं और उसे इन तरीकों से कैरी कर सकती हैं-
- आप इस प्लाजो के साथ रेड और गोल्डन रंग की कुर्ती पहन सकती हैं।
- आप इसे लांग और शार्ट, दोनों ही कुर्तियों के साथ कैरी कर सकती हैं।
- अगर आप सिंपल और अच्छा लुक चाहती है तो स्ट्राइप वाली प्लेन कुर्ती के साथ रेड कलर का हैवी दुपट्टा पहन सकती हैं।
इसे जरूर पढे़-लॉन्ग कुर्ती में दिखना है स्टनिंग तो पहले जान लें यह स्टाइलिंग रूल्स
इसी तरह फैशन से जुड़े लेख हम आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- amazon, meesho
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।