herzindagi
oxidised toe ring designs ideas

पैरों की सुंदरता बढ़ाने के लिए पहनें ऑक्सीडाइज्ड टो रिंग डिजाइन

अगर आप ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं तो आपको इस इसके टो रिंग डिजाइन भी पसंद आएंगे। 
Editorial
Updated:- 2023-07-06, 16:36 IST

महिलाओं को सबसे ज्यादा ज्वेलरी पहनना पसंद होता है। कई बार होता है कि वो ओकेजन के हिसाब से उन्हें खरीदती हैं ताकि फैशन ट्रेंड को अच्छे से फॉलो कर सके। इसके लिए वो नेकलेस, पायल, रिंग, इयररिंग्स और टो रिंग डिजाइन भी ट्राई करती हैं। ऐसा कहा जाता है कि, सुहागिन महिलाओं के लिए काफी अहम होते हैं टो रिंग। इसे सुहाग की निशानी भी कहा जाता है।

ये हमेशा सिल्वर के ही पहने जाते हैं लेकिन अगर आपको कुछ यूनिक ट्राई करना है तो इसके लिए आप ऑक्सीडाइज्ड टो रिंग डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें अलग-अलग तरीके के डिजाइन आपको मिल जाते हैं जिन्हें पहनकर आप अपने पैरों की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं।

घुंघरू टो रिंग

Ghungru toe ring

अगर आपको एंटिक ज्वेलरी पहनने का शौक है तो इसके लिए आप घुंघरू वाले टो रिंग के डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। ये दिखने में ही यूनिक नहीं होते बल्कि पहनने के बाद भी अलग ही लुक देते हैं। इस तरीके के टो रिंग को आपको पैर की तीनों उंगलियों में पहनना होता है। तभी ये अच्छे लगते हैं। इसमें आप चाहे तो बिना आवाज वाले घुंघरू टो रिंग ले सकती है। ये एडजेस्टेबल होते हैं इसलिए आप अपनी उंगली के हिसाब से इसे बड़ा और छोटा कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: पैरों की खूबसूरती बढ़ाएंगे स्टोन वाले टो रिंग डिजाइन

वेव टो रिंग 

Wave toe rings

हर कोई अपने पसंद के हिसाब से ज्वेलरी को चूज करता है। अगर आपको भी सिंपल चीजें पसंद है तो इशके लिए आप वेव वाले टो रिंग डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। ये दिखने में सिंपल होते हैं इसलिए रोजाना पहनने के लिए अच्छे होते हैं। इनकी खास बात ये होती है कि इसमें आप इन्हें दबाकर पहन सकती हैं, वरना अपनी उंगली के साइज के हिसाब से मंगा सकती हैं। इस तरीके के डिजाइन आपको सबसे ज्यादा ऑनलाइन देखने को मिलेंगे।

यह विडियो भी देखें

पीकॉक टो रिंग डिजाइन

Peacock toe ring

पीकॉक डिजाइन नेकलेस हो या फिर कड़ा डिजाइन (खूबसूरत बैंग्लस डिजाइन) हर किसी को पसंद होता है। इस बार इस डिजाइन के टो रिंग को ट्राई करें। ये पैरों में पहनने के बाद काफी अच्छे लगते हैं। इसमें आप चाहे तो कलर भी ले सकती हैं वरना सिंपल भी पहन सकती हैं। इस तरीके के टो रिंग को आप मार्केट से खरीद सकती हैं। ये छोटे होते हैं इसलिए आसानी से पहने जाते हैं रोजाना में भी आप इसे पहन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: बिछिया के ये लेटेस्ट डिजाइंस आपके पैरों की खूबसूरती में लगा देंगे चार चांद

टो रिंग पहनने से आपके पैर बेहद खूबसूरत लगते हैं इसलिए आपको भी इन डिजाइन को ट्राई करना चाहिए और अपना एक्सपीरियंस हमारे साथ शेयर करने चाहिए।

 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। 

Credit: Myntra

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।