herzindagi
Toe ring latest design

आपके पैरों की खूबसूरती बढ़ाएंगे टो रिंग्स के ये लेटेस्ट डिजाइन

शादीशुदा महिलाओं के बीच टो रिंग्स पहनने का क्रेज सबसे ज्यादा होता है। ऐसे में आप इन लेटेस्ट डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं जो आपके पैरों की खूबसूरती में चार चांद लगा देगा।
Editorial
Updated:- 2023-04-30, 08:00 IST

हिंदू रीति रिवाजों में टो रिंग्स पहनना काफी जरूरी माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये आपके पैरो की शोभा बढ़ाते हैं साथ ही ये सुहाग का प्रतीक भी माने जाते हैं। लेकिन आजकल ये काफी ट्रेंडी लेटेस्ट डिजाइन के साथ मार्केट में मिलते हैं। जिसको देखकर हर महिला उन्हें खरीदने के बारे में विचार करती है।

ऐसे में अगर आप सुहगिन हैं और टो रिंग्स पहनती हैं तो इस तरह के डिजाइन को एक बार ट्राई जरूर कर सकती हैं। ये पहनने में भी क्लासी लगेंगे और आपके पैरों की सुंदरता को भी बढ़ाएंगे।

सिल्वर प्लेटेड कुंदन स्टड टो रिंग्स

Silver pleated kundan toe ring design

अगर आप कुंदन पहनना पसंद करती हैं तो ऐसे में आप सिल्वर में इस तरह के टो रिंग्स ट्राई कर सकती हैं। ये आपके पैरों में पहनने के बाद काफी अच्छे लगेंगे साथ ही ये एडजेस्टेबल होते हैं तो उंगली की साइज के हिसाब से आप इन्हें छोटा-बड़ा कर सकती हैं। ऐसे टो रिंग्स कुर्ती या साड़ी के साथ काफी अच्छे लगते हैं साथ ही इसे आप डेली में भी पहन सकती हैं।

ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर प्लेटेड घुंघरू टो रिंग्स

Ghunghroo design toe rings

ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी आजकल काफी ट्रेंड में है। इसमें भी कई सारे ऑप्शन हैं जिन्हें महिलाएं अपने आउटफिट के साथ पहनना पसंद करती हैं जैसे-इयररिंग्स, नेकलेस, रिंग्स और बैंग्लस। लेकिन ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी में टो रिंग्स के भी अलग-अलग डिजाइन आने लगे हैं। ऐसे में आप चाहे तो घुंघरू डिजाइन वाले टो रिंग्स पहन सकती हैं। ये पहनने के बाद काफी क्लासी लुक देते हैं साथ ही कम एमआरपी में आपको मिल जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: लेटेस्ट फैशन को फॉलो करें और पैरों में पहनें ये फैंसी बिछिया, देखें खूबसूरत डिजाइन्स

यह विडियो भी देखें

सिल्वर प्लेटेड स्टोन स्टड एंक्लेट्स टो रिंग्स

Stud toe rings

एंकलेट्स पहनना हर महिला को पसंद होता है। ऐसे में आप भी इस तरह के टो रिंग्स डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। यह डिजाइन आजकल काफी ट्रेंडिंग में है। जिसके ऑप्शन आपको ऑनलाइन मिल जाएंगे। जिन्हें आप कम रेट पर खरीद सकती हैं, साथ ही अलग-अलग डिजाइन और स्टोन कलर के हिसाब से पहनकर अपने पैरों की शोभा बढ़ सकती हैं।

सिल्वर टोन्ड स्टार फिश टो रिंग्स

Fish design toe rings

अगर आप ऑफिस के लिए सिंपल टो रिंग्स के ऑप्शन सर्च कर रही हैं तो इस तरह का डिजाइन आपको अच्छा लगने वाला है। जिसे आप वेस्टर्न वियर के और इंडियन ऑउफिट्स के साथ पहन सकती हैं। ये दिखने में सिंपल होते हैं साथ ही पहनकर एथेनिक लुक देते हैं। ऐसे टो रिंग्स आपको मार्केट और ऑनलाइन आसानी से मिल जाते हैं जिन्हें आप 200 से 300 की रेंज में आसानी से खरीद सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: सिंगल या डबल नहीं, इस बार ट्राई करें ये बिछिया सेट

अगर आपको हमारे बताए गए टो रिंग्स के डिजाइन पसंद आए हो तो हमारे कमेंट सेक्शन पर अपने विचार जरूर शेयर करें।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Credit- Mynta

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।