पैरों की खूबसूरती बढ़ाएंगे स्टोन वाले टो रिंग डिजाइन

अगर आप चाहती हैं कि, आपके पैर खूबसूरत लगे तो आपको स्टोन वाले टो रिंग डिजाइन ट्राई करने चाहिए।

 
Toe ring design different ideas

हिंदू धर्म में बिछिया पहनना शुभ माना जाता है। सोलह सिंगार में भी इस चीज को एड किया जाता है। इसलिए इसका धार्मिक महत्व बहुत है। लेकिन अब ये अलग-अलग डिजाइन के साथ बाजार में मिला करती है। जिसे आप अपने हिसाब से खरीद सकती हैं। इसमें कई सारे डिजाइन हैं जो पहनने के बाद अच्छे लगते हैं इनमें से एक है स्टोन डिजाइन। इसमें अलग-अलग कलर और डिजाइन आपको मिल जाएंगे।

ब्लैक स्टोन टो रिंग

Black toe ring design

ब्लैक कलर ड्रेस हर एक महिला को पसंद होती है। लेकिन अब आपको ब्लैक कलर स्टोन के टो रिंग्स भी मिल जाएंगे। इस तरह के टो रिंग डिजाइन में हर एक कलर के साथ अच्छे से जाते हैं साथ ही पैरों को सुंदर दिखाते हैं। ये एडजेस्टेबल होते हैं, जिसकी वजह से आप इसे कभी भी पहन सकती हैं। इस तरह के टो रिंग आपको ऑनलाइन और मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे।

टिप्स: रेगुलर में पहनने के लिए ये सबसे बेस्ट है। ऑफिस में भी इसे अच्छे से पहन सकती हैं।

रेड ब्लू स्टोन टो रिंग डिजाइन

Red toe ring design

कई सारे टो रिंग डिजाइन होते हैं लेकिन आप अगर कुछ कलरफुल पहनना चाहती हैं तो डबल कलर के शेड वाले टो रिंग ट्राई कर सकती हैं। ये दिखने में काफी अच्छे लगते हैं साथ ही आप इन्हें कभी भी पहन सकती हैं। इस तरह के टो रिंग्स आपको सिल्वर के साथ-साथ ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी में भी मिल जाएंगे। आप इन्हें दो पेयर में पहनेंगी तो ये काफी अच्छे लगेंगे।

इसे भी पढ़ें: बिछिया के ये लेटेस्ट डिजाइंस आपके पैरों की खूबसूरती में लगा देंगे चार चांद

पीकॉक शेप स्टोन टो रिंग डिजाइन

Peacock mehndi design

पीकॉक शेप टो रिंग डिजाइन काफी अच्छा लगता है। इसमें आप प्लेन कलर स्टोन और मल्टीकलर स्टोन टो रिंग ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के डिजाइन काफी यूनिक होते हैं और पहनने में काफी एडजेस्टेबल होते हैं। अगर आपको डिजाइन पसंद है तो इसके लिए आप ऑनलाइन जाकर ऑप्शन सर्च कर सकती हैं साथ ही मार्केट में भी मिल जाएंगे।

टिप्स: इस तरह के टो रिंग डिजाइन साड़ी के साथ काफी अच्छे लगते हैं।

प्लेन स्टोन टो रिंग डिजाइन

अगर आपको सिंपल चीजें पसंद है तो प्लेन स्टोन वाले टो रिंग आप पहन सकती हैं। ये आपके पैरों की खूबसूरती को और अच्छे से दर्शाते हैं साथ ही दिखने में काफी एलिगेंट होते हैं। इस तरह के टो रिंग हर महिला पहनना पसंद करती है।

इसे भी पढ़ें: लेटेस्ट फैशन को फॉलो करें और पैरों में पहनें ये फैंसी बिछिया, देखें खूबसूरत डिजाइन्स

इसके अलावा और भी कई सारे टो रिंग डिजाइन होते हैं जिन्हें आप अपने पैरों के हिसाब से खरीदकर पहन सकती हैं। तीज-त्योहार पर किसी को भी गिफ्ट कर सकती हैं।

अगर आपको यह ये जानकारी पसंद आई हो, तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल ना भूलें। साथ ही, कमेंट्स के जरिए अपनी राय हमे ज़रूर बताएं। ऐसे ही और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हरजिदंगी से जुड़े रहें।

Credit- Myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP