Eid ul-Adha 2026: बकरीद के लिए बेस्ट हैं ये ट्रेंडी सूट डिजाइंंस, पहनकर ढाएंगी कयामत
-1779249538238.webp)
बकरीद का त्योहार 26 या 27 मई को भारत में मनाया जा सकता है। हालांकि, चांद देखने के बाद ही तारीख तय होगी। इस त्योहार का मुस्लिम धर्म में खास महत्व है। ये दिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन वो अपने लुक को खास बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। मेकअप से लेकर कपड़ों तक का पूरा ख्याल रखती हैं।
ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि इस बार बकरीद पर आपका लुक सबसे अलग दिखे तो हम आपको कुछ यूनिक डिजाइंस के सूट दिखा रहे हैं। अगर आप ये सूट बकरीद के मौके पर पहनेंगी तो आप वाकई कयामत ढाएंगी। आइए देखते हैं यूनिक डिजाइंस के कुछ सूट-
ब्लू ब्रोकेड शरारा सूट

अगर आप बकरीद पर एकदम रॉयल और रिच लुक चाहती हैं, तो हिना खान ने जो ये रॉयल ब्लू कलर का ब्रोकेड शरारा सूट पहना है, वो आप पर बहुत अच्छा लगेगा। इसका शाइनी बनारसी फैब्रिक और साथ में मैचिंग का नेट दुपट्टा आपको त्योहार पर सबसे अलग और खूबसूरत लुक देगा।
यह भी पढ़ें- 2 Gram Gold Pendant Designs: सिर्फ 2 ग्राम में बनवाएं मंगलसूत्र के ये सुंदर पेंडेंट, डेली वियर के लिए हैं बेस्ट
Image Credit- Pinterest/Shyni Samuel
सी-ग्रीन हैवी एम्ब्रॉयडरी शरारा सूट
-1779249791338.jpg)
बकरीद के खास मौके पर आप इस तरह का हैवी सी-ग्रीन कलर का शरारा सूट पहन सकती हैं। ये आप पर बहुत अच्छा लगेगा। जैसा कि आप फोटो में देख रही हैं कि इस पूरे सूट और शरारे पर गोल्डन जरी का हैवी वर्क किया गया है। ऐसे में अगर आप इसे पहनेंगी तो आपको रॉयल लुक मिलेगा।
यह भी पढ़ें- Silver Necklace Ke Designs: सिल्वर नेकलेस के ये खूबसूरत डिजाइंस मां के लिए हैं बेस्ट गिफ्ट, देखें ऑप्शंस
Image Credit- Pinterest/Preet Kaur
वाइन कलर का वेलवेट स्ट्रेट सूट
-1779249804577.jpg)
इस फोटो में जो वाइन कलर का वेलवेट सूट दिख रहा है, ये बकरीद के मौके पर पहनने के लिए बेस्ट है। इसके वी-नेक और दामन पर खूबसूरत कढ़ाई की गई है। साथ ही इसके दुपट्टे का कलर कॉम्बिनेशन भी जबरदस्त है। अगर आप इस तरह का सूट पहनेंगी तो आपका लुक जबरदस्त लगेगा।
यह भी पढ़ें- Rose Design Diamond Ring: पार्टनर को गिफ्ट में दें गुलाब डिजाइन वाले ये डायमंड रिंग, सुंदर लगेंगे आपके हाथ
Image Credit- Pinterest/Rupi M
व्हाइट चिकनकारी प्लाजो सूट
-1779249814985.jpg)
बकरीद पर पहनने के लिए इस तरह का चिकनकारी प्लाजो सूट भी बहुत प्यारा लगेगा। ऐसे में अगर आपको सिंपल लुक पसंद है तो आप इस तरह का सूट खरीद सकती हैं। इस सूट और प्लाजो पर बेहद खूबसूरती से थ्रेड वर्क किया गया है। जो आप पर बहुत अच्छा लगेगा।
यह भी पढ़ें- Diamond Ring Designs: पत्नी को गिफ्ट में दें डायमंड की ये रिंग्स, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
Image Credit- Pinterest/Navibes.jot
मस्टर्ड येलो प्लाजो सूट
-1779249823660.jpg)
बकरीद पर अगर आप कुछ अलग और ब्राइट कलर का पहनना चाहती हैं तो ये मस्टर्ड येलो कलर का प्लाजो सूट आप पर बहुत अच्छा लगेगा। इसके गले, स्लीव्स और किनारों पर व्हाइट थ्रेड का खूबसूरत कटवर्क डिजाइन बना हुआ है। वहीं, नीचे लगे छोटे-छोटे लटकन इसकी खूबसूरती को बढ़ा रहे हैं।
Image Credit- Pinterest/tashfi khan
तो अगर आप भी बकरीद के मौके पर सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो आप इस तरह के सूट पहन सकती हैं। इसमें आप बला की खूबसूरत लगेंगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- Pinterest/Beauty is Dangerous/Amal Ahmad/Etsy
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।