herzindagi
off white colour bridal lehenga design

ऑफ व्हाइट कलर के लहंगे में दिखेंगी अप्सरा सी खूबसूरत

स्टाइलिश दिखने के लिए आपको लेटेस्ट फैशन ट्रेंड के साथ-साथ अपनी बॉडी टाइप के हिसाब से भी कपड़ों को खरीदना और स्टाइल करना चाहिए। इसके लिए आप सोशल मीडिया की सहायता भी ले सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2023-05-11, 13:27 IST

अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए हम क्या-कुछ नहीं करते हैं। वहीं रोजाना बदलते इस दौर में कई बार हम अपने लिए सही कलर नहीं ढूंढ पाते हैं और कंफ्यूज होकर रह जाते हैं। बात अगर शादी की करें तो यह दिन हर लड़की के लिए बेहद खास होता है और इस दिन के लिए हम अपने लुक को भी काफी तरह से स्टाइल करना पसंद करते हैं। 

आजकल की बात करें तो ब्राइडल लहंगे के लिए ऑफ व्हाइट कलर को काफी पसंद किया जाने लगा है। तो आइये देखते हैं ऑफ व्हाइट कलर के ब्राइडल लहंगे के लेटेस्ट डिजाइंस और बताएंगे इन लुक्स को स्टाइल करने के आसान टिप्स।

पर्ल वर्क लहंगा 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Nidhi Jeswani (@nidhijeswani)

 

मोतियों से बने इस खूबसूरत ऑफ व्हाइट कलर के लहंगे को डिजाइनर दिशा पाटिल द्वारा डिजाइन किया गया है। वहीं इस तरह का मिलता-जुलता लहंगा आपको मार्केट में लगभग 4000 रुपये से लेकर 6000 रुपये में आसानी से मिल जाएगा।

HZ Tip : इस तरह के लहंगे के साथ आप गोल्डन कलर की कुंदन ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही बालों के लिए आप ओपन कर्ल्स हेयर स्टाइल को चुन सकती हैं।

 इसे भी पढ़ें : पर्ल डिजाइन आउटफिट्स के लेटेस्ट डिजाइंस हैं काफी गॉर्जियस, आप भी कर सकती हैं ट्राई

सिल्वर वर्क के साथ 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Diana Penty (@dianapenty)

 

वहीं अगर आप सिल्वर कलर को पसंद करती हैं तो इस तरह के नेट के दुपट्टे वाले लहंगे को आप स्टाइल कर सकती हैं। इस खूबसूरत लहंगे को डिजाइनर दिशा पाटिल ने डिजाइन किया है। इस पैटर्न का मिलता-जुलता फ्लोरल लहंगा आपको मार्केट में लगभग 3000 रुपये से लेकर 6000 रुपये में आसानी से मिल जाएगा।

यह विडियो भी देखें

HZ Tip : इस तरह के लहंगे के साथ आप एमराल्ड ग्रीन स्टोन वाली आर्टिफिशियल डायमंड ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही बालों के लिए फ्रंट ब्रेड हेयर स्टाइल बना सकती हैं।

  इसे भी पढ़ें :  ट्रेडिशनल लुक्स में बेहद खूबसूरत दिखती हैं जेनिफर विंगेट

फिशटेल लहंगा 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

इस खूबसूरत टेल लहंगा स्कर्ट और ब्लाउज को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। वहीं इस तरह का मिलता-जुलता लहंगा आपको मार्केट में लगभग 3000 रुपये से लेकर 5000 रुपये में आसानी से मिल जाएगा।

HZ Tip : इस तरह के लहंगे के साथ आप कानों में पर्ल स्टड इयररिंग्स को स्टाइल कर सकते हैं। साथ ही आप चाहे तो बालों के लिए ओपन स्लीक हेयर स्टाइल चुन सकती हैं।

 

 

अगर आपको ऑफ व्हाइट कलर के लहंगे और इनसे जुड़े स्टाइलिंग टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।