Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:08 AM IST

ट्रांसपेरेंट और सी-थ्रू आउटफिट्स के नीचे पहने न्‍यूड कलर ब्रा, जो स्‍टाइल के साथ देगी कम्फर्ट

लॉन्‍जरीज में महिलाओं को सबसे ज्‍यादा क्रेज ब्रा का है। क्‍योंकि ज्‍यादातर महिलाएं सी-थ्रू और ट्रांसपेरेंट लुक देने वाले टॉप आजकल पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में न्‍यूड कलर की ब्रा उन्‍हें एक फैशन इल्‍यूजन क्रिएट करने का मौका देती हैं।
Updated:- 2018-06-13, 15:45 IST
nude colour bra is in fashion were it on transparent outfits

आजकल सी-थ्रू और ट्रांसपेरेंट आउटफिट्स का फैशन है। मगर इस तरह के अउटफिट्स को खरीदते वक्‍त हर लड़की के दिमाग में यह बात जरूर आती हैं कि ड्रेस को पहनते वक्‍त उसके अंदर किस तरह का इनरवेयर पहना जाए कि वह आउटफिट पर स्‍टाइलिश भी दिखे और आरामदायक भी हो। फैशनपरस्‍त महिलाओं की इस दुविधा को सुलझाने के लिए बाजार में आजकल न्‍यूड कलर के इनरवेयर आ रहे हैं। इन लॉन्‍जरीज में महिलाओं को सबसे ज्‍यादा क्रेज ब्रा का है। क्‍योंकि ज्‍यादातर महिलाएं सी-थ्रू और ट्रांसपेरेंट लुक देने वाले टॉप आजकल पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में न्‍यूड कलर की ब्रा उन्‍हें एक फैशन इल्‍यूजन क्रिएट करने का मौका देती हैं। मगर इसके साथ ही साथ न्‍यूड कलर ब्रा कई फिट्स में बाजर में उपलब्‍ध हैं। तो आप जैसा आउटफिट पहन रही हैं वैसी ही ब्रा भी पहन सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप किस आउटफिट के साथ कौन सी न्‍यूड कलर ब्रा पहन सकती हैं। 

Read More: चुनें अपने लिए सही ब्रा, नहीं तो हो सकती हैं ये परेशानियां

nude colour bra is in fashion were it on transparent outfits

टी-शर्ट ब्रा 

नाम से ही यह बात समझ आती है कि यह ब्रा टी-शर्ट के अंदर पहनने के लिए अच्‍छी मानी जाती हैं। आमतौर पर टी-शर्ट ब्रा स्‍मूद, कम पैड वाल और वेल फिटेड होती हैं। इस तरह की ब्रा ब्रेस्‍ट से पूरी तरह से चिपकी हुई होती हैं मगर यह आरामदायक भी होती हैं। H&M ब्रांड में एक ऐसी ही माइक्रोफाइबर फैब्रिक की ब्रा आती है जो न त्‍वचा के मॉइश्‍चर को दूर कर ब्रेस्‍ट के शेप में फिट हो जाती हैं। इस ब्रा को चाहे कितनी ही बार वॉश कर दिया जाए मगर यह वैसी की वैसी ही रहती है। 

Read More: ये स्‍मार्ट टिप्‍स अपनाएं और ब्रा से जुड़ी उलझनों को आसानी से सुलझाएं

nude colour bra is in fashion were it on transparent outfits

पुशअप ब्रा 

अगर आपके ब्रेस्‍ट का साइज छोटा है तो आप पुशअप ब्रा पहन सकती हैं। इस ब्रा में 2 फोम कप्‍स लगे होते हैं जो आपके ब्रेस्‍ट के शेप को उभारते हैं और अच्‍छा सा शेप देते हैं। इस तरह की ब्रा आप ईवनिंग गाउंस के साथ पहन सकती हैं। बाजार में यह ब्रा हवा, जेल और फेदरवेट फोम के मिक्‍सचर से तैयार की जाती है। यह ब्रा ब्रेस्‍ट को हर तरफ से लिफ्ट करती है। इसे पहनने से ड्रेस की फिटिंग भी अच्‍छी आती है। 

nude colour bra is in fashion were it on transparent outfits

स्‍ट्रेपलेस ब्रा 

आज कल स्टिक ऑन्‍स ब्रा का काफी ट्रेंड है। यह एक दम नए कॉन्‍सेप्‍ट की ब्रा। बेस्‍ट बात तो यह है कि यह स्‍ट्रैपलेस होने के साथ ही बैकलेस भी होती हे। इस ब्रा को आप अपनी किसी भी स्‍ट्रैपलेस और बैकलेस ड्रेस के साथ पहन सकती हैं। इस ब्रा में बटरफ्लाइ कप्‍स लगे होते हैं, जो दो लेस की मदद में आपस में जुड़े होते हैं। अपने ब्रेस्‍ट के साइज और फिट के हिसाब से आप इन्‍हें एडजस्‍ट कर सकती हैं। 

nude colour bra is in fashion were it on transparent outfits

वायर फ्री ब्रा 

इस तरह की ब्रा आप का फिट तो अच्‍छा होता है साथ ही साथ इसे पहनना पेनफुल नहीं होता क्‍योंकि यह ब्रा वायरलेस होती है। अगर आप स्‍पोर्ट्स या फिर जिमिंग करती हैं तो आपको इस ब्रा में काफी आराम मिलेगा इसके अलावा अगर आप टर्टिल नेक या हॉल्‍टर नेक टॉप पहनती हैं तो उसके नीचे यह ब्रा आपको आरामदायक फिटिंग देगी। 

nude colour bra is in fashion were it on transparent outfits

डीप नेक ब्रा

आजकल डीप नेक आउटफिट्स का ट्रेंड है। मगर डीप नेक आउटफिट्स के साथ सबसे बड़ी दिक्‍कत होती है कि उनके नीचे कैसी ब्रा पहनी जाए कि फिटिंग भी सही बनी रहे और वह विजिबल भी न हो। ऐसे में न्‍यूड कलर की डीप नेक ब्रा आपकी सारी उलझने कम कर देंगी। यह ब्रा खासतोर पर डीप नेक आउटफिट्स के लिए ही होती हैं। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।