herzindagi
nmacc sonam kapoor bridal lehenga in hindi

जानें NMACC में क्यों रखा गया सोनम कपूर का ब्राइडल लहंगा और क्या है इसकी खासियत?

किसी भी आउटफिट को खास बनाने के लिए उसकी स्टाइलिंग पर देना चाहिए और बात जब ब्राइडल वियर की हो तो लहंगे के पैटर्न और कलर कॉम्बिनेशन का खास ख्याल रखना जरूरी होता है।
Editorial
Updated:- 2023-04-06, 20:00 IST

अपनी शादी से जुड़ी हर चीज हमारे लिए बेहद खास होती है। वहीं बात अगर शादी में पहनें ब्राइडल लहंगे की करें तो उसे स्टाइल करने में न जाने हम और आप कितनी ही मेहनत करते हैं ताकि हम अपने खास दिन में सबसे ज्यादा खूबसूरत नजर आ सकें। हाल ही में अंबानी परिवार ने NMACC का उदघाटन किया। इस सेंटर से तो हम सभी वाकिफ ही होंगे।

बता दें कि इस खूबसूरत सेंटर में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के जैसा ब्राइडल लहंगा हमें डिस्प्ले पर नजर आया। इसकी एक तस्वीर सोनम ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। 

sonam kapoor lehenga at nmacc

क्या आप जानती हैं कि इस लहंगे में ऐसी क्या ख़ास बात है?

अगर नहीं तो इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं सोनम कपूर के ब्राइडल लहंगे में ऐसा क्या है खास, जो इसे NMACC में रखा गया है। साथ ही बताएंगे सोनम कपूर की शादी से जुड़ी कुछ रोचक बातें।

क्या है कीमत ?

sonam bridal lehenga

सोनम कपूर के पहनें इस रेड कलर के लहंगे की कीमत लगभग 70 से 90 लाख रुपये है। बता दें कि सोनम कपूर की शादी बिज़नस मेन आनंद आहूजा से हुई है।

इसे भी पढ़ें : साड़ी के साथ खूब जचेंगे ये 5 ब्‍लाउज डिजाइंस

कौन है डिजाइनर?

सोनम कपूर का पहना हुआ ब्राइडल लहंगा डिजाइनर अनुराधा वकील ने डिजाइन किया है। बता दें कि रेड कलर के इस लहंगे पर गोल्डन कलर का लेस वर्क का इस्तेमाल किया गया है। 

लहंगे से जुड़ी कुछ रोचक बातें

lehenga look of sonam kapoor

  • सोनम कपूर के इस खूबसूरत ब्राइडल लहंगे को बनाने में करीब 6 महीने लगे थे। बता दें कि मध्य प्रदेश में मौजूद महेश्वर नाम की जगह में इस लहंगे को बनाया गया था।
  • वहीं इस लहंगे में धागे का काम किया गया है और कालाबट्टू तकनीक से गोल्डन कलर और सिल्वर कलर से धागे का काम किया गया है।
  • इस लहंगे के पल्लू यानी घूँघट में फ्लोरल वर्क किया गया है। बता दें कि इसमें कमल के फूल वाला डिजाइन बनाया गया है।
  • साथ ही सोनम ने इस लहंगे के साथ राजपुताना स्टाइल की ज्वेलरी को स्टाइल किया था।
  • सोनम ने गुट्टापुसालू  नेकपीस के मल्टी-लेयर को कैरी किया है। साथ ही मैचिंग इयररिंग्स को भी पहना है। 
  • इसके अलावा माथा पट्टी के साथ लुक को कम्प्लीट कर सकती हैं। (ब्लाउज के स्टाइलिश डिजाइंस)
  • हाथों में सोनम ने डायमंड के कड़े और चूड़ियों को पहना है।
  • इसके साथ गोल्डन कलर की हैवी कलीरों को कैरी किया है।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें : सेलिब्रिटी के रॉयल लुक्स देख उड़ जाएंगे आपके होश

मेहँदी और संगीत के लिए 

sonam kapoor wearing ivory lehenga

सोनम ने अपनी मेहँदी और संगीत के लिए अबू जानी संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया गया आइवरी और गोल्डन कलर का लहंगा पहना था। साथ में सोनम ने अपनी माँ की ज्वेलरी पहन लुक को कम्प्लीट किया है।

 

अगर आपको सोनम कपूर के ब्राइडल लहंगे से जुड़ी ये रोचक बातें पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।