स्ट्रैप ब्लाउज के ये डिजाइंस जो हर साड़ी पर खूब जचेंगे

साड़ी के साथ एक सुंदर ब्लाउज मिल जाए तो बात ही कुछ और होती है। साड़ी के डिजाइन के साथ-साथ ब्लाउज के डिजाइन भी मायने रखते हैं। ब्लाउज डिजाइन में वी,यू, स्लीवलेस, डोरी ब्लाउज न जाने कौन-कौन से डिजाइन होते हैं। क्या आपको स्ट्रैप वाले ब्लाउज पसंद है? इस तरह के ब्लाउज देखने में काफी स्टाइलिश लगते हैं। आज हम आपके लिए बॉलीवुड एक्ट्रेसेस इंस्पायर्ड स्ट्रैप ब्लाउज के डिजाइंस लेकर आए हैं।
स्ट्रैपी ब्रालेट ब्लाउज
इस तरह के ब्लाउज डिजाइन के साथ चोकर बेहद सुंदर लगते हैं। आप इस ब्लाउज को हर तरह की साड़ी के साथ पहन सकती हैं।
मिरर वर्क स्ट्रैप ब्लाउज
जब बात साड़ी और ब्लाउज के डिजाइन की आती है तो आप शिल्पा शेट्टी से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। अगर आप उनके ब्लाउज डिजाइंस पर गौर करेंगी, तो आपको बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा। अगर आप स्ट्रैप वाले ब्लाउज डिजाइन पहनना पसंद करती हैं, तो यह ब्लाउज डिजाइन आपके लिए बेस्ट रहेगा।
शिल्पा ने स्ट्रैपी ब्लाउज पहना है, जिसे ऊपर की तरफ से कनेक्ट किया गया है। पीछे की तरफ डोरी लगाकर अटैच की गई है। आप चाहें, तो बिना डोरी के भी ब्लाउज बनवा सकती हैं। नेक डिजाइन आप अपनी पसंद अनुसार चुन सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज में स्वीटहार्ट नेक अच्छा लगता है।
इसे भी पढ़ें: ट्यूब स्टाइल ब्लाउज के ये डिजाइंस आपके लुक को बना देंगे मॉडर्न
सिंपल स्ट्रैप ब्लाउज डिजाइन
इसे भी पढ़ें: ब्लाउज के ये डिजाइन शादी के हर फंक्शन के लिए हैं परफेक्ट, आप भी करें ट्राई
इन बातों का रखें ध्यान
- आप अपनी पसंद और ब्लाउज के डिजाइन के हिसाब से स्ट्रैप को पतली और चौड़ी करवा सकती हैं।
- ब्लाउज को सुंदर बनाने के लिए डोरी लगवाएं। इससे आपका ब्लाउज डिजाइन ज्यादा अट्रैक्टिव लगेगा। लटकन न लगवाएं। कई बार लटकन ब्लाउज को ओल्ड फैशन लुक देते हैं।
- स्ट्रैप ब्लाउज सिलवाते वक्त पक्की सिलाई करवाएं। अगर सिलाई थोड़ी-सी भी कच्ची होगा, तो स्ट्रैप टूट सकती है।
- ब्लाउज में एक्सट्रा कपड़ा रखें। ऐसा करने से आप भविष्य में ब्लाउज को आसानी से खोल सकती हैं।
- ब्लाउज के केवल फ्रंट पर ही नहीं, बैक डिजाइन पर भी ध्यान दें। अगर बैक डिजाइन अच्छा नहीं हुआ, तो लुक खराब हो सकता है।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।