Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:24 AM IST

Nita Ambani Fashion: छोटे बेटे अनंत और राधिका की शादी में नीता अंबानी के लुक्स हैं बेहद कमाल, देखें तस्वीरें

नीता अंबानी के सभी लुक्स में कोई न कोई खासियत जरूर होती है। बेटे अनंत-राधिका की शादी में मां नीता अंबानी के कई सारे लुक्स सामने आए हैं।
Updated:- 2024-07-06, 16:21 IST
nita ambani looks for anant ambani and radhika merchant pre wedding

अंबानी परिवार को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। इनका लक्ज़री लाइफस्टाइल ही इन्हें सुर्खियों में बनाए रखता है। वहीं नीता और मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी के चर्चे दुनियाभर में नजर आ रहे हैं। बता दें कि शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं।

ऐसे में मां नीता अंबानी हर के आए दिन कोई न कोई लुक सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहे हैं। तो आइये देखते हैं बेटे अनंत-राधिका की शादी से जुड़े नीता अंबानी के सभी लुक्स। साथ ही, बताएंगे इन लुक्स की खासियत के बारे में- 

नीता अंबानी का संगीत लुक 

nita ambani sangeet look

नीता अंबानी का यह खूबसूरत लहंगा लुक डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक ने डिजाइन किया है। इस स्टाइलिश और हैवी वर्क वाले लहंगे के साथ में नीता अंबानी हैवी पर्ल चोकर को स्टाइल किया है। संगीत लुक के लिए नीता का यह लुक बेस्ट है। वहीं ओपन हेयर स्टाइल के साथ यह माथापट्टी लुक में चार चांद लगाने का काम कर रही है। 

इसे भी पढ़ें:  Nita Ambani Fashion: मामेरू रस्म में खूबसूरत बांधनी साड़ी में नजर आईं नीता अंबानी, देखें तस्वीरें और जानें खासियत

नीता अंबानी का गरबा नाइट लुक

nita ambani garba night look

हालही में कोकिलाबेन अंबानी द्वारा रखी गई गरबा नाइट में नीता अंबानी ने बेहद खूबसूरत हैवी डिजाइनर लहंगे को स्टाइल किया है। इस खूबसूरत लहंगे को मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। रॉयल लुक में जान डालने के लिए दुपट्टे की ड्रेपिंग कंधे से होकर हाथों की कलाई पर बांध कर की गई है। वहीं बालों के लिए मेसी लुक जुड़ा बनाया गया है। मल्टी लेयर वाले मीनाकारी हार और कानों में स्टड्स इयररिंग्स को स्टाइल किया गया है।

इसे भी पढ़ें: Nita Ambani Garba Look: दुपट्टे से लेकर ड्रेपिंग तक बेहद खास है नीता अंबानी का गरबा नाइट लुक, देखें खूबसूरत तस्वीरें

नीता अंबानी का मामेरू लुक

nita ambani mameru look

मामेरू रस्म हो चुकी है और इस रस्म के दौरान नीता अंबानी बेहद खूबसूरत साड़ी में नजर आईं हैं।इस साड़ी को डिजाइनर सब्यसाची ने डिजाइन किया है। देखने में बांधनी बेहद सिंपल डिजाइन है, बांधनी के साथ में साड़ी में गोल्डन कलर से भी कारीगरी की गई है। वहीं स्टाइलिंग की बात करें तो हरे रंग की हैवी ज्वेलरी के साथ लुक में जाम डालने का काम किया गया है।

 

अगर आपको नीता अंबानी का यह लुक पसंद आया हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।