Nita Ambani Fashion: मामेरू रस्म में खूबसूरत बांधनी साड़ी में नजर आईं नीता अंबानी, देखें तस्वीरें और जानें खासियत

नीता अंबानी का यह लुक सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। वहीं यह डिजाइन और कलर कॉम्बिनेशन एवरग्रीन फैशन में रहते हैं।
Updated:- 2024-07-05, 11:50 IST
nita ambani wearing beautiful sabyasachi bandhani saree

अंबानी परिवार आए दिन अपने लक्ज़री लाइफस्टाइल के कारण सुर्खियों में बना रहता है। ऐसे में नीता अंबानी के लुक्स भी दर्शक देखना बेहद पसंद करते हैं। वहीं नीता और मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी संग राधिका मर्चेंट की शादी की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। 

शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। मामेरू रस्म हो चुकी है और इस रस्म के दौरान नीता अंबानी बेहद खूबसूरत साड़ी में नजर आईं हैं। तो आइये जानते हैं नीता अंबानी के मामेरू लुक की खासियत और जानेंगे इसकी खासियत- 

नीता अंबानी का मामेरू लुक 

mameru look

मामेरू रस्म के दौरान नीता अंबानी ने खूबसूरत गुलाबी लाल रंग की लहंगा स्टाइल साड़ी को स्टाइल किया है। इस साड़ी को डिजाइनर सब्यसाची ने डिजाइन किया है। वहीं साड़ी पर बांधनी वर्क किया गया है। देखने में बांधनी बेहद सिंपल डिजाइन है, लेकिन एवरग्रीन फैशन में रहता है और नीता अंबानी ने इसे बेहद ग्रेस के साथ कैरी भी किया है।

इसे भी पढ़ें: Nita Ambani Fashion: नीता अंबानी का मास वेडिंग लुक आया सामने, जानें क्या है इसकी खासियत

कैसे किया है नीता अंबानी के लुक को स्टाइल?

बांधनी के साथ में साड़ी में गोल्डन कलर से भी कारीगरी की गई है। वहीं स्टाइलिंग की बात करें तो हरे रंग की हैवी ज्वेलरी के साथ लुक में जाम डालने का काम किया गया है। मेकअप के लिए सटल लुक और बालों के लिए ओपन कर्ल्स हेयर स्टाइल नीता अंबानी के लुक को मॉडर्न टच देता हुआ नजर आ रहा है।

इसे भी पढ़ें: Radhika Merchant Fashion: राधिका मर्चेंट के पहनें ये गाउन लुक्स हैं बेस्ट, आप भी कर सकते हैं सस्ते में री-क्रिएट

कैसे करें नीता अंबानी के लुक को री-क्रिएट?

nita ambani mameru

नीता अंबानी जितनी महंगी साड़ी खरीद पाना सभी के बस में नहीं है, लेकिन इसे आप कम से कम बजट में री-क्रिएट भी कर सकते हैं। इसके लिए आप मिलता-जुलता वर्क किया हुआ रेडीमेड ब्लाउज खरीद सकती हैं। लहंगा साड़ी और पल्लू ने लिए आप बांधनी फैब्रिक अपने हिसाब से मीटर में खरीदकर फैंसी लुक के लिए गोल्डन कलर की लेस लगवा सकती हैं। लेस में आपको गोटा-पट्टी में कई तरह के हैण्डमेड डिजाइन देखने को मिल जाएंगे।

 

अगर आपको नीता अंबानी का यह लुक पसंद आया हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।