Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:37 AM IST

Nita Ambani Garba Look: दुपट्टे से लेकर ड्रेपिंग तक बेहद खास है नीता अंबानी का गरबा नाइट लुक, देखें खूबसूरत तस्वीरें

अनंत- राधिका की शादी से जुड़े फंक्शन शुरू हो चुके हैं। ऐसे में नीता अंबानी के लुक्स आए दिन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
Updated:- 2024-07-05, 20:23 IST
nita ambani designer lehenga garba night

आए दिन अंबानी परिवार अपने लक्ज़री लाइफस्टाइल के कारण सुर्खियों में बना रहता है। वहीं शानदार प्री-वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो चुके हैं। मामेरू रस्म के बाद अब कोकिलाबेन अंबानी ने सभी के लिए गरबा नाइट का कार्यक्रम रखा है।

अंबानी लेडीज का फैशन तो सोशल मीडिया पर सभी को पसंद आ ही जाता है, लेकिन इस बीच नीता अंबानी का लहंगा लुक चर्चा का विषय बना हुआ है। तो आइये जानते हैं गरबा नाइट में नीता अंबानी के पहनें इस लहंगा लुक की खासियत- 

नीता अंबानी का गरबा नाइट लुक 

nita ambani garba night

नीता अंबानी के सभी लुक्स एक से एक बढ़कर हैं। वहीं हालही में कोकिलाबेन अंबानी द्वारा रखी गई गरबा नाइट में नीता अंबानी ने बेहद खूबसूरत हैवी डिजाइनर लहंगे को स्टाइल किया है। इस खूबसूरत लहंगे को मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है।

लहंगे की बात करें तो दुपट्टे के लिए बनारसी टिश्यू फैब्रिक को चुना गया है। दुपट्टे पर जरी वर्क कढ़ाई करके बॉर्डर को तैयार किया गया है। ऑफ व्हाइट कलर के इस खूबसूरत लहंगे में मल्टी-कलर की कढ़ाई वर्क की गई है। बता दें कि जारदोजी कढ़ाई वर्क से लहंगे को तैयार किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: Nita Ambani Fashion: मामेरू रस्म में खूबसूरत बांधनी साड़ी में नजर आईं नीता अंबानी, देखें तस्वीरें और जानें खासियत

कैसे किया है लुक को स्टाइल 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Manish Malhotra (@manishmalhotra05)

 

रॉयल लुक में जान डालने के लिए दुपट्टे की ड्रेपिंग कंधे से होकर हाथों की कलाई पर बांध कर की गई है। वहीं बालों के लिए मेसी लुक जुड़ा बनाया गया है। मल्टी लेयर वाले मीनाकारी हार और कानों में स्टड्स इयररिंग्स को स्टाइल किया गया है। नीता अंबानी का यह लुक अपने आप में ही बेहद खूबसूरत और रॉयल नजर आ रहा है।

 

अगर आपको नीता अंबानी का यह लुक पसंद आया हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।