नीता अंबानी के इन स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइंस को आप भी कर सकती हैं साड़ी से लेकर लहंगे तक के साथ स्टाइल

ब्लाउज को स्टाइल करने के लिए आपको साड़ी या लहंगे के डिजाइन को लेटेस्ट फैशन के हिसाब से चुनना चाहिए। इसके लिए बॉडी शेप का भी ध्यान रखें।

nita ambani  blouse design

हम सभी को स्टाइलिश और रॉयल दिखना पसंद होता है। इसके लिए हम लेटेस्ट फैशन से लेकर सेलेब्रिटी के पहने हुए स्टाइलिश कपड़ों तक को री-क्रिएट करते हैं। रॉयल सेलिब्रिटीज की बात करें तो इसमें नीता अंबानी का फैशन सेंस काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।

साड़ी से लेकर लहंगे तक के साथ ब्लाउज को पहना जाता है। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं नीता अंबानी के पहनें हुए कुछ स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइंस और बताएंगे इन्हें री-क्रिएट और स्टाइल करने के कुछ आसान टिप्स-

पर्ल डिजाइन ब्लाउज

pearl design blouse

पर्ल डिजाइन के ब्लाउज आजकल काफी चलन में है। इस खूबसूरत हैवी वर्क वाले ब्लाउज को डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने डिजाइन किया है। इस तरह के ब्लाउज को आप पेस्टल कलर की प्लेन साड़ी या लहंगे के साथ वियर कर सकती हैं। इसे बनवाने के लिए आप पर्ल का साइज अपने हिसाब से बड़ा या छोटा चुन सकती हैं। कोशिश करें कि इस तरह के लुक को आप दिन के समय कैरी करें।

इसे जरूर पढ़ें: Nita Ambani Fashion: घागरा से लेकर साड़ी तक में काफी स्टाइलिश नजर आईं नीता अंबानी, देखें प्री-वेडिंग फंक्शन के सभी लुक्स

सीक्वेन ब्लाउज लुक

sequin blouse designs

ग्लैम लुक पाने के लिए आप सीक्वेन डिजाइन का फैब्रिक को खरीदकर ब्लाउज बनवा सकती हैं। इस तरह का लुक ज्यादातर कॉकटेल पार्टी नाइट के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। वहीं इस लुक को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। इस तरह का ब्लाउज आप साटन फैब्रिक से बनी साड़ी के साथ कैरी कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: Nita Ambani Diamond Ring: नीता अंबानी की इस डायमंड रिंग की कीमत लाखों नहीं बल्कि करोड़ों में है? जानें क्या है इसकी खासियत

लेस डिजाइन ब्लाउज

lace design blouse

इस खूबसूरत लुक को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। वहीं इस तरह का ब्लाउज बनवाने के लिए आप चंदेरी सिल्क फैब्रिक का इस्तेमाल कर सकती हैं। मैचिंग गोटा-पट्टी के साथ आप नेकलाइन और स्लीव्स के बॉर्डर पर डिजाइन बनवा सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज के साथ नेकलाइन को थोड़ा डीप में ही रखें। सिल्क साड़ी के साथ इस तरीके का ब्लाउज आपको फैंसी लुक देने में सहायता करेगा।

अगर नीता अंबानी के ये स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP