मॉडर्न टच के लिए ट्राई करें फ्लोरल प्रिंट कुर्ती के न्यू डिजाइंस

अगर आप कुर्ती स्टाइल करने का सोच रही हैं और मॉडर्न लुक चाहती हैं, तो आप इस तरह की फ्लोरल डिजाइन वाली कुर्ती स्टाइल कर सकती हैं। वहीं इस कुर्ती में आपका लुक सुंदर भी नजर आएगा।
floral kurti designs

गर्मियों के मौसम कंफर्टेबल और स्टाइलिश लुक पाने के कुर्ती बेस्ट ऑप्शन है। इस आउटफिट में जहां आप खूबसूरत नजर आती हैं साथ ही, आप कंफर्टेबल भी रहती हैं। कुर्ती आपको कई सारे डिजाइन ऑप्शन के साथ मिल जाएंगी। लेकिन, इन दिनों फ्लोरल प्रिंट वाली कुर्ती काफी ट्रेंड में है और कई सारे मौकों पर महिलाएं इन्हें स्टाइल करना पसंद करती हैं। वहीं अगर आप मॉडर्न टच चाहती हैं, तो आप फ्लोरल प्रिंट कुर्ती स्टाइल कर सकती हैं। फ्लोरल प्रिंट कुर्ती जहां मॉडर्न टच पाने के लिए बेस्ट है। साथ ही, इन्हें स्टाइल करने के बाद आप खूबसूरत भी नजर आएगा।

फ्लोरल प्रिंट कुर्ती के न्यू डिजाइंस

मॉडर्न लुक पाने के लिए हम आपको फ्लोरल प्रिंट कुर्ती के न्यू डिजाइंस दिखा रहे हैं। इस तरह की कुर्ती आपको आसानी से बाजार में मिल सकती हैं और इन्हें स्टाइल करने के बाद आपका लुक भी सुंदर नजर आएगा।

फ्लोरल प्रिंट ए-लाइन कुर्ती

अगर आप यूनिक लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो आप इस तरह की फ्लोरल प्रिंट ए-लाइन कुर्ती वियर कर सकती हैं। इस कुर्ती में फ्लोरल प्रिंट करके डिजाइन बनाया गया है और इस कुर्ती को आप बाजार से कई सारे नेकलाइन डिजाइन ऑप्शन के साथ खरीद सकती हैं। इस कुर्ती में अट्रैक्टिव लुक क्रिएट करने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है और इसे आप ऑफिस में पहनकर जा सकती हैं।

kurti

कॉलर डिजाइन वाली फ्लोरल कुर्ती

भीड़ से अलग नजर आने के लिए आप इस तरह की कॉलर डिजाइन वाली फ्लोरल कुर्ती वियर कर सकती हैं। यह कुर्ती गॉर्जियस लुक पाने के लिए बेस्ट है। इस तरह की कुर्ती आपको कई सारे फ्लोरल डिजाइन में आसानी से ऑनलाइन मिल जाएगी। वहीं इस कुर्ती की कीमत 800 से 1 हज़ार रुपये हो सकती है।

floral kurti designs (2)

थ्रेड वर्क फ्लोरल कुर्ती

कुर्ती में अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो आप इस तरह की थ्रेड वर्क फ्लोरल कुर्ती का स्टाइल कर सकती हैं। यह कुर्ती के नेक और स्लीव्स पर थ्रेड वर्क किया है और ये कुर्ती आपके लुक में चार चांद लगा देगी। इस कुर्ती के साथ अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए आप झुमके स्टाइल कर सकती हैं। ये कुर्ती आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों ही जगहों से 800 रुपये में मिल सकती है।

floral kurti designs (3)

इस आर्टिकल में दिखाई गई ये फ्लोरल प्रिंट कुर्ती न्यू और मॉडर्न लुक पाने के लिए बेस्ट है और इन्हें आप ऑफिस जाने के दौरान साथ ही, किसी खास मौके पर भी स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-Kurti Palazzo Designs: ऑफिस में पहनने के लिए बेस्ट है ये लेटेस्ट डिजाइंस वाली कुर्ती प्लाजो सेट

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Instagram/Chitrangda Singh

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP