Navratri Day 3 Red Outfit Ideas: नवरात्रि के तीसरे दिन पहनने के लिए चुनें ये 6 रेड एथनिक आउटफिट्स, देखें डिजाइंस
-1791720600227.webp)
शारदीय नवरात्रि के खास मौके पर 9 दिनों तक चलने वाले डांडिया प्रोग्राम को हर साल बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस पर्व में हर दिन मां दुर्गा के एक विशेष स्वरूप की पूजा की जाती है। यही नहीं, अलग-अलग दिनों के हिसाब से शुभ रंग के कपड़े पहनने की परंपरा भी सदियों से चली आ रही है। ऐसे में अगर आप नवरात्रि के तीसरे दिन यानी मां चंद्रघंटा की पूजा के दौरान लाल रंग के कपड़े पहनना चाहती हैं, तो इस लेख में हम आपको 6 बेहतरीन आउटफिट आइडियाज बताएंगे, जो आपके लिए सबसे बेस्ट साबित हो सकते हैं।
लाल रंग के 6 ट्रेंडी एथनिक आउटफिट्स
नवरात्रि के तीसरे दिन अगर आप पूजा-पाठ, ऑफिस या गरबा नाइट्स के लिए आउटफिट की तलाश में हैं, लेकिन कपड़े सेलेक्ट नहीं कर पा रही हैं, तो आइए जानते हैं लाल रंग के 6 ट्रेंडी एथनिक आउटफिट्स के बारे में।
1. जैकेट स्टाइल रेड चनिया चोली
एक ही तरह की पारंपरिक चनिया-चोली पहनकर अगर आप भी बोर हो गई हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो डांडिया और गरबा रास में जाने से पहले आप इस तरह की जैकेट स्टाइल रेड कलर की चनिया-चोली ट्राई कर सकती हैं। ऐसी चनिया-चोली आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगी। इसमें किया गया सिक्विन वर्क आपके लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाने में मदद करेगा।
2. स्वीटहार्ट नेकलाइन अनारकली गाउन
स्वीटहार्ट नेकलाइन वाला अनारकली सूट या गाउन भी आपके लिए बेहद शानदार विकल्प हो सकता है। फ्लोरल लेस के साथ तैयार किया गया यह अनारकली सूट खासकर नवरात्रि के तीसरे दिन पहनने के लिए बेस्ट रहेगा। इसके साथ आप चांदबाली झुमके पहन सकती हैं, जिन्हें पहनने के बाद आपको अलग से नेकलेस पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप चाहें तो इसके साथ मैचिंग दुपट्टा भी पेयर कर सकती हैं।
3. एलिगेंट रेड पाकिस्तानी सूट
नवरात्रि के खास मौके पर अगर आप कुछ डिफरेंट और एलिगेंट ट्राई करने की सोच रही हैं, तो लाल रंग का पाकिस्तानी सूट आपके लिए सबसे बेस्ट हो सकता है। इसके साथ आप पर्ल वाले रेड इयररिंग्स और हाथों में एक खूबसूरत रेड पोटली बैग कैरी कर सकती हैं। फुटवियर में इसके साथ फ्लैट्स या मोजड़ी चुन सकती हैं। यह आपके पूरे नवरात्रि लुक को एकदम फ्रेश और गॉर्जियस बना देगा।
यह भी पढ़ें- प्लस साइज हो या पतली कमर, किस बॉडी शेप पर सबसे ज्यादा कहर ढाती है अनारकली सूट?
4. स्क्वायर नेक रेड शरारा सेट
फुल स्लीव्स और स्क्वायर नेक वाला रेड शरारा सेट भी आपके लिए एक क्लासिक ऑप्शन हो सकता है। इसे आप नवरात्रि के तीसरे दिन पूजा के दौरान पहन सकती हैं, या चाहें तो डांडिया नाइट में भी पहनकर जा सकती हैं। यह आउटफिट आपको भीड़ से हटकर एक रॉयल लुक देगा। इसके साथ आप एक लॉन्ग दुपट्टा साइड में फैलाकर कैरी कर सकती हैं।
5. ट्रेंडी रेड कुर्ता-स्कर्ट सेट
आप चाहें तो नवरात्रि के तीसरे दिन ऑफिस में पहनने के लिए रेड कलर का कुर्ता-स्कर्ट सेट भी ट्राई कर सकती हैं। इस तरह का सेट आपको ऑनलाइन आसानी से मिल जाएगा। इसके साथ फुटवियर में कोल्हापुरी चप्पल या मोजड़ी पहन सकती हैं, और गले में एक सुंदर चोकर नेकलेस आपके पूरे लुक को बेहद शानदार बना देगा।
यह भी पढ़ें- फेस्टिवल पर पाना है मॉडर्न-ट्रेडिशनल टच? चुनें ये 4 जैकेट स्टाइल सूट्स
6. प्लेन रेड पटियाला सूट
आजकल अधिकतर महिलाएं पटियाला सूट पहनना काफी पसंद करती हैं। अगर आप इस नवरात्रि पटियाला सूट पहनना चाहती हैं, तो आपके लिए रेड कलर का प्लेन पटियाला सूट सबसे बेस्ट रहेगा। वैसे तो यह पूरी तरह प्लेन होता है, लेकिन इस पर लगी सिल्वर बॉर्डर लेस इसके लुक में चार चांद लगा देती है। इसे आप पंजाबी मोजड़ी के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
निष्कर्ष: नवरात्रि के खास मौके पर अगर आप भी हर दिन के हिसाब से अलग-अलग रंग के कपड़े पहन रही हैं, तो तीसरे दिन यानी मां चंद्रघंटा की पूजा के दौरान लाल रंग के ये खूबसूरत आउटफिट्स जरूर ट्राई करें। ऊपर बताए गए ये 6 डिजाइंस आपके एथनिक लुक को परफेक्ट और कंफर्टेबल बनाने में मदद करेंगे। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
- क्या गरबा नाइट के लिए लाल रंग का लहंगा सही रहेगा?
- जी हां, गरबा नाइट्स के लिए लाल रंग का मिरर वर्क या कच्छी एम्ब्रॉयडरी वाला चनिया चोली सबसे लोकप्रिय और सुंदर विकल्प माना जाता है।
- रेड सूट या साड़ी के साथ किस रंग की ज्वेलरी पहननी चाहिए?
- लाल रंग के साथ एंटीक गोल्डेन ज्वेलरी, पर्ल वर्क, कुंदन या कंट्रास्ट के लिए ग्रीन मीनाकारी ज्वेलरी बहुत शानदार लगती है।
- क्या डे-टाइम में लाल रंग बहुत ज्यादा लाउड लगेगा?
- दिन के समय के लिए आप बहुत ज्यादा चमकदार लाल के बजाय कॉटन फैब्रिक में सिंदूरी लाल, रूबी रेड या प्रिंटेड फैब्रिक चुन सकती हैं जो सोबर लगता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।