National Handloom Day: कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होते ये ट्रेडिशनल आउटफिट्स, जानें इतिहास

आज के समय में फैशन का ट्रेंड काफी तेजी से बदल जाता है। हर कुछ महीने में कुछ न कुड नया ट्रेंड आ जाता है और हमारे पुराने कपड़े अलमारी में ही रखे रह जाते हैं। हालांकि, कुछ कपड़े ऐसे भी हैं जो कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होते हैं। हैंडलूम यानी हथकरघे से बने कपड़े भी उन्हीं में से एक हैं। इन कपड़ाें की खूबसूरती, कंफर्ट और खास बुनाई ही इन्हें हमेशा नया बनाए रखती है। इसी कारण शादी ब्याह से लेकर फेस्टिवल और ऑफिस तक के लिए ज्यादातर लोग इन्हीं कपड़ों काे सेलेक्ट करते हैं।
भारत में हैंडलूम सिर्फ कपड़ा नहीं, बल्कि लाखों बुनकरों की मेहनत, हमारी कल्चर और सदियों पुरानी कला का हिस्सा भी है। इसी विरासत को सम्मान देने के लिए हर साल 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस (National Handloom Day 2026) मनाया जाता है। ऐसे में हम आपको हैंडलूम का इतिहास बता रहे हैं। साथ ही ऐसे 5 आउटफिट्स के बारे में बताएंगे जो कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होते।
क्यों मनाया जाता है National Handloom Day?
आपको बता दें कि भारत में हर साल 7 अगस्त को National Handloom Day मनाया जाता है। इसकी शुरुआत साल 2015 में की गई थी। इस दिन को चुनने की वजह बताई जाती है कि 7 अगस्त 1905 को स्वदेशी आंदोलन की शुरुआत हुई थी। उस समय लोगों से विदेशी कपड़ों का बहिष्कार करके भारतीय हथकरघा और खादी अपनाने की अपील की गई थी। इसीलिए यह दिन आज देश के बुनकरों और उनकी कला को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है।
यह भी पढ़ें- चंदेरी से लेकर जरी-जरदोजी तक: MP की इन पारंपरिक कलाओं में बसती है भारत की संस्कृति
हैंडलूम का इतिहास क्या है?
भारत में हथकरघे से कपड़ा बुनने की परंपरा हजारों साल पुरानी बताई जाती है। ऐसा कहा जाता है कि सिंधु घाटी सभ्यता से लेकर मुगल काल तक भारतीय कपड़े दुनिया भर में मशहूर रहे थे। इनमें से बनारसी सिल्क, चंदेरी, महेश्वरी, कांजीवरम, जामदानी और खादी जैसी बुनाई तो आज भी भारत की पहचान बनी हुई हैं। पहले पूरा कपड़ा हाथ से तैयार किया जाता था, इसलिए हर पीस अपने आप में अलग और खास होता था।
-1786081042923.webp)
ये 5 हैंडलूम आउटफिट्स कभी नहीं होते आउट ऑफ फैशन
चंदेरी साड़ी: अगर आपको हल्की और रॉयल लुक वाली साड़ी पसंद है तो चंदेरी साड़ी सबसे अच्छी रहती है। यह मध्य प्रदेश की फेमस बुनाई है, जो अपनी चमक और मुलायम कपड़े के लिए जानी जाती है। इसकी खास बात यह है कि जब आप इसे पहनेंगी तो ज्यादा ज्वैलरी पहनने की भी जरूरत नहीं होगी।
यह भी पढ़ें- 300 साल पुराना इतिहास और पारसी-मुगल आर्ट का फ्यूजन, इस वजह से खास है 'कच्छ की एम्ब्रॉयडरी'
जामदानी साड़ी: यह साड़ी अपनी हाथ से बुनी गई बारीक डिजाइन के लिए पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान रखती है। बताया जाता है कि इसे तैयार करने में कई दिन या कई बार तो हफ्ते भी लग जाते हैं। सिंपल और रॉयल लुक चाहने वालों के लिए यह साड़ी बेस्ट है।
खादी जैकेट: खादी को भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की पहचान माना जाता है। महात्मा गांधी ने खादी को आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक बनाया था। ऐसे में आज खादी जैकेट महिलाओं और पुरुषों दोनों को खूब पसंद आती है।
हैंडलूम कॉटन साड़ी: ऑफिस में प्रोफेशनल लुक पाने के लिए महिलाएं हैंडलूम काॅटन की साड़ियां पहननर खूब पसंद करती हैं। इसमें आपको बंगाल कॉटन, महेश्वरी कॉटन और आंध्र कॉटन जैसी कई वैरायटी मिल जाएंगी।
हैंडलूम दुपट्टा या स्टोल: अगर आप पूरी हैंडलूम साड़ी नहीं खरीदना चाहतीं, तो हैंडलूम स्टोल या दुपट्टा भी ले सकती हैं। इसे प्लेन कुर्ती, सूट या ड्रेस के साथ केरी करके अपने पूरे लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं।
-1786081058248.webp)
असली खादी की पहचान कैसे करें?
अगर आप खादी खरीद रही हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखकर असली खादी की पहचान कर सकती हैं। जैसे-
- असली खादी पूरी तरह हाथ से बुनी जाती है।
- खादी के धागे पूरी तरह एक जैसे नहीं होते, आपको फर्क दिख जाएगा।
- खादी छूने में काफी सॉफ्ट होती है और पहनने में भी कंफर्टेबल होती है।
- असली खादी पर अक्सर KVIC (Khadi and Village Industries Commission) का टैग या प्रमाणित लेबल लगा होता है। इसलिए खरीदते समय इसे जरूर चेक करें।
ताे अब तो आप जान ही गई होंगी कि हैंडलूम का फैशन कभी पुराना नहीं होता है। चाहे चंदेरी साड़ी हो, जामदानी, खादी जैकेट, कॉटन साड़ी या फिर खूबसूरत हैंडलूम स्टोल, ये सभी आउटफिट्स आपके वार्डरोब में जरूर शामिल होने चाहिए। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Magnific/AI
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।