Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:01 AM IST

Lehenga Looks: रिसेप्शन लुक में चार-चांद लगा देंगे मौनी रॉय के 3 गॉर्जियस लहंगे

Mouni roy lehenga looks: अगर आपके घर में भी किसी दोस्त या रिश्तेदार की शादी है और रिसेप्शन पार्टी में आप अपना लुक स्टनिंग बनाना चाहती हैं तो आज हम आपको टीवी और फिल्मों की एक्ट्रेस मौनी रॉय के वार्डरोब से उनके खूबसूरत लहंगे दिखाने जा रहे हैं। जिनसे आप भी आइडिया ले सकती हैं।
Updated:- 2025-04-15, 20:52 IST
Bollywood Style Lehenga

Top Lehenga Designs: टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत टीवी की दुनिया से की थी। आज अभिनेत्री कई बड़ी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। पर्दे पर अपनी एक्टिंग के साथ मौनी सोशल मीडिया के जरिए अपने लुक्स से फैंस को दीवाना बनाए रहती हैं। इंडियन हो या वेस्टर्न मौनी का हर लुक गजब का होता है। एथनिक लुक में तो डीवा कयामत ढाती हैं। मौनी अपने हर ऑउटफिट को बड़े स्टाइलिश तरीके से कैरी करती हैं। ऐसे में उनका हर लुक फैंस को पसंद आ जाता है। अधिकतर लोग एक्ट्रेस के लुक्स को काफी रीक्रिएट करते हैं। यदि आप भी मौनी रॉय के फैन हैं तो आज हम आपको इस आर्टिकल में अभिनेत्री के गॉर्जियस लहंगों का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिनसे आप भी इंस्पिरेशन लेकर शादी के बाद होने वाले रिसेप्शन में कैरी कर सकती हैं। यदि आप अपने रिसेप्शन लुक बॉलीवुड स्टाइल का ग्लैमर ऐड करना चाहती हैं, तो मौनी रॉय के इन लहंगे लुक्स पर एक नजर जरूर डालें।

मौनी रॉय के खूबसूरत लहंगे

आप भी मौनी रॉय के इन लहंगों से आइडिया लेकर अपना लुक अट्रैक्टिव बना सकती हैं। रिसेप्शन के लिए यह लहंगे बेस्ट चॉइस रहेंगे।

व्हाइट सिल्क लहंगा

mouni roy white lehenga

आप यदि अपने लुक को रॉयल टच देना चाहती हैं तो उसके लिए मौनी के जैसा व्हाइट सिल्क लहंगा बेस्ट रहेगा। इसको पहनकर आप बेहद खूबसूरत नजर आएंगी। इसके संग नेट का दुपट्टा और डीप नेक ब्लाउज आपको ग्लैमरस टच देगा। नाइट फंक्शन में आप इस लहंगे के संग ग्लॉसी मेकअप बन हेयर स्टाइल और हाई हील्स से अपना लुक कंप्लीट करें।

ये भी पढ़ें: Mermaid Style Lehenga: कमर का कर्व आएगा नजर, जब स्टाइल करेंगी मरमेड स्टाइल लहंगा

सिक्विन वर्क लहंगा

srquin work lehnga

नाइट फंक्शन के लिए सीक्विन वर्क लहंगे बेस्ट रहते हैं। ऐसे में आप भी एक्ट्रेस की तरह सिल्वर कलर का सिक्विन वर्क लहंगा कैरी कर सकती हैं। इसके संग वन फोर्थ स्लीव्स ब्लाउज और शिफॉन दुपट्टा स्टाइल करें। हेयर स्टाइल को आप स्ट्रेट करके ओपन रखें और मेकअप को ग्लॉसी टच दें। इस लहंगे के संग आप कोई मैचिंग हेयर एक्सेसरीज लगाएं। हाथों में बैंगिल्स पहनें। साथ में सिल्वर कलर की वेजिस हील्स परफेक्ट लुक देंगी।

प्रिंटेड लहंगा

mouni roy heavy lehenga

हाल में मौनी रॉय ने अपने प्रिंटेड लहंगे से इंटरनेट पर तबाही मचा दी है। अभिनेत्री ने इस लहंगे को एक इवेंट के दौरान पहना था। इस ब्लैक कलर के लहंगे पर ब्लॉक प्रिंट बने हुए हैं। जिनपर गोल्डन कलर के सितारों का वर्क किया गया है। ऐसे में आप भी भी मौनी रॉय की तरह इस तरह के प्रिंटेड लहंगे के संग पर्ल ज्वेलरी कर्ली ओपन हेयर और मिनिमल मेकअप टच दें।

ये भी पढ़ें: Pastel Colour Lehenga: समर वेडिंग में स्टाइल करें पेस्टल कलर लहंगा, देखें सबसे अलग डिजाइन

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: instagram/mouni roy

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।