Tips: सिल्क साड़ी पहनते वक्त न करें ये गलतियां

साड़ी में हर रोज फैशन आता है और जाता है। मगर सिल्क की साड़ी कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होती है। अवसर शादी का हो या फिर ऑफिस पार्टी का, आप सिल्क की साड़ी कभी भी पहन सकती हैं। सिल्क की साड़ी में आप बेहद सुंदर और एलिगेंट लग सकती हैं। मगर कई बार महिलाएं सिल्क की साड़ी पहन तो लेती हैं लेकिन उसकी ड्रेपिंग ठीक से नहीं करती हैं। ऐसे में वह कितनी ही मेहंगी साड़ी क्यों न पहन लें उनका लुक फीका ही लगता है।
अगर आप भी वेडिंग सीजन में सिल्क की साड़ी पहनने के बारे में सोच रही हैं तो आपको कुछ ऐसी गलतियों पर ध्यान देना होगा, जो आपके लुक को बिगाड़ सकती हैं। चलिए इन गलतियों में से कुछ के बारे में हम आपको बताते हैं।
साड़ी की प्लेट्स बनाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
- आपकी सिल्क की साड़ी अगर काफी समय से हैंगर पर टंगी हुई है तो आपको पहले उसे प्रेस कर लेना चाहिए। क्योंकि हैंगर से सिल्क की साड़ी में क्रीज बन जाती है और इस क्रीज के कारण प्लेट्स ठीक से नहीं बनती हैं।
- सिल्क की साड़ी में प्लेट्स को बनाने के बाद उसे हाथों से टाइटली उपर से नीचे की ओर प्रेस करें। ऐसा करने पर प्लेट्स की क्रीज अच्छे से बन जाती है।
- बेस्ट होगा कि जब आप प्लेट्स बना लें तो एक सेफ्टीपिन उस पर लगा दें और फिर प्लेट्स को पेटीकोट के अंदर टक करें। ऐसा करने पर अपकी प्लेट्स खराब नहीं होंगी।
- एक बार प्लेट्स के सही से बन जाने पर आपको बाहर की ओर भी एक पिन से सभी प्लेटों को एक साथ टक कर देना चाहिए। ऐसा करने के लिए आप किसी डिजाइनर पिन का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इस बात का ध्यान रखें कि आपको अच्छी सेफ्टीपिन का इस्तेमाल करना चाहिए, जो एक बार में ही कपड़े के आर-पार हो जाए। जिस सेफ्टीपिन को इस्तेमाल करनें में मेहनत करनी पड़ती है, वह आपकी साड़ी को फाड़ भी सकती है।
इसे जरूर पढ़ें: Fashion Tips: सिंपल कॉटन साड़ी को इस तरह करें स्टाइल और पाएं सेलिब्रिटी जैसा लुक
सिल्क की साड़ी में इस तरह करें पल्लू ड्रेपिंग
- केवल साड़ी की प्लेट्स ही नहीं बल्कि साड़ी के पल्लू को ड्रेप करते वक्त भी सावधानी बरतें। इसके लिए आपको पहले ही तय करना होगा कि आप सीधा पल्ला, उल्टा पल्ला या फिर ओपन फॉल स्टाइल पल्ले में से किस ड्रेपिंग स्टाइल को चुना चाहती हैं।
- साड़ी की प्लेट्स फिक्स करने से पहले यह फिक्स करें कि आपको पल्लू कितना लंबा लेना है। आपको बता दें कि सीधा, उल्टा या फिर ओपन फॉल स्टाइल किसी भी तरह का पल्लू लें कोशिश यही करें कि आपकी साड़ी जमीन से टच न करे।
- पल्लू में भी आपको प्लेट्स बनानी होती हैं। इसके लिए आप यह तय करें कि आपको प्लेट्स पतली चाहिए हैं या फिर चौड़ी। वैसे आपको बता दें कि बहुत अधिक चौड़ी प्लेट्स का फैशन अब ट्रेंड में नहीं है।
- पल्लू की प्लेट्स बनने के बाद उसे भी सेफ्टी पिन से ब्लाउज पर टक कर लें। इस बात का भी ध्यान रखें कि सिल्क साड़ी के पल्लू को इन तीन में से किसी एक स्टाइल में ही ड्रेप करें।
इसे जरूर पढ़ें: Fashion Tips: स्टोन वर्क वाली साड़ी को संभाल कर रखने के 4 टिप्स
सही ब्लाउज का करें चुनाव
- सिल्क की साड़ी के साथ अगर मैचिंग ब्लाउज साथ में नहीं है तो कॉटन, रूबिया, सिंथेटिक फैब्रिक का ब्लाउज पहनने की गलती न करें।
- आप ब्रोकेड, सिल्क, रॉ सिल्क आदि फेब्रिक का ब्लाउज पहन सकती हैं। साड़ी अगर हैवी है तो आप साटन के कपड़े का ब्लाउज भी बनवा सकती हैं।
- सिल्क की साड़ी के साथ ब्रालेट, ट्यूब स्टाइल या फिर क्रॉप टॉप स्टाइल वाले ब्लाउज न पहने। इस तरह के ब्लाउज सिल्क साड़ी के साथ मैच नहीं करते हैं।
न करें ये गलतियां
- सिल्क साड़ी के साथ ज्वेलरी का चुनाव सोच-समझ कर करें। इस तरह की साड़ी के साथ फंकी लुक वाली ज्वेलरी न पहनें।
- सिल्क साड़ी के साथ साटन का पेटीकोट न पहने। ऐसा करने पर साड़ी फिसलेगी और आप उसे संभाल नहीं पाएंगी।
- सिल्क साड़ी के साथ कैजुअल हैंड बैग लेने की जगह पोटली बैग या फिर डिजाइनर कल्च बैग कैरी करें।
यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें और साथ ही इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।