मानुषी छिल्लर के ये आउटफिट्स पार्टी के लिए हैं बिल्कुल परफेक्ट, आप भी कर सकती हैं अपनी तरह से स्टाइल

पूर्व मिस वर्ल्ड और भारतीय मॉडल के रूप में जानी जाने वाली एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर देश भर में बेहद फेमस हैं। जल्द ही वो अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘पृथ्वीराज’ में नजर आने वाली हैं, यही वजह है कि एक बार फिर से मानुषी चर्चा का विषय बनी हैं। एक्टिंग के मामले में मानुषी फैंस को कितना इम्प्रेस करती हैं, यह तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। लेकिन फैशन के मामले में उनका कोई जवाब नहीं है, इस बात से कोई भी इनकार नहीं कर सकता है। चाहें वेस्टर्न हो या इंडियन मानुषी हर लुक में बेहद स्टनिंग लगती हैं।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको मानुषी के बेस्ट पार्टी लुक्स के बारे में बताएंगे, जिनसे आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं। तो देर किस बात की, आइए नजर डालते हैं मानुषी के इन बेस्ट पार्टी लुक्स पर-
स्ट्रैपी ब्लैक ड्रेस को इस तरह से करें स्टाइल-

ब्लैक कलर पहनना लगभग सभी लोगों को बेहद पसंद होता है। ऐसे में पार्टी के लिए आप मानुषी के इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। बता दें कि मानुषी ने इस लुक में ब्लैक कलर की बेहद स्लीक ड्रेस पहनी है। जिसकी नेकलाइट और स्ट्रैप्स उसे और भी स्टाइलिश लुक दे रही हैं। ड्रेस के साथ मानुषी ने नियॉन कलर की हाई हील्स पहनी हैं। ब्राउन लिपस्टिक और न्यूड मेकअप के साथ मानुषी ने अपने इस लुक को कंप्लीट किया है। यह बर्थडे पार्टी के लिए एक परफेक्ट ड्रेस हो सकती हैं।
टिप्स-
- इस तरह की ड्रेस के साथ आपको गोल्डन कलर की ज्वेलरीज कैरी करना चाहिए।
- आप चाहें तो इस तरह सी ड्रेस के साथ बालों को साइड पिन भी कर सकती हैं।
ग्रीन शिमरी ड्रेस को इस तरह से करें स्टाइल-

आजकल शिमरी ड्रेस काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में आप मानुषी छिल्लर के इस शिमरी आउटफिट को स्टाइल कर सकती हैं। बता दें कि इस लुक में मानुषी ने ग्रीन कलर की सीक्विन ड्रेस कैरी की है। मानुषी की इस ड्रेस में में स्लिप इन डिटेल्स हैं, साथ ही कमर के पास एक होल्ड अप डीटेल है। जो कि इस लुक को और भी स्टाइलिश बना रही है। क्लासी आउटफिट के साथ मानुषी ने सिल्वर हूप्स इयररिंग्स और सिल्वर ब्रेसलेट स्टाइल किया था। मानुषी का यह पार्टी लुक बेहद ग्लैमरस नजर आ रहा है।
टिप्स-
- इस तरह के आउटफिट्स के साथ आपको हाई हील्स चुनने चाहिए।
- बालों को खुला छोड़ने की जगह आप चाहें तो हाई पोनी के साथ भी लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- जानें हीट वेव से बचने के लिए किस तरह के कपड़े पहनें?
मैक्सी ड्रेस में करें रॉक-

मैक्सी ड्रेस को आप पार्टी के साथ-साथ कैजुअल ओकेजन पर भी स्टाइल कर सकती हैं। बता दें कि इस लुक में मानुषी छिल्लर ने ऑफ वाइट कलर की ड्रेस स्टाइल की हैं, जो कि स्टाइलिश होने के साथ-साथ एलिगेंट भी नजर आ रही है। इस वाइट और पीच कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। मैक्सी ड्रेस के साथ मानुषी ने ब्राउन कलर की फ्लैट्स कैरी की हैं, हाल्फ बन और लाइट मेकअप के साथ उन्होंने अपने इस लुक को कंप्लीट किया है।
टिप्स-
- मैक्सी ड्रेस के साथ आप चाहें तो स्टेटमेंट इयररिंग्स कैरी कर सकती हैं।
- फ्लैट सेंडल की जगह आप चाहें तो हाई हील्स बूट्स भी स्टाइल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-हर पार्टी के लिए परफेक्ट होंगे शिल्पा शेट्टी के ये लहंगा आउटफिट्स
फैमली पार्टी के लिए परफेक्ट है ये साड़ी लुक-

अगर आप पार्टी में साड़ी पहनने की शौकीन हैं तो मानुषी छिल्लर की यह साड़ी आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। बता दें कि इस लुक में मानुषी ने लाइट शीर पिंक कलर की साड़ी कैरी की है, जिसमें वो बेहद एलिगेंट नजर आ रही हैं। साड़ी के साथ मानुषी ने ब्लू शेड का ब्लाउज कैरी किया है, जिसमें एक पतली सी स्ट्रैप दी गई है। अपने आउटफिट के साथ मानुषी ने गोल्डन और पर्ल कलर के इयररिंग्स कैरी की हैं।
टिप्स-
- साड़ी के साथ आप चाहें तो बेल्ट भी कैरी कर सकती हैं।
- राउंड नेक वाले ब्लाउज के साथ आप हैवी नेकपीस भी कैरी सकती हैं।
तो ये थे मानुषी छिल्लर के बेस्ट पार्टी लुक्स, जिन्हें आप फॉलो कर सकती हैं। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image Credit- instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।