Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:34 AM IST

Priyanka Chopra Met Gala Look: सामने आया प्रियंका चोपड़ा का मेट गाला लुक, देसी गर्ल के आउटफिट से नहीं हटेगी आपकी भी नजर

Priyanka Chopra Met Gala Look: प्रियंका चोपड़ा वैसे तो अपने हर आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आती हैं, लेकिन इस साल मेट गाला में उनके गॉर्जियस लुक ने सभी का दिल जीत लिया है।
Updated:- 2025-05-06, 13:15 IST
image

इस साल मेट गाला 2025 बड़ी धूम धाम से मनाया गया।  मेट गाला में कई भारतीय सेलिब्रिटी देखे गए, इसी बीच मेट गाला 2025 में प्रियंका चोपड़ा की धमाकेदार एंट्री ने उनके सभी फंस को बेहद खुश कर दिया है। प्रियंका चोपड़ा वैसे तो अपने हर आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आती हैं, लेकिन इस साल मेट गाला में उनके गॉर्जियस लुक ने सभी का दिल जीत लिया है।

प्रियंका चोपड़ा का मेट गाला लुक

1 - 2025-05-06T130513.695

प्रियंका चोपड़ा ने इस साल मेट गाला में अपने लुक को काफी क्लासी तरह से स्टाइल किया है। उन्होंने कस्टम पोल्का-डॉट टेलर्ड सूट ड्रेस पहना था, जो ओलिवियर रूस्टिंग द्वारा डिज़ाइन किया गया था। प्रियंका का यह लुक थीम के हिसाब से मैच हो रहा है। इस साल मेट गाला की थीम "सुपरफाइन: टेलरिंग ब्लैक स्टाइल" थी। मेट गाला इवेंट की रात के बाद से सोशल मीडिया पर प्रियंका का ये लुक काफी वायरल हो रहा है।

प्रियंका चोपड़ा के आउटफिट की खासियत

यही नहीं अपने लुक को पूरा करने के लिए प्रियंका ने इस खूबसूरत ड्रेस के साथ एक बड़ी ब्लैक कलर की हैट और हाथों में ब्लैक कलर के ग्लव्ज शामिल किए हैं। उन्होंने अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए अपने ऑउटफिट के साथ पन्ना हार भी शामिल किया है, जो अब अट्रैक्शन का केंद्र बना हुआ है। मेट गाला 2025 में प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ नजर आई है। 

ये भी पढ़ें: Kiara Advani Saree Looks: स्लिम गर्ल्स के लिए परफेक्ट हैं कियारा आडवाणी की ये साड़ियां, आप भी लें इंस्पिरेशन

प्रियंका ने शामिल किए बुल्गारी के ज्वेलरी सेट

2 - 2025-05-06T130516.495

इस स्टाइलिश आउटफिट को स्टाइल कर प्रियंका ने मेट गाला की रात को फैंस के बीच यादगार बना दिया है। सोशल मीडिया पर अब उनके फैंस उनके इस लुक की बेहद तारीफ कर रहे हैं।  मेट गाला 2025 ड्रेस कोड "टेलर्ड फॉर यू" को अपनाते हुए प्रियंका ने क्लासिक और मॉडर्न लुक क्रिएट किया है। यही नहीं बुल्गारी के शानदार ज्वेलरी सेट ने उनके लुक में जान डाल दी है।

अगर आपको मेट गाला में कैरी किए प्रियंका चोपड़ा के इस लुक की खासियत पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

ये भी पढ़ें: Isha Ambani Met Gala Look: मेट गाला में दिखा ईशा अंबानी का जलवा, ब्लैक-व्हाइट और गोल्डन ड्रेस में क्रिएट किया प्रिंसेस लुक

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Instagram/viralbhayani/pinkvilla

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।