Isha Ambani Met Gala Look: मेट गाला में दिखा ईशा अंबानी का जलवा, ब्लैक-व्हाइट और गोल्डन ड्रेस में क्रिएट किया प्रिंसेस लुक
-1746508622692.webp)
फैशन की दुनिया का एक बड़ा इवेंट जिसे फैशन का ऑस्कर भी कहा जाता है। इस साल यानि 2025 में न्यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में रखा गया था। मेट गाला फैशन इवेंट में कई बड़ी बड़ी हस्तियां मौजूद थी। लेकिन ईशा अंबानी के लुक ने सभी का दिल जीत लिया। यही नहीं अब ईशा का यह गॉर्जियस लुक इंटरनेट पर भी काफी वायरल हो रहा है।
ईशा अंबानी का मेट गाला लुक

इसी बीच भारत के मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने भी अपने लुक से सभी का दिल जीत लिया। ईशा अंबानी का लुक अब इंटरनेट पर काफी वायरल होता दिखाई दे रहा है। थीम के हिसाब से ईशा का लुक बेहद ख़ास रहा है। मेट गाला के रेड कार्पेट पर ईशा अंबानी ने ब्लैक बेल बॉटम पैंट, हॉल्टर स्टाइल टॉप और एक लंबे व्हाइट कलर के श्रग को शामिल किया था। उनके इस आउटफिट में मोती और सोने के धागे का इस्तेमाल कर इसे डिजाइन किया गया था।
ईशा अंबानी के आउटफिट की खासियत
इस पुरे आउटफिट को पर्ल-स्टोन एंब्रॉयडरी से सजाया गया था। यह आउटफिट पश्चिमी सिलाई और भारतीय शिल्प कौशल दोनों का मिक्सचर था। उनका यह खूबसूरत लुक "टेलर्ड फॉर यू" थीम पर बेस्ड था। बता दें की ईशा के इस आउटफिट को भारतीय डिजाइनर अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया है।
ईशा ने शामिल किया विंटेज कार्टियर डायमंड नेकलेस

यही नहीं ईशा अंबानी ने इस आउटफिट के साथ विंटेज कार्टियर डायमंड नेकलेस पहना था, जो उनके लुक को कम्पलीट करने में बेहद मदद कर रहा था। जानकारी के मुताबिक इस नेकलेस में 89 पत्थर लगे थे, जिनका कुल वजन 480 कैरेट से ज्यादा हो सकता है। यही नहीं इस हार में 80.73 कैरेट का कुशन-कट हीरा भी मिलाया गया था। अपने लुक को और शानदार बनाने के लिए ईशा ने केप पर हीरे के बटन और हीरे से जुड़ी एक्सेसरीज भी कैरी की थी, जिसमें वे बला की खूबसूरत लग रही थी।
हेयर एक्सेसरीज भी किया कैरी

बात करें हेयर एक्सेसरीज की, तो ईशा ने बालों में मोर के आकार का हेयर क्लिप लगाया था। जो उनके बालों की खूबसूरती को बढ़ा रहा था। जानकारी के मुताबिक बता दें कि ईशा अंबानी के इस आउटफिट को बनाने में करीब 20 हजार घंटे से भी ज्यादा समय लगा है। ईशा का ये लुक इवेंट में सभी के बीच चर्चा का विषय बना हुआ था।
अगर आपको मेट गाला में कैरी किए सुधा रेड्डी के इस लुक की खासियत पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
ये भी पढ़ें: Kiara Advani Saree Looks: स्लिम गर्ल्स के लिए परफेक्ट हैं कियारा आडवाणी की ये साड़ियां, आप भी लें इंस्पिरेशन
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Instagram/ambani_update
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।