Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:41 AM IST

Kiara Advani Saree Looks: स्लिम गर्ल्स के लिए परफेक्ट हैं कियारा आडवाणी की ये साड़ियां, आप भी लें इंस्पिरेशन

Kiara Advani Ethnic Looks: यदि आपको भी बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी का फैशन सेंस पसंद आता है तो आज हम आपको उनके साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिनसे स्लिम गर्ल्स इंस्पिरेशन लेकर खुद को ग्लैमरस लुक दे सकती हैं।  
Updated:- 2025-03-02, 10:00 IST
Bollywood Saree Styles

कियारा आडवाणी बॉलीवुड की हिट और हाईएस्ट पेड अभिनेत्री हैं। जिन्होंने हाल में अपने पहले बच्चे की मां बनने की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की है। एक्ट्रेस अपने अबतक के करियर में कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। अभिनेत्री की एक्टिंग के आज लाखों दीवाने हैं। इसके साथ ही फैंस उनकी खूबसूरती और फैशन सेंस के दीवाने हैं। इंडियन हो या वेस्टर्न कियारा का हर लुक क्लासी होता है। अभिनेत्री अपने हर ऑउटफिट को काफी स्टाइलिश तरीके से कैरी करती हैं। वैसे तो कियारा एथनिक और वेस्टर्न दोनों लुक में गॉर्जियस लगती हैं, लेकिन इंडियन लुक में डीवा बला की खूबसूरत लगती हैं। एक्ट्रेस के इंडियन लुक्स को फैंस काफी क्रिएट भी करते हैं।

यदि आप भी कियारा आडवाणी के फैन हैं और उनकी अदाकारी के साथ ड्रेसिंग सेंस को भी पसंद करते हैं तो यह आर्टिकल आपकी मदद करेगा। दरअसल, आज हम आपको इस लेख में अभिनेत्री के अट्रैक्टिव साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। यह साड़ी लुक्स स्लिम गर्ल्स के लिए बेस्ट रहेंगे। इन साड़ियों को रीक्रिएट करके आप भी एक्ट्रेस की तरह ग्लैमरस लुक पा सकती हैं। आइए एक नजर डालते हैं कियारा आडवाणी के खूबसूरत साड़ी लुक्स पर।

प्री-ड्रेप एम्बोलिश्ड साड़ी

kiara pree drape saree

यदि आप भी कियारा की तरह स्लिम है तो तस्वीर में नजर आ रही गोल्डन कलर की प्री-ड्रेप साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इसके संग एक्ट्रेस ने वेलवेट फैब्रिक का ट्यूब ब्लाउज पहना है। उनकी साड़ी को फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। यदि आप बिगिनर हैं फिर तो यह रेडी टू वियर साड़ी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। ऑनलाइन यह साड़ी आपको आसानी से मिल जाएगी।

इसके संग आप सिल्वर अमेरिकन डायमंड ज्वेलरी पेयर अप कर सकती हैं और बालों को कर्ल करके ओपन रखें।

टिशू साड़ी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)

कियारा आडवाणी की रेनबो कलर टिशू वाली टिशू साड़ी बेहद ग्लैमरस लग रही है। साड़ी पर गोल्डन कलर का जरी वर्क लुक को ग्रेसफुल बना रहा है। टिशू साड़ी के संग उन्होंने पिंक कलर का हैवी वर्क ब्लाउज पेयर अप किया हुआ है। ट्रांसपेरेंट होने के चलते टिशू साड़ियां स्लिम गर्ल्स पर काफी स्मार्ट लुक देती हैं। ऐसी साड़ियां हर फंक्शन में आपको अट्रैक्टिव लुक देती हैं।

इनके संग आप स्टोन लांग ज्वेलरी मैचिंग झुमकी और स्ट्रेट हेयर लुक ट्राई कर सकती हैं। मेकअप को आप ग्लॉसी टच दें।

जॉर्जेट व्हाइट साड़ी

kiara white saree

यदि आप भी एक्ट्रेस की तरह खुद को गॉर्जियस लुक देना चाहती हैं तो आपके लिए कियारा के जैसी व्हाइट जॉर्जेट साड़ी बेस्ट चॉइस है। इस साड़ी पर किया गया कट दाना वर्क साड़ी की शोभा बढ़ा रहा है। सिंपल साड़ी के संग उन्होंने ट्यूब ब्लाउज पहनकर खुद को स्टाइलिश बनाया हुआ है। इस तरह की साड़ी यंग गर्ल्स को काफी पसंद आती हैं।

इनके संग आप भी कुंदन वर्क झुमकी और बाउंसी हेयर लुक रख सकती हैं। व्हाइट साड़ी के संग न्यूड मेकअप लुक परफेक्ट रहेगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Instagram/kiara advani

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।