Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:09 AM IST

प्रियंका चोपड़ा ने मेट गाला में पहना 204 करोड़ का नेकलेस, देखें एक्ट्रेस की महंगी चीजों की लिस्ट

मेट गाला इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने हीरों से जड़े हार से सबका ध्यान खींचा था। इस नेकलेस की कीमत 204 करोड़ रुपये है। चलिए देखें एक्ट्रेस की महंगी चीजों की लिस्ट।
Updated:- 2023-05-03, 18:52 IST
image

प्रियंका चोपड़ा मेट गाला 2023 को लेकर चर्चा में हैं। उनके लुक के साथ ही उनकी ज्वेलरी भी खास थी। एक्ट्रेस ने 204 करोड़ का नेकलेस पहन रखा था।  इवेंट में एक्ट्रेस के डिजाइनर ड्रेस से ज्यादा हीरों से जड़े उनके हार ने लोगों का ध्यान खींचा। प्रियंका के नेकलेस में 11.6 कैरेट का डायमंड जड़ा हुआ है। वहीं,अब जानकारी मिली है कि प्रियंका का डायमंड नेकलेस नीलाम कर दिया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो, प्रियंका का डायमंड नेकलेस बुलगारी की तरफ से है, जिसे मेट गाला 2023 के बाद ऑक्शन कर दिया जाएगा।

priyanka chopra met gala  crore necklace know her other expensive purchases

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं प्रियंका चोपड़ा आज ग्लोबल स्टार बन चुकी है। ऐसे में अब उनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाना मुश्किल है। वहीं, इंस्टाग्राम पर भी अभिनेत्री की 86.9 मिलियन फैंन फॉलोइंग है। प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ लॉस एंजेलिस में रह रही हैं। यह कपल काफी लग्जरी लाइफ जीना पसंद करता हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि प्रियंका चोपड़ा के पास कौन- कौन सी महंगी चीजें मौजूद हैं।

रोल्स-रॉयस घोस्ट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


बेहद कम लोग जानते हैं लेकिन प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की एक मात्र ऐसी अभिनेत्री हैं जिनके पास Rolls-Royce Ghost है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस लग्जरी कार की कीमत करीब 5.25 करोड़ है।

इसे जरूर पढ़ें: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने बताए जिंदगी जीने के 10 खास तरीके

डायमंड ड्रॉप इयररिंग्स

साल 2016 में  प्रियंका चोपड़ा को डायमंड ड्रॉप इयररिंग्स पहने देखा गया था। प्रियंका ने उस दौरान ऑस्कर अवॉर्ड में भाग लिया था और तब उन्होंने अपने व्हाइट गाउन के साथ लोरेन श्वार्ट्ज डायमंड ड्रॉप इयररिंग्स पहने थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस इयररिंग्स की कीमत करीब 21.75 करोड़ रुपये है।

इसे जरूर पढ़ें: Priyanka Chopra ने बताई बॉलीवुड छोड़कर जाने के पीछे की वजह

आलीशान हवेली

प्रियंका चोपड़ा ने लॉस एंजलिस में बेवर्ली हिल्स पोस्ट ऑफिस में एक आलीशान हवेली खरीदी थी। इस हवेली की कीमत 20 मिलियन डॉलर यानी 144 करोड़ रुपये बताई जाती है।  रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका यह घर 20,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।


 

image credit: FREEPIK

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।