Met Gala 2024: आखिर क्यों सुधा रेड्डी की इस ड्रेस को बनाने में लगे 80 से ज्यादा कारीगर? जानें इसकी खासियत

थीम के हिसाब से मेट गाला 2024 में ज्यादा लुक के लिए ऑप्शन नहीं थे, लेकिन हर सेलेब्रिटी यहां अपने एक अलग स्टाइल स्टेटमेंट में नजर आया है।
Updated:- 2024-05-07, 16:18 IST
sudha reddy sleeping beauty look met gala

मेट गाला 2024 के लुक्स तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होते नजर आ रहे हैं। आलिया भट्ट और ईशा अंबानी के बाद अब सुधा रेड्डी का लुक भी इंटरनेट पर वायरल होता दिखाई दे रहा है। इस बार मेट गाला 2024 का थीम गार्डन ऑफ फ्लावर्स था। इसमें स्लीपिंग ब्यूटी लुक भी शामिल है। 

आमतौर में स्लीपिंग ब्यूटी लुक में फैरी टेल गाउन को स्टाइल किया जाता है, लेकिन सुधा के पहने हुए इस खूबसूरत आइवरी लुक ने फैंस को दीवाना बना दिया है। आइये जानते हैं सुधा रेड्डी के इस स्टाइलिश लुक की क्या है खासियत- 

सुधा रेड्डी का स्लीपिंग ब्यूटी लुक

sudha reddy met gala

थीम के हिसाब से सुधा रेड्डी का लुक परफेक्ट रहा है। डिजाइनर तरूण ताहिलियानी ने इस स्टाइलिश आउटफिट को स्टाइल किया है। ऑफ शोल्डर स्टाइल हैंगिंग नेट स्लीव्स देखने में काफी स्टाइलिश लुक देती नजर आ रही है। वहीं लुक में जान डालने का काम इस पर किया गया काम है।

 इसे भी पढ़ें: Met Gala: दीपिका पादुकोण ने इन स्टाइलिश लुक्स से मेट गाला में बिखेरा जलवा, आप भी कर सकते हैं री-क्रिएट

सुधा रेड्डी के आउटफिट की खासियत क्या है?

इस स्टाइलिश आउटफिट को बनाने में 80 से भी ज्यादा कारीगार लगायें गये हैं। वहीं 4500 से भी ज्यादा घंटों में इसे तैयार किया गया है। इस आउटफिट में किया गया सारा वर्क किसी मशीन से नहीं, बल्कि हाथों से किया गया है। इसके अलावा इसमें 3डी लुक के लिए फ्लोरल डिजाइन में पर्ल्स को स्टाइल किया गया है।

इसे भी पढ़ें: Met Gala 2024: फ्लोरल साड़ी गाउन लुक में नजर आईं ईशा अंबानी,  जानिए कितने हजार घंटे में तैयार हुई ये ड्रेस

सुधा रेड्डी के मेट गाला 2024 लुक की स्टाइलिंग

sudha reddy

सुधा ने अपने लुक को काफी क्लासी तरह से स्टाइल किया है। वहीं स्टाइलिंग की बात करें तो  180 कैरेट से अधिक के 25 असाधारण सॉलिटेयर से बनाए हुए इस खूबसूरत नेकलेस को पहना है। इसके अलावा हेयर लुक के लिए सिंपल स्लीक हेयर स्टाइल और chanel ब्रांड के इस खूबसूरत क्लच को स्टाइल किया है।

 

अगर आपको मेट गाला में कैरी किए सुधा रेड्डी के इस लुक की खासियत पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।