Met Gala: दीपिका पादुकोण ने इन स्टाइलिश लुक्स से मेट गाला में बिखेरा जलवा, आप भी कर सकते हैं री-क्रिएट

स्टाइलिश नजर आने के लिए बॉडी टाइप के अनुसार कपड़ों और डिजाइन का चुनाव करना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। इसके लिए आप लेटेस्ट फैशन का भी ध्यान रखें। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-05-06, 18:50 IST
met gala looks deepika padukone

एक्ट्रेसेस के कैरी किए लुक्स आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। वहीं मेट गाला 2024 हो चुका है। इस मौके पर इंडियन सेलिब्रिटीज से लेकर हॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां रेड कारपेट पर अपने स्टाइलिश लुक्स का जलवा बिखेरती हैं।

इंडियन एक्ट्रेसेस की बात करें तो इसमें दीपिका पादुकोण ने भी अपने कई स्टाइलिश लुक्स से फैंस को चौंका दिया है। आइये देखते हैं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के कैरी किए मेट गाला के अबतक के लुक्स। साथ ही, जानेंगे इन लुक्स को री-क्रिएट कैसे किया जा सकता है?

रेड लुक 

red colour gown

रेड कलर कभी भी आउट ऑफ़ फैशन नहीं होता है। वहीं इस लुक को एक्ट्रेस ने साल 2018 में कैरी किया था। इस स्टाइलिश सिंगल स्टेटमेंट शोल्डर ड्रेस को डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने डिजाइन किया है। इस लुक के कलर पैलेट को मोनोक्रोम यानि एक ही कलर का रखा गया है। देखने में यह काफी बोल्ड और स्टाइलिश नजर आ रहा है। इस तरह का लुक आप अपनी प्री-वेडिंग फोटो शूट के दौरान स्टाइल कर सकती हैं।

 इसे भी पढ़ें:  Met Gala Looks: ईशा अंबानी से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक पिछले साल इन एक्ट्रेसेस लूटी थी वाह-वाही, आप भी कर सकते हैं इनके लुक को री-क्रिएट

व्हाइट लुक 

white gown

इस सिंपल लुक में जान डालने का काम एक्ट्रेस के स्टाइल किए हेयर एक्सेसरीज ने किया है। इस खूबसूरत गाउन को डिजाइनर ब्रांड टॉमी हिल्फिगेर ने डिजाइन किया है। साल 2017 में इस स्टाइलिश लुक को एक्ट्रेस ने स्टाइल किया था। इस तरह का साटन थाई हाई स्लिट गाउन आप अपनी बैचलर पार्टी के लिए स्टाइल कर सकती हैं। 

 इसे भी पढ़ें: Met Gala 2023 : ईशा अंबानी से लेकर आलिया भट्ट तक ये हैं मेट गाला के बेस्ट लुक्स

पिंक बार्बी लुक 

pink gown

फैरी टेल लुक में एक्ट्रेस ने अपने फैंस का दिल जीत लिया था। बता दें कि यह स्टाइलिश लुक एक्ट्रेस ने साल 2019 में कैरी किया था। इस अम्ब्रेला के साथ में ट्रेल गाउन को डिजाइनर जैक पौसेन ने बनाया है। एक्ट्रेस इस लुक में प्रिंसेस वाइब देती नजर आ रही हैं। लुक में जान डालने का काम मेकअप और हाई पोनीटेल ने किया है। इंगेजमेंट लुक के लिए ओस तरीके का गाउन आपके लिए बेस्ट रहेगा।

 

अगर आपको मेट गाला में कैरी किए दीपिका पादुकोण पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit: Instagram/deepika padukone

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।