स्टाइलिश दिखना हम सभी को बेहद पसंद होता है। इसके लिए हम आए दिन अपने लुक में नए नए बदलाव करना पसंद करते हैं। वहीं आजकल साड़ी पहनना काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें आपको कई तरह के डिजाइन और वैरायटी मिल जाएगी। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं साड़ी की कुछ ऐसी वैरायटी जो खासकर 50 वर्ष से ज्यादा के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। साथ ही आपको बताएंगे साड़ी स्टाइल करने की कुछ फायदेमंद टिप्स।
कलमकारी डिजाइन साड़ी प्रिंट
इस तरह का प्रिंट खासकर प्लस साइज बॉडी टाइप के लिए परफेक्ट रहता है। बता दें कि अगर आपके कंधे भारी और चौड़े हैं तो ब्लाउज के लिए आप फुल स्लीव्स डिजाइन को चुन सकती हैं। साथ ही ब्लाउज के लिए आप साटन का फैब्रिक चुन सकती हैं। ऐसा करने से आपका सिंपल लुक भी काफी खूबसूरत नजर आएगा।(ऐसे रखें सिल्क साड़ी का ख्याल)
HZ Tip :ऐसी साड़ी के साथ आप मेकअप के लिए बोल्ड रेड लिप्स को चुन सकती हैं। साथ ही आप चाहे तो बालों के लिए सिंपल बन हेयर स्टाइल चुन सकती हैं और उसे हेयर एक्सेसरीज की मदद से सजा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें :शादी के हर फंक्शन के लिए परफेक्ट होंगे श्रद्धा आर्य के ये ट्रेडिशनल लुक्स, आप भी कर सकती हैं ट्राई
कांजीवरम सिल्क साड़ी
सिल्क साड़ी तो एवरग्रीन रहती है। इसे आप कभी भी और किसी भी फंक्शन के लिए कैरी कर सकती हैं। बता दें कि इसे आप बन हेयर स्टाइल के साथ स्टाइल करें और ताजे लाल गुलाब या गजरे की लेयर से सजाएं। ऐसा करने से आपका लुक काफी खूबसूरत नजर आएगा।
HZ Tip :इस तरीके की साड़ी डिजाइन के साथ आप ज्वेलरी के लिए झुमकी इयररिंग्स को चुन सकती हैं। साथ ही आप चाहे तो मेकअप के लिए मैरून लिप्स चुन सकती हैं। इसके अलावा माथे पर बिंदी लगा कर भी अपनी खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें :मैरून कलर के ये लेटेस्ट सूट के डिजाइंस हैं नए, आप भी करें ट्राई
फ्लोरल और मोती डिजाइन साड़ी
ऐसी साड़ी देखने में काफी क्लासी नजर आती है। वहीं अगर आपका स्किन कलर फेयर से मीडियम है तो आप पर यह कलर और डिजाइन बेहद खिलकर नजर आएगा। अगर आप पतली और लंबी है या दिखना चाहती हैं तो ऐसा साड़ी डिजाइन आप चुन सकती हैं। साथ ही इस तरह का लुक दिन के फंक्शन के लिए आप कैरी कर सकती हैं। (ब्लाउज के लेटेस्ट डिजाइंस)
HZ Tip :ऐसी साड़ी के साथ आप मेकअप के लिए ड्युई बेस के साथ ग्लॉसी आई मेकअप और लिप कलर चुनें। ऐसा करने से आपका मेकअप काफी फ्रेश नजर आएगा।
इसी के साथ अगर आपको हमारे दिखाए गए ये 50 साल से ज्यादा के लिए साड़ी के डिजाइंस जिन्हें आप शादी के बाद कर सकती हैं स्टाइल पसंद आए हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में हम तक अपनी राय जरूर पहुंचाए। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो कीजिए।
Image Courtesy : Karagiri, Nykaa fashion, Kalki Fashion
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों