ईद पार्टी पर स्टाइलिश लगने के लिए आपने आउटफिट तो रेडी कर लिए होंगे। लेकिन इसके अलावा एक और चीज है जिसकी तैयारी करना अभी बाकी है, खासकर लड़कियों के लिए और वो चीज है मेकअप। चाहे त्योहार हो या फिर पार्टी लड़कियां मेकअप करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं।
ऐसे में उन्हें जरूरत है ट्रेंडी आउफिट के साथ अच्छे मेकअप की इसको अप्लाई करके आप अपने पार्टी लुक पूरा को सकती हैं। चलिए जानते हैं उसके लिए कुछ टिप्स। जिनको फॉलो करके आप लगेंगी स्टाइलिश।
अक्सर आपने देखा होगा कि बॉलीवुड एक्ट्रेस पार्टी के लिए बोल्ड आई लुक क्रिएट करती हैं। अगर आप भी ईद पार्टी के लिए मेकअप करने वाली हैं तो इस लुक को क्रिएट कर सकती हैं। यह लुक आपकी इंडो वेस्टर्न ड्रेस के साथ काफी अच्छा और स्टनिंग दिखेगा। इसको अप्लाई करने के लिए आपको अपनी ड्रेस के हिसाब से आईशैडो का कलर चूज करना है, इसके बाद उसे अपनी आईलीड पर लगाना होगा।
आप उसी कलर को स्मज भी कर सकती हैं। इसके अलावा दूसरे कलर को मैच करके आंखों पर लगा सकती हैं। इस बात का ध्यान रखें कि इसके साथ आपको लाइनर को पतला लगाना है, इससे आपकी आंखें बड़ी और बोल्ड दिखाई देंगी। इस तरह से क्रिएट हो जाएगा आपका बोल्ड आई लुक।
इसे भी पढ़ें: हिना खान की तरह इस साल ईद पर आप भी पहनें लेटेस्ट फैशन के आउटफिट
View this post on Instagram
बोल्ड लिप्स का ट्रेंड आजकल काफी चलन में है। इसको आप साड़ी या फिर सूट के साथ क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले बोल्ड लिप्स कलर को पिक करें। जिसके लिए रेड शेड, डार्क ब्राउन या डार्क पर्पल शेड चूज करें। इसके अलावा जिस कलर का आप आउटफिट पहन रही हैं, उसके हिसाब से भी कलर चूज कर सकती हैं। इस बात का खास ध्यान रखें कि अगर आप लिप्स पर बोल्ड कलर अप्लाई कर रही हैं तो आंखों को बिल्कुल सिंपल रखें। क्योंकि अगर आप इसे बैलेंस नहीं करेंगे तो आपका लुक खराब हो जाएगा।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: ईद पर ट्रेंडी लुक पाने के लिए यहां से लें लेटेस्ट आउटफिट्स के आइडियाज
अगर आप पार्टी के लिए सिंपल लुक रखना चाहती हैं तो आप न्यूड मेकअप लुक ट्राई कर सकती हैं। कई सारी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जो इस लुक को लंच या फिर मीटिंग के लिए क्रिएट करती हैं। लेकिन आप इसे अपनी ईद पार्टी के लिए क्रिएट कर सकती हैं। इस लुक को क्रिएट करके आप सिंपल और सोबर लगेंगी।
इसके लिए आपको मेकअप पैलेट से सारे न्यूड कलर पिक करने होंगे, जैसे- लाइट ब्राउन, पिंक या पीच कलर। इसी तरह आपको लिपस्टिक शेड को पिक करना होगा, उसके बाद आपका पूरा लुक न्यूड हो जाएगा।
अगर आपको ये मेकअप टिप्स पसंद आए तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।